संगठन के विस्तार एवं सृजन के लिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें- सुश्री जरिता कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में संगठन विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक के शुरूआत में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा- कोरबा शहर में कुल 10 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं, जो शीघ्र ही मंडल कमेटी का गठन कर जिला कमेटी को सौपेंगे। वहीं 4 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुन: गठन किया जा रहा है। इसके बाद वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा विशेष उत्तरदायित्व बनता है कि संगठन के विस्तार एवं सृजन के लिए दिन दूनी रात चौगुनी मेहनत करें । हमें एकजूट होकर कदम से कदम मिलाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी इतना सशक्त एवं मजबूत बने जिससे हम विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना कर सकें। कोरबा संगठन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ.प्रेमसाय टेकाम ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस की विचारधारा के तहत् ऐसे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनावें, जो विपरीत परिस्थिति में भी अंगद की तरह अडिग रहें।
बैठक को रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि यदि हर कार्यकर्ता ईमानदारी से कार्य करें, तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। हमें नए संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दे कर संगठन को और मजबूत करना है। बैठक को पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जाला, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, रेखा त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया । बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, अजीत दास महंत, गोरे लाल यादव, टीकाराम मनहर, राजीव लखनपाल, यशवंत लाल, विरेन्द्र चंदन, श्रवण राठिया, मंडल अध्यक्ष पालूराम साहू, जवाहर निर्मलकर, मनीष शर्मा, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, बुद्धेश्वर चौहान, देवीदयाल सोनी, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, ब्लॉक प्रभारी लाल अशोक सिंह, गोविंद सिंह नेताम, अशोक मिश्रा, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ कैवर्त, सपना चौहान, शेख इस्तियाक, तनवीर अहमद, मुकेश राठौर, पार्षद बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, गीता गभेल, मस्तुल कंवर, सुभाष राठौर, अयोध्या कंवर, अनुज जायसवाल, पूर्व पार्षद मनक राम साहू, आनंद पालीवाल, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ.डी आर नेताम, शांता मंडावे, माधुरी ध्रुव, पवन चौहान, क्लीम अंसारी, रामगोपाल यादव, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, सी के पाण्डेय, ममता अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, राजेश यादव, संतोष राजवाड़े, हिमांशु सिंह, मो. समसुद्दीन, मुस्लिम खान, नजमुद्दीन, मो. रज्जाक, पोषक दास, पंचराम निराला, जीवन चौहान, हीरालाल यादव, बृजभूषण प्रसाद, शांति साहू, कुंजबिहारी साहू, लक्ष्मण सिंह राजपूत, प्रशांत सिंह, अनिल सिंह, राजेश श्रीवास, सुनीता तिग्गा, धनेश्वरी चौहान, कांति यादव, झलकुंवर ठाकुर, भुनेश्वरी दीदी, संतोष चौहान, सुभद्रा सिंह, रवि खुंटे, रमेश वर्मा, मनोज कुमार, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, फिरोज अनंत, अंतराम, यशपाल सिंह, टेकराम श्रीवास, मनमोहन राठौर, मुन्ना साहू, चालेश्वर सिंह राठौर, श्रवण विश्वकर्मा, राजेन्द्र श्रीवास, अमित सिंह, मो इशहाक, एहतराम, सुनील निर्मलकर, राकेश पंकज, पवन विश्वकर्मा, आकाश प्रजापति, संजय महंत, दीपक वर्मा आदि सहित सक्ती एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला से कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।
गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित
कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट
दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मनोज राठौर को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से मनोज राठौर को यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
मनोज राठौर की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।
मनोज राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनहित और संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।