Connect with us

कोरबा

देशभक्ति की लहर — भाजपा की ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ ऐतिहासिक बनी, हजारों लोगों ने तिरंगे के सम्मान में किया कदमताल

Published

on

कोरबा। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ ने आज शहर में देशभक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। दोपहर 2:30 बजे घंटाघर ओपन थिएटर से शुरू होकर हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी चौक तक पहुंची इस यात्रा में बारिश की झड़ी भी उत्साह की राह में बाधा न बन सकी। आसमान से गिरती बूंदों के बीच हाथों में लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों के साथ अनुशासनबद्ध कतारों में चलते लोग मानो स्वतंत्रता दिवस का उल्लास पहले ही जी रहे थे।

रास्ते भर भव्य झांकियों ने भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम के प्रसंगों और वीर सैनिकों के शौर्य को जीवंत कर दिया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—हर वर्ग के लोग तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहे। शहर की सड़कों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती रही।

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, तिरंगा यात्रा संयोजक डॉ. राजीव सिंह, जोगेश लंबा, ज्योति नंद दुबे, देवेंद्र पांडे, अशोक चावलानी, पवन गर्ग, निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका राजेंद्र राजपूत, विकास झा, सतीश झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, दिलेंद्र यादव, उदय शर्मा, अभिषेक गर्ग, ईश्वर साहू, ओम प्रकाश साहू, किशन साहू, हरिशंकर यादव, रामकुमार गबल, राजू प्रजापति, कृष्णा पटेल, बृजेश यादव, पुनिराम साहू, श्रीधर द्विवेदी, मिलाप बरेट, पंकज प्रजापति, सरस्वती पटेल, अजय चंद्र, लकी नंदा, दीपक, दीपक यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही अनेक सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, वरिष्ठ नागरिक, स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राएं और पूर्व सैनिकों ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का संबोधन
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने जोशीले संबोधन में कहा—

“आज का यह दृश्य केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि कोरबा की आत्मा का प्रतिबिंब है। बरसात की बूंदें हमारे कदम रोक नहीं सकतीं, क्योंकि हमारे दिल में तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति का ज्वार उमड़ रहा है। मैं कोरबा के हर नागरिक का आभार व्यक्त करता हूं कि जब भी इस शहर में देश के सम्मान का आह्वान हुआ है, आपने पूरे मन से साथ दिया है। यह तिरंगा हमारी एकता, हमारी शक्ति और हमारे अस्तित्व का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर इसकी शान को हमेशा ऊंचा रखें।”

संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने कहा

“इस भव्य तिरंगा यात्रा की सफलता कोरबा वासियों की देशभक्ति का परिणाम है। मैं सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और बारिश में भी शामिल हुए हर एक नागरिक का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपकी उपस्थिति और सहयोग ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब तिरंगे की बात आती है, तो कोरबा एकजुट होकर खड़ा होता है।”

आयोजकों ने इस यात्रा को तिरंगे की शान, राष्ट्रीय एकता और कोरबा की एकजुटता का जीवंत प्रतीक बताया। मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा और सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा ने जानकारी दी कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर इतिहास में दर्ज होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677