कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। कोरबा में भाजपा के दिग्गजों को यह कार्यकारिणी ने हैरत में डाल दिया, जब कई दिग्गजों को किनारे लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ऋतु चौरसिया को मंत्री पद दे दिया। कोरबा जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब भाजपा ने जिले की जुझारू महिला नेत्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के लिए जानी जाने वाली ऋतु चौरसिया पूर्व में प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा), प्रदेश सदस्य (पोषण अभियान), पूर्व पार्षद और पूर्व महापौर प्रत्याशी रह चुकी हैं। महामारी के कठिन दौर में उन्होंने अपने पार्षद मानदेय को कोविड मरीजों की मदद के लिए दान कर दिया था और लगातार मरीजों की सेवा व राहत कार्यों में जुटी रहीं। इस निस्वार्थ सेवा और संगठन में सक्रिय भूमिका ने उन्हें पार्टी में मजबूत पहचान दिलाई है। उनके दादा जनसंघी नेता और पिता स्वर्गीय आर.के. चौरसिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। हालांकि इस विस्तार में कोरबा के कई चर्चित चेहरों को किनारे लगा दिया गया, यहां तक कि अभी तक प्रदेश मंत्री रहे विकास महतो को नई कार्यकारिणी में कोई तवज्जो नहीं दी गई। कोरबावासी आस लगाकर बैठे थे कि जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, विकास महतो, ज्योतिनंद दुबे, राजीव सिंह और संजय भावनानी सहित कई कांग्रेस दिग्गज जो भाजपा में शामिल हो गए थे, नई कार्यकारिणी में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऋतु चौरसिया ने कांग्रेस शासनकाल में महापौर प्रत्याशी रहीं, लेकिन शासन के प्रभाव में अधिक पार्षद होने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। संगठन में सक्रिय होने के कारण वे इस बार महापौर के लिए टिकट की दावेदार रहीं, लेकिन सामान्य होने के कारण महापौर के लिए श्रीमती संजूदेवी राजपूत को फाइनल किया गया और वे 45 हजार के ऐतिहासिक वोट से विजयश्री हासिल कीं। संगठन के प्रति सजग और परिश्रम प्रहरी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली ऋतु चौरसिया को संगठन ने मंत्री पद देकर उनका कद बढ़ाया और संगठन में उपकृत किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित भाजना नेत्रियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ऋतु चौरसिया को बधाई दी है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।