Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ की पहली सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘दंतेला’ 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक ऐतिहासिक कदम रखते हुए, पहली बार एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म “दंतेला” बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा का अद्वितीय संगम है, जिसका निर्देशन किया है डॉ. शांतनु पाटनवार ने।

फिल्म की कहानी बालरामपुर ज़िले के चरचरी गांव की है, जो बीहड़ जंगलों के बीच बसा है। यहां आज भी लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसी सच्चाई से जुड़ी घटनाओं को रोमांच, डर और हास्य के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है।

फिल्म के लीड एक्टर एवरग्रीन विशाल इसमें ‘भैरू’ के दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का गाना “काली आवत” पहले ही दर्शकों के दिलों को जीत चुका है, वहीं हाल ही में रिलीज हुआ “कटिली नचइया” गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त धूम मचा रहा है।

अनिल सिन्हा अपने किरदार में 7 अलग-अलग अंदाज की कॉमेडी लेकर आए हैं, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देंगे। अमन सागर का अनुभवी और दमदार अभिनय कहानी को और गहराई देता है। वहीं, डॉ. राज दिवान फिल्म के लीड विलेन के रूप में नज़र आएंगे, जिनका खौंखार रूप दर्शकों को रोमांचित और सिहरन से भर देगा।

विशेष बात यह है कि यह छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म है जिसे डॉक्टर्स की टीम ने मिलकर बनाया है।
इस टीम में शामिल हैं – निर्देशक डॉ. शांतनु पाटनवार, अभिनेता डॉ. राज दिवान, डॉ. कार्तिक सोनी, डॉ. प्रवीन मित्तल, डॉ. सुरेश प्रभाकर, डॉ. इशी मंद्रीक, सुनील कुमार साहू और अन्य।

फिल्म के लीड कास्ट में हैं – एवरग्रीन विशाल, राया डिंगोरिया, ज्योत्सना ताम्रकार, डॉ. राज दिवान, अमन सागर, अनिल सिन्हा, वीना सेंद्रे, डॉ. कार्तिक सोनी और सत्येश शर्मा।

आज दंतेला की टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कोरबा पहुंची, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा किए। टीम का कहना है कि यह फिल्म न केवल डर और हंसी का अनोखा अनुभव देगी, बल्कि दर्शकों को एक सच्चे सामाजिक मुद्दे पर सोचने के लिए भी मजबूर करेगी।

तो तैयार हो जाइए… 29 अगस्त 2025 को ‘दंतेला’ के खौफ, हंसी और सच्ची घटना की रोमांचक यात्रा के लिए!

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल रोड पर पौधरोपण

Published

on

कोरबा। एक पेड़ मां के नाम अभियान से सोमवार को कोसाबाड़ी जोन में पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग किनारे पौधारोपण किया गया। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित कोरबा के संकल्प को आगे बढ़ाया। जिला प्रशासन और नगर निगम कोरबा इसे वन विभाग के सहयोग से करा रहे हैं। कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन, अमर सिंह, फिरतू, किरित राम यादव, सांताराम, गंगाराम, केसर समेत अन्य शामिल हुए।

Continue Reading

कोरबा

रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा की ग्राम पंचायत देवगांव में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 68 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड भी शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण 10.40 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण 12.68 लाख रुपए, पुलिया निर्माण 12 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-3 का निर्माण 11.68 लाख रुपए, मंच निर्माण विधायक निधि से 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 4 लाख रुपए, भूमिपूजन राशि 15 लाख रुपए शामिल है। विधायक पटेल ने कहा कि इन कार्यों से गांव में आवाजाही होगी। जरूरी जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, सरपंच हेमलता नेटी, उपसरपंच इंद्र सिंह राज मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

6 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा की अजा और अजजा वर्ग की पात्र मेधावी छात्राओं को कैनरा बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा शाखा ने विंंद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। योजना का मकसद छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना है।

योजना के तहत 6 छात्राओं को कुल 24 हजार रुपए की राशि उनके कैनरा बैंक खाते में मिली।कक्षा पांचवीं की अंशु लुहिया, छठवीं की तनुषी सागर, सातवीं की साधना बघेल को प्रति छात्रा 3-3 हजार रुपए दिए गए। कक्षा आठवीं की अदिति कुर्रे, नौवीं की दिव्या खूंटे, दसवीं की पलक सिदार को प्रति छात्रा 5-5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिली। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर शाखा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है। चीफ ब्रांच मैनेजर परमेश्वर बेहरा ने छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने साथ परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677