Connect with us

कोरबा

कोरबा : कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हज़ार से अधिक बहनों ने बाँधी स्नेह की डोर

Published

on

मंत्री बोले : बहनों का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

 कोरबा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 10 हज़ार से अधिक बहनों ने बाँधी स्नेह की डोर
मंत्री श्री देवांगन के आमंत्रण पर राखी बाँधने पहुंची हज़ारों बहनें
मंत्री श्री देवांगन के आमंत्रण पर राखी बाँधने पहुंची हज़ारों बहनें
मंत्री श्री देवांगन के आमंत्रण पर राखी बाँधने पहुंची हज़ारों बहनें

कोरबा।  कोरबा में राखी इस बार कुछ खास रहा। जब स्थानीय विधायक और, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री ने हज़ारों बहनों के साथ भाईचारे का यह पावन पर्व मनाया।  सुबह 11 बजे से ही पंचवटी के समीप शासकीय आवास बहनों के प्रेम और उत्साह से परिपूर्ण रहा। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी बहनों से आत्मीयता के साथ कलाई में राखी बंधवाई।  शहर की बहनों ने मंत्री देवांगन को तिलक लगाकर राखी बाँधी। 

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि आज राखी के पावन पर्व पर बहनों और कोरबा समेत जिले के अलग अलग जगहों से आई ‘लाड़ली बहनों’ से राखी बंधवाकर सेवा, समर्पण और विश्वास के इस पावन बंधन को और भी प्रगाढ़ किया। यह केवल एक रक्षासूत्र नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक भी  है। मंत्री देवांगन ने बहनों के स्नेह का आशीर्वाद स्वीकार करते हुए उनके सुख-दुख में सदैव साथ निभाने का संकल्प लिया। श्री देवांगन ने कहा  कि कोरबा विधानसभा मेरा परिवार है। विष्णु देव सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये ‘महतारी वंदन योजना ’ के माध्यम से प्रति माह एक हज़ार रूपए मिल रहे है।

मंत्री देवांगन हर बहन को मुस्कुराकर प्रणाम कर रहे थे, बच्चों को दुलार रहे थे और बुजुर्ग माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे थे। मंत्री की कलाई पर सैकड़ों रंग-बिरंगी राखियाँ लिपट चुकी थीं,हर धागे में आशीर्वाद, हर रंग में विश्वास और हर मुस्कान में भाई-बहन के अटूट बंधन दिखाई पड़ रहा था।
 
इस बीच जब मिडिया द्वारा पूछा गया कि कोरबा की इतनी सारी बहनों का रक्षा सूत्र और प्यार कैसा लगा तो वे मुस्कुराए और बोले, ” ये तो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बहनों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए हर पल समर्पित हूँ।” पूरे कार्यक्रम के दौरान बहनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर बहन तक मिठाई और भेंट दी गई।    इस अवसर पर महापौर श्रींमती संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी,  उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन,  श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, योगेश मिश्रा, सहित आमजन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677