Connect with us

कोरबा

कोरबा में नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर:कुर्सी में पैर रख आराम फरमाया, कहा- घर से स्कूल पास में है, इसलिए आ गया हूं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक हेडमास्टर नशे में स्कूल पहुंच गया और कुर्सी पर सोता दिखा। जब उनसे पूछा गया शराब पीकर क्यों आए हो तो हेडमास्टर ने कहा कि घर से स्कूल पास में है, इसलिए आ गया हूं। जब हेडमास्टर से छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को लेकर प्रश्न पूछे गए, तो मास्टर साहब जवाब नहीं दे पाए और न वो ब्यूटीफुल का स्पेलिंग बता पाए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यह मामला करतला ब्लॉक के जर्वे प्राइमरी स्कूल का है। गुरुवार को हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा नशे की हालत में कुर्सी पर दोनों पैर रखकर आराम फरमाते दिखा। ग्रामीणों के अनुसार हेडमास्टर पहले भी कई बार नशे में स्कूल पहुंचा है। मामले में BEO का कहना है कि जल्द ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

नींद खुली तो कैमरा देखते हेडमास्टर उठ गया।

नींद खुली तो कैमरा देखते हेडमास्टर उठ गया।

ब्यूटीफुल का स्पेलिंग पूछने पर नही बताया पाया।

ब्यूटीफुल का स्पेलिंग पूछने पर नही बताया पाया।

इस स्कूल में मजह दो शिक्षक ही पदस्थ हैं।

इस स्कूल में मजह दो शिक्षक ही पदस्थ हैं।

46 बच्चे, 2 शिक्षक पदस्थ

जानकारी के मुताबिक, परसाभांठा प्राइमरी स्कूल में बच्चों की संख्या 46 है। इसके अलावा स्कूल में दो कक्षाएं हैं। एक क्लास में देव प्रसाद बर्मन नाम के शिक्षक पढ़ा रहे थे। जबकि दूसरी क्लास में बच्चे अपनी मस्ती में मशगूल थे और हेडमास्टर मदहोश होकर अपने कार्यालय में आराम फरमा रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर अक्सर शराब पीकर आते हैं। एक लाख रुपए मासिक वेतन पाने वाले इन शिक्षक पर विभाग की कोई नजर नहीं है। शिक्षकों को पता है कि ज्यादा से ज्यादा कुछ दिनों के लिए निलंबित होंगे, बर्खास्त नहीं किए जाएंगे।

जांच रिपोर्ट DEO को सौंपी गई

इस पूरे मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संदीप पांडे ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है। जल्द ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

निरधी, जटगा, छिंदपुर में जनसमस्या निवारण शिविर कल

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं  शिकायतों   के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभान्वित किये जाने के  उद्देश्य   से 26 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के कलस्टर ग्राम निरधी, पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम जटगा और कटघोरा के ग्राम छिंदपुर में जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को  शिविर    में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के  निर्देश   दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर  शिविर   का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

Published

on

उद्योग मंत्री ने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक, रिसदा से रिसदी, दर्री बैराज से बरमपुर चौक सहित हरदीबाजार-तरदा-इमलीछापर मार्ग के निर्माण का किया भूमिपूजन

सुशासन तिहार के बीच जिलेवासियों को मिली बड़ी सौगात

कोरबा। कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दर्री बैराज के मेजर ध्यानचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 42 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (सीमेंट कंक्रीटीकरण, लंबाई 2.84 किमी), रिसदा चौक से रिसदी चौक (लंबाई 2.90 किमी), 83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से दर्री बैराज से बरमपुर चौक (सीमेंट कांक्रीटीकरण, लंबाई 7.56 किमी) तथा 230 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की लागत से हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर (कुल लंबाई 27.19 किमी, शेष निर्माण 13.74 किमी) सीमेंट कंक्रीट मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज शुभ दिन है कि कोरबा वासियों की बहुप्रतीक्षित सड़कों की माँग पूरी हो रही है। भूमिपूजन के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और जिले में सड़कों का जाल बिछने के साथ आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया था और आज भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मंत्री श्री देवांगन ने जिले के विकास और बेहतर आवागमन के लिए सड़कों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन मार्गों के बनने से यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम होगा तथा कई मार्गों की दूरी भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री के सहयोग से जिले के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ राशि से जिले में अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्य-सड़क, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन, स्वास्थय केंद्र भवन स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही मानदेय आधारित शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थय कर्मियों की भर्ती, प्रतिभावान विद्यार्थियों को कोचिंग, स्कूली विद्यार्थियों को नाश्ता प्रदान करने जैसी योजनाएँ भी संचालित हैं। शहर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 36 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश को आर्थिक मजबूती मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ गरीब कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ चल रही हैं। डीएमएफ का अधिकार जिलों को देकर खनन प्रभावित क्षेत्रों को विकास से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए किसानों से सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी, तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपये, रामलला दर्शन योजना, तथा प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्री एवं अधिकारी सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार चौपाल लगाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री देवांगन कोरबा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए न केवल संकल्पित हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतार भी रहे हैं। सभी 67 वार्डों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि जिले की किसी भी सड़क पर कहीं भी गड्ढा न रहे। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से जिलेवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि आज जिले के लिए अत्यंत खुशी और सौभाग्य का दिन है। यह केवल सड़क का भूमिपूजन नहीं, बल्कि बेहतर आवागमन एवं मजबूत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि डीएमएफ की 30 प्रतिशत राशि आवागमन सुधारने में व्यय की जा रही है। कलेक्टर कुणाल दुदावत की भी यह सोच है कि जिले की सभी सड़कें सर्वोत्तम स्थिति में रहें और यहाँ से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी उत्कृष्ट मार्ग उपलब्ध हों।
लोक निर्माण विभाग के ईई जी आर जांगड़े ने स्वीकृत सड़को की जानकारी दी और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, सीमा कँवर, राधा महंत, कल्याणी यादव, प्रीति शर्मा, अजय चंद्रा, राजकुमार साहू, सम्मत रतन सिंह कँवर,एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

सपनों को पंख दीजिए, बेटियां स्वयं आसमान छू लेंगी – महापौर संजू देवी राजपूत

Published

on

कोरबा। आज NTPC Limited के EDC NTPC कोरबा टाउनशिप में GEM समिति द्वारा आयोजित “बालिका सशक्तिकरण अभियान – सपनों की उड़ान” कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस प्रेरणादायी आयोजन में नन्हीं बच्चियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिला। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल सपनों को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। संवाद के माध्यम से उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अपने सपनों को साकार करने हेतु निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बालिकाएं हमारे समाज की शक्ति एवं भविष्य की आधारशिला हैं। उनके सशक्तिकरण से ही एक समृद्ध एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। मैं सभी बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की मंगलकामना करती हूं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक शशांक काज़ेड, CSR वीरेंद्र देशमुख, प्रियंका कुमारी, साक्षी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677