Connect with us

कोरबा

प्रधानमंत्री और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, भारतीय संस्कृति और मातृत्व पर हमला बताया

Published

on

कोरबा। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसे केवल राजनीति का पतन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, मातृत्व और नारी सम्मान पर सीधा प्रहार बताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी दूषित मानसिकता रखने वाले नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

महापौर संजु देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि — “प्रधानमंत्री का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने जिस प्रकार मर्यादा को तोड़ते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के प्रति अभद्र टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। भारतीय संस्कृति में मातृत्व और नारी का सम्मान सर्वोपरि है और उस पर प्रहार करने वाले नेताओं को जनता कभी क्षमा नहीं करेगी। बिहार की जनता अब जाग चुकी है और विधानसभा चुनाव में अपने मत से इन नेताओं को करारा जवाब देगी।”

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आरिफ खान ने कहा कि — “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना और उनकी माता जी का अपमान करना किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। यह राजनीति की मर्यादा का नहीं बल्कि पूरे देश की संस्कृति और संस्कारों का अपमान है। प्रधानमंत्री आज केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे भारत के नेता हैं। उन पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं ने अपने संकीर्ण और दूषित चरित्र को उजागर किया है। बिहार की जागरूक जनता निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में इन विभाजनकारी और अपमानजनक राजनीति करने वालों को करारा सबक सिखाएगी।”

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि — “प्रधानमंत्री और उनकी माता जी पर अभद्र टिप्पणी करना न केवल भारतीय राजनीति की मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कार्य है। मातृत्व का अपमान हमारी संस्कृति के मूल्यों पर हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आने वाले समय में जनता इन असंवेदनशील और संकीर्ण सोच रखने वाले नेताओं को उचित उत्तर अवश्य देगी।”

इस अवसर पर महापौर संजु देवी सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध दर्ज किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आरिफ खान, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरें, डीलेंद्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, हितानन्द अग्रवाल, धन्कुमारी गर्ग, ममता यादव, फ़िरत राम साहू, पार्षद यूगल किशोर कैवर्त, लक्ष्मण श्रीवास, चंद्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, उपेंद्र पटेल, राधा महंत, सम्मत कुंवर, प्रीति दिनेश वैष्णव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, आरती लखन सिंह, रूबी देवी, चेतन मैत्री, किशन केवट, लक्की नंदा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा, सरजू अजय सहित महिला मोर्चा की बहनें, एमएमआईसी सदस्य और बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित रहे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी माता पर की गई अभद्र टिप्पणी से न केवल भाजपा कार्यकर्ता, बल्कि पूरे देश की जनता आहत है। यह आचरण भारतीय राजनीति के लिए कलंक है। अब समय आ गया है जब जनता इन अपमानजनक मानसिकता वाले नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से करारा उत्तर दे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

किताबों से मिलती है ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा: सीताराम

Published

on

कोरबा/छुरीकला। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया। स्कूल के प्राचार्य सीताराम केंवट ने कहा कि किताबों से ज्ञान व अच्छे संस्कार की शिक्षा मिलती है। जीवन जीने की कला सिखाती है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी छात्रों को अच्छी शिक्षा व अच्छे इंसान बनाने की है। छात्रों ने शिक्षकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

कॉलेज छात्रा ने खाया जहर:3 दिन बाद मौत, 17 साल के नाबालिग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में 21 साल की कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया। तीन दिन तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चलने के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही 17 साल के नाबालिग पर छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

युवती के पिता नहीं थे। उसके दो भाई बाहर काम करते हैं। वह अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12वीं पास करने के बाद उसने कॉलेज में दाखिला लिया था। परिजनों के मुताबिक, वह पढ़ाई में अच्छी थी।

कॉलेज आते-जाते रास्ता रोककर करता था परेशान

युवती की मां और भाइयों ने आरोप लगाया कि गांव का 17 साल का नाबालिग लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। वह कॉलेज आते-जाते उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। साथ ही मां और भाई के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की धमकी देता था और युवती पर मिलने का दबाव बनाता था।

समझाने के बाद भी नहीं माना

परिजनों का कहना है कि उन्होंने नाबालिग को कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी हरकतों से युवती काफी तनाव में थी। वह परेशान होकर आत्महत्या करने की बात भी कहती थी।

3 सितंबर को चूहा मारने की दवा खाई

परेशान होकर युवती ने 3 सितंबर को चूहा मारने वाली दवा खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने उसे पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शुरुआती इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीन दिन इलाज के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई।

रक्षाबंधन पर दोनों भाई घर आए थे

बताया गया कि दोनों भाई रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने घर आए थे। छोटा भाई रक्षाबंधन के बाद काम के लिए दिल्ली चला गया, जबकि बड़ा भाई कोरबा में ही था। घटना की जानकारी दोनों को फोन पर दी गई।

पहले भी थाने में की थी शिकायत

परिजनों का कहना है कि नाबालिग की हरकतों को लेकर पहले भी थाने में मौखिक शिकायत की गई थी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

गर्भवती महिला को खाट पर ले जाने का वीडियो वायरल:कोरबा के राजाडाही में 500 मीटर सड़क के लिए ग्रामीण सालों से कर रहे गुहार

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के दावों के बीच वनांचल क्षेत्र की जमीनी हकीकत सामने आई है। कोरबा जनपद पंचायत के बरपाली गांव के राजाडाही से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें ग्रामीण एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने गांव की बदहाल सड़क और ग्रामीणों की परेशानी को सामने ला दिया है।

बारिश में घुटनों तक कीचड़, एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंचती

बारिश में घुटनों तक कीचड़, एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंचती

500 मीटर रास्ता बना मुसीबत

जंगलों के बीच बसे राजाडाही गांव में 600 से ज्यादा लोग रहते हैं। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती पारा तक करीब 500 मीटर का रास्ता बेहद खराब है। बारिश के दिनों में इस रास्ते पर बड़े गड्ढों के साथ घुटनों तक कीचड़ भर जाता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दूसरे ग्रामीणों को इसी रास्ते से रोज आना-जाना पड़ता है।

एंबुलेंस नहीं पहुंचती, खाट पर मरीज ले जाने की मजबूरी

ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को होती है। सड़क खराब होने के कारण जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों को मरीजों को खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वायरल वीडियो में भी एक गर्भवती महिला को इसी तरह खाट पर ले जाते हुए देखा जा रहा है।

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं बनी सीसी रोड

ग्रामीण लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती पारा तक 500 मीटर सीसी रोड बनाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है।

जनदर्शन और समाधान शिविर में भी आवेदन दिए गए, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने फिर कलेक्टर से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ 500 मीटर सीसी रोड बनने से उनकी वर्षों पुरानी बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। उन्होंने एक बार फिर जनदर्शन में कलेक्टर से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

अब ग्रामीणों को इंतजार है कि उनकी लंबित मांग पर प्रशासन कब ठोस कार्रवाई करता है और राजाडाही की कीचड़ भरी सड़क कब पक्के रास्ते में बदलती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677