Connect with us

कोरबा

कोरबा में चरस के साथ पकड़ाए 2 तस्कर:चपाती के आकार में करने वाले थे तस्करी, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने शुक्रवार को 2 चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो कि चपाती के आकार में बनाकर तस्करी करने के फिराक में थे। तस्करों के पास कुल 16.8 ग्राम चरस बरामद किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को टीपी नगर में चरस बिक्री की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और कुनाल सलूजा (24) और ​​तुषार लालवानी को पकड़ा। साथ ही आरोपियों से 16.8 ग्राम चरस बरामद की गई।

चरस खपाने से पहले पकड़ाए

इसके अलावा चरस बिक्री का लेखा-जोखा वाली डायरी, रोलिंग पेपर और फिल्टर टिप भी जब्त किए गए। मामले में CSP भूषण एक्का ने बताया कि टीपी नगर में चरस की अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

पुलिस ने सिविल लाइन थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इसके पहले पुलिस ने एक आरोपी को 18,965 नशीले टैबलेट के साथ पकड़ा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के साथ-साथ कोरबा जिले में भी छह माह का समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उदेश्य संत रविदास जी के समरसता, सामाजिक न्याय, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है।
उक्त जानकारी मंगलवार को कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संयुक्त रूप से दी।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समता, सद्भाव और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत गुरु रविदास जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान के दौरान कलश यात्राएं, समरसता संवाद, सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम, संत गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर संगोष्ठियां तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा जिले के मंडलों में 650 दीप मंदिरों में जलाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना व सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के भाव को सशक्त करना है।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश लहरे, नवीन अरोड़ा, शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह और उदय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प, प्राथमिक शाला बिंझवारपारा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Published

on

हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, तभी सुरक्षित होगा हमारा भविष्य – पार्षद कमलेश जायसवाल

कोरबा/दीपका। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा कल देने के उद्देश्य से आज प्राथमिक शाला बिंझवारपारा संकुल-दीपका में एक भव्य और प्रेरणादायक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में शाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया ।

पर्यावरण और स्वास्थ्य का संगम, रोपे गए औषधीय और फलदार पौधे

इस वृक्षारोपण अभियान की खास बात यह रही कि इसमें केवल छायादार पेड़ ही नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए फलदार और बहुउपयोगी औषधीय पौधे भी रोपे गए। यह पौधे आने वाले समय में न सिर्फ स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें प्राकृतिक औषधियों के महत्व को समझाने में भी मददगार साबित होंगे ।

पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, आज ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में पर्यावरण का संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सिर्फ पौधे लगाने ही नहीं हैं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लेना होगा ।

शिक्षकों और नन्हे-मुन्नों ने लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही। शाला के प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों से रोपे गए पौधों ने परिसर में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया, सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों को रोजाना पानी देंगे और इनकी सुरक्षा करेंगे ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सूर्य भूषण प्रताप सिंह (प्रधान पाठक), पोखराज सिंह कंवर (सहायक शिक्षक), सविता कुर्रे (सहायक शिक्षिका), सहारा बाई, तिलकेश बाई एवं प्राथमिक शाला बिंझवारपारा के ऊर्जावान छात्र-छात्राएं ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह ने पार्षद एवं उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर को एक आदर्श हरित परिसर (Green Campus) बनाने के लिए यह मुहिम लगातार जारी रहेगी ।

Continue Reading

कोरबा

बांकीमोंगरा नगर पालिका में नई टीम की कमान: जानें कौन हैं 4 नए एल्डरमैन और शहर के विकास का पूरा रोडमैप,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज है। शहर के समग्र विकास और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को नई दिशा देने के लिए 4 नए एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने के साथ ही बांकीमोंगरा के विकास का नया खाका खिंचना शुरू हो गया है।

नई जिम्मेदारी: इन चार चेहरों पर टिका भरोसा

शहर के विकास और जनसेवा की डोर अब जिन 4 नवनियुक्त एल्डरमैनों के हाथों में सौंपी गई है, वे हैं:

🔹 श्रीमती राखी अग्रवाल

🔹 जितेन्द्र सिंह

🔹 देव यादव

🔹 निराकार नाहक

शपथ ग्रहण के बाद अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

VVIPs की मौजूदगी: मंच पर जुटी सत्ता और संगठन की ताकतकार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि मंच से नगर के भावी विकास का खाका भी पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष, नपा बांकीमोंगरा) एवं श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष) की गरिमामय मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पालिका के समस्त पार्षदों सहित क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों के बड़े बयान: किस पर रहेगा फोकस?

लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री): “एल्डरमैन नगर विकास की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी को जनसेवा की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना है। बांकीमोंगरा के विकास के लिए खजाना हमेशा खुला रहेगा!

प्रेमचंद पटेल (विधायक): “प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जुगलबंदी से ही बांकीमोंगरा में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष): “नगर की सफाई, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएँ हमारी पहली प्राथमिकता हैं। नई टीम के साथ काम करने में और मजबूती मिलेगी।

विकास झा (नेता): “बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको एक टीम की तरह काम करना होगा।”

आगे क्या? नवनियुक्त एल्डरमैनों के आने से नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली में गति आने की संभावना जताई जा रही है। शहर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि बुनियादी सुविधाओं जैसे—सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट्स की समस्याओं का अब त्वरित समाधान हो सकेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677