Connect with us

कोरबा

प्रभारी मंत्री अरूण साव की घोषणा हुई पूरी, पाली और बांकीमोंगरा में विकास कार्यों के लिए मिली करोड़ों की सौगात

Published

on

कलेक्टर ने पाली के लिए एक करोड़ 09 लाख और बांकीमोंगरा के लिए दो करोड़ 89 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की

डीएमएफ से 46 नवीन ग्राम पंचायत भवन और 20 गोदाम निर्माण की मिली स्वीकृति

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव द्वारा विगत माह जुलाई में अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान नगर पंचायत पाली एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया था। इस दौरान उन्होंने मांग के अनुरूप अन्य विकास कार्यों के लिये अतिरिक्त राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। प्रभारी मंत्री साव द्वारा किये गये घोषणा के अनुरूप कलेक्टर अजीत वसंत ने डीएमएफ मद से नगर पंचायत पाली के लिये एक करोड़ 09 लाख 52 हजार तथा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए दो करोड़ 89 लाख 17 हजार की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह कलेक्टर ने डीएमएफ से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जर्जर हो चुके भवनों के स्थान पर 46 नवीन ग्राम पंचायत भवन और 20 स्थानों पर गोदाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।
कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव द्वारा किये गये घोषणा के अनुरूप कलेक्टर वसंत ने नगर पंचायत पाली के लिये एक करोड़ 09 लाख 52 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें एक करोड़ 53 लाख 02 हजार की लागत से नगर पंचायत पाली के वायपास मुख्य मार्ग के किलोमीटर 3/8 में हो रहे जल भराव के निकासी हेतु मुख्य मार्ग पर पुल एवं नाली निर्माण कार्य, चार लाख 20 हजार की लागत से मैनुअल रिक्शा क्रय शामिल है। इसी तरह नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए दो करोड़ 89 लाख 17 हजार की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें 49 लाख 07 हजार की लागत से हनुमान चौक से घुड़देवा बाजार तक विद्युत पोल विस्तार कार्य एवं लाईट स्थापना कार्य, 65 लाख 64 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 11 गजरा ग्राउंड रावण मैदान का विकास कार्य, 96 लाख 79 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 11 गजरा ग्राउंड के पास मंगल भवन निर्माण, 07 लाख 99 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 20 मुक्तिधाम में आरसीसी शवदाह हेतु स्ट्रक्चर निर्माण कार्य, 04 लाख 93 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 20 मुक्तिधाम में वाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, 29 लाख 05 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 10 डेली सब्जी बाजार निर्माण कार्य, 35 लाख 70 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 11 मंगल भवन के सामने सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल है।
46 ग्राम पंचायत भवनों के लिये नौ करोड़ 20 लाख रूपये की मिली स्वीकृति
उद्योग,वाणिज्य श्रम, सार्वजनिक उपक्रम और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में 30 वर्ष से पुराने और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों तथा ऐसे पंचायत भवन जो पूर्व में कभी स्वीकृत नहीं हुए हैं तथा भवन विहीन हो उन स्थानों में नवीन ग्राम पंचायत भवन की स्वीकृति प्रदान की है। जिले में 46 पंचायत भवनों के लिये डीएमएफ से 09 करोड़ 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन के लिये 20-20 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। जिसमें कोरबा विकासखंड अंतर्गत मदनपुर, सिमकेंदा, तिलकेजा, सेमीपाली, चाकामार, पण्डरीपानी, श्यांग, बरपाली कोल्गा, कछार, गिरारी, भैसमा, सतरेंगा, चचिया, पताढ़ी और गुरमा, विकासखंड कटघोरा अंतर्गत चाकाबुड़ा और देवरी, विकासखंड करतला अंतर्गत रींवापार, उमरेली, अमलडीहा, बेहरचुवां, चैनपुर, जर्वे, जुनवानी, कनकी, खुंटाकुड़ा, कोटमेर, साजापानी, सुखरीकला और तरदा, पाली विकासखंड अंतर्गत केराकछार, रतिजा, कर्रानवापारा, बम्हनीकोना, करतला, खम्हरिया, कोरबी, लाफा, नानपुलाली, रामपुर, सेन्द्रीपाली, सिरली, तिवरता, पहाड़गांव और विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरटी शामिल है।

20 स्थानों पर गोदाम निर्माण के लिए 03 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में समितियों की मांग के अनुसार 20 स्थानों पर सहकारी समिति/उपार्जन केन्द्रों में गोदाम निर्माण हेतु डीएमएफ से 03 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन गोदामों के निर्माण से समितियों को खाद, बीज, वारदानें सहित अन्य उपयोगी सामग्री सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी। डीएमएफ से कोरबा ब्लाक के सोनपुरी, भैंसमा, श्यांग, लेमरू, कोरकोमा, कुदमुरा, कटघोरा ब्लाक के दुरपा और भिलाईबाजार, पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक के जटगा, पसान, पोंड़ीउपरोड़ा, मोरगा, कोरबी, करतला ब्लाक के सोहागपुर, सुखरीकला, बरपाली, चिकनीपाली, रामपुर और पाली ब्लाक के ग्राम निरधि तथा चैतमा में गोदाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक गोदाम की निर्माण लागत राशि 19.97 लाख रूपये है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में घर के छज्जे पर लटका मिला कोबरा:रेस्क्यू के लिए तोड़ना पड़ा छज्जा, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बरमपुर गांव में गुरुवार देर रात एक घर में कोबरा घुस गया। करीब 5 फीट लंबा कोबरा कच्चे मकान के छज्जे पर लटका फुंकार रहा था। सांप को देखकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए और बाहर भाग गए। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रकाश यादव का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे के छज्जे से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में देखने पर करीब 5 फीट लंबा कोबरा छज्जे से लटका दिखाई दिया और फुंकार मार रहा था।

मकान कच्चा और खपरैल का होने के कारण कोबरा आसानी से अंदर घुस आया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर मानस यादव और उमेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोबरा छज्जे की दरार में छिपा हुआ था, जिससे रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

17 फीट ऊंचाई पर चढ़कर किया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम को करीब 17 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम उठाना पड़ा। सांप तक पहुंचने के लिए घर के एक हिस्से को हल्का तोड़ना भी पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

जंगल में छोड़ा गया कोबरा

रेस्क्यू के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बरसात में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की छत, स्टोर रूम, अनाज रखने की जगह और छज्जों में पहुंच जाते हैं।

लोगों से की अपील

स्नेक कैचर ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं। उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

पिता से पूछा-मां मुझसे नाराज क्यों है, फिर फूट-फूटकर रोया:सुबह किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला बेटा, सेलून में करता था काम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को फोन कर पूछा, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद उसने कॉल काट दी।

शुक्रवार सुबह जब उसके माता-पिता किराए के कमरे पर पहुंचे, तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

सेलून में करता था काम

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास (24) है, जो ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून में काम करता था। रोहन टीपी नगर में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से वह बरपाली का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है।

देर रात पिता को किया था फोन

रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रोहन की पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे उसने फिर कॉल किया। कॉल पर वह रो रहा था और बार-बार पूछ रहा था, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद उसने फोन काट दिया।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला

शुक्रवार सुबह जब रिश्तेदारों ने कई बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर माता-पिता तुरंत उसके कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलने पर रोहन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के सिंचाई कॉलोनी में लाखों की चोरी:सूने मकान का ताला तोड़कर सोना, चांदी, नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित भारत लाल साहू, जो सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं, सिंचाई कॉलोनी के क्वार्टर नंबर एचपीटी A2/25 में रहते हैं। वह किसी काम से घर से बाहर गए थे और मकान में ताला लगा था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

अलमारी तोड़कर ले गए गहने और नकदी

शुक्रवार (24 जुलाई ) सुबह घटना की जानकारी मिलने पर भारत लाल साहू घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी भी तोड़ी गई थी और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, करीब 30 से 35 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार कुल नुकसान करीब 2 से 2.5 लाख रुपये का हुआ है।

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा जिले में हाल के दिनों में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। सूने मकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677