Connect with us

कोरबा

केंद्र सरकार की नीतियों से सशक्त हुआ भारत का व्यापारी- अशोक मोदी

Published

on

कोरबा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गत 09 अगस्त 2025 को अपना 44वाँ स्थापना दिवस “राष्ट्रीय व्यापारी दिवस” के रूप में रंग भवन, आकाशवाणी ऑडिटोरियम, संसद मार्ग, नई दिल्ली में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर देशभर के 28 राज्यों से आए हजारों व्यापारियों ने भाग लिया, जिसने कार्यक्रम को एक राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मोदी (कोरबा) और कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार बंसल (दुर्ग) विशेष रूप से उपस्थित थे। अपने संबोधन में अशोक मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारतीय व्यापार को नई दिशा और मजबूती दी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे व्यापारियों को बेवजह परेशान न करें, बल्कि उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों को सम्मान और सहयोग मिलेगा, तो वे निश्चित रूप से देश के राजस्व और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे।
केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे, जिन्होंने व्यापारियों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील सिंघवी (अध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड), केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, और दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


सुनील सिंघवी ने व्यापारियों को भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत आज जो 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, इसका श्रेय मेहनती और ईमानदार व्यापारियों को जाता है। सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ में निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि यह प्रदेश व्यापारियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक है।
राष्ट्रीय संकल्प: “भारत को 44वीं अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प”
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
रंग भवन में उपस्थित सभी व्यापारियों ने यह संकल्प लिया कि वे सरकार के साथ मिलकर भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। यह आयोजन सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति को गति देने का एक राष्ट्रीय संकल्प बन गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय दीपका में  ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 12 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदान के महत्व को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराना चाहिए, ताकि वे लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों को बताया तथा युवाओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का  संचालन राजमणि साकेत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जी. सी. देवांगन सहायक प्राध्यापक भौतिकी, श्रीमती हेमलता कंवर कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक प्राध्यापक एस. के. राठौर सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

जिले में 16 फरवरी से 31 मार्च तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित

Published

on

कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी हाई स्कूल/ हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा कार्यक्रम एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा  20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं तैयारी में व्यवधान को रोकने हेतु विद्यार्थियों के हित में छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 16 फरवरी 2026 से  31  मार्च 2026 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही विशेष परिस्थितयों एवं शासकीय कार्यो के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने की अनुमति संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अधीन देंगे।

Continue Reading

कोरबा

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

Published

on

कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा 12 फरवरी को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिव नगर रूमगरा, चारपारा कोहड़िया तथा गेरवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होने आवश्यक दस्तावेजों की जॉच किया तथा कमियों में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

Continue Reading
Advertisement

Trending