Connect with us

Uncategorized

पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के बाद पति ने लगाई ससुराल वालों समेत थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप,,, जिला पुलिस अधीक्षक को डाक द्वारा शिकायत पत्र भेज कही गई उचित जांच व कार्यवाही की बात….देखे पूरी खबर

Published

on

मामला पति पत्नी के बीच मामूली विवाद से शुरु हुआ था

बाँकी मोगरा:– जिला कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा हरदी बाजार रोड निवासी दीनदयाल ने अपने ससुराल वाले पक्ष के लखन लाल राठौर, पत्नी – मिथलेश राठौर, सालिक दुबे, वीरेंद्र श्रीवास, संतोष राठौर समेत कुसमुंडा थाना के प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उचित जांच व कार्यवाही हेतु जिला पुलिस अधीक्षक व प्रशासनिक अधिकारियों को डाक द्वारा शिकायत पत्र भेजकर गुहार लगाई है।

शिकायत पत्र में मामला कुछ इस प्रकार बताया गया है कि दीनदयाल राठौर का ससुराल व पत्नी का माइका कुछ ही दूरी पर होने के वजह से बात बात में नाराज होकर पत्नी अपने माइका चले जाती है, और अपने माता पिता से शिकायत करती है जिसके बाद मेरे सास ससुर मुझे भला बुरा कहते है और कभी कभी उनके द्वारा मुझे गालीया देकर मारपीट भी किया जाता है।दिनांक 5 अगस्त को मेरे पत्नी ने जेवर खरीदने की बात कही पर मेरे द्वारा पहले का जेवर कहा है पूछने पर मेरी पत्नी ने बताया कि वो सब मै मायका में रखी हूं, जिसके बाद मैने उसपर आपत्ति कर जेवर वापस लाने के लिए बोला जिसके बाद वो नहीं मानी तो मैंने खुद ही अपने ससुराल पहुंचकर जेवर वापस मांगा। इतने में मेरे ससुर द्वारा मुझसे मारपीट और गाली गलौज किया जाने लगा जिसे सुन पड़ोस के लोग बीच बचाव किए जिसके बाद मैं वह से वापस अपने घर आ गया।

शिकायत पत्र में आगे यह बताया गया कि उक्त घटना के बाद दूसरे दिन 6 अगस्त को मेरी पत्नी व ससुराल वाले मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराने कुसमुंडा थाना पहुंच गए, जिसके बाद मैं भी अपने बड़े भाई के साथ थाना पहुंचा जहां थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए यह बताया है कि प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखने से पहले ही उनके द्वारा मेरे गाल और कान पर तमाचा जड़ दिया गया और कहा गया कि सुधर जाओ नहीं तो ऐसे केस में फ़साऊंगा की सालों तक बाहर नहीं आ पाएगा कहते हुए मुझसे मेरे मकान की चाभी मेरे ससुर को देने के लिए कहा गया जिससे मैं डर कर चाभी दे दिया और तब से मैं अपने रिश्तेदारों के यहां अपने पत्नी और बच्चों से दूर रह रहा हूं।

कान में दर्द व सूजन का वजह डॉक्टर भट्ट द्वारा कान का परदा फटना बताया

थाने में तमाचा के बाद से प्रार्थी के कान में काफी दर्द था जिसका इलाज 25 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया फिर उनके परिजन द्वारा डॉ भट्ट ईएनटी अस्पताल लेजाकर जांच कराया जहां प्रारंभिक जांच में दर्द और सूजन का कारण कान का परदा फटना बताया जिसका अभी भी इलाज जारी है।

कान के इलाज के बाद और कान का परदा फटने की जानकारी के बाद शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन तैयार कर डाक के माध्यम से शिकायत पत्र के साथ अस्पताल की पर्ची की छायाप्रति संलग्न कर जिला पुलिस अधीक्षक के साथ ही पुलिस महानिदेशक मुख्यालय रायपुर, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, प्रभारी अधिकारी मानव अधिकार आयोग से जांच व उचित कार्यवाही के लिए प्रतिलिपि भेजी गई है।

फिलहाल इस शिकायत आवेदन पर जांच होने के बाद ही आरोप प्रत्यारोप की सत्यता स्पष्ट हो पाएगी साथ ही ससुराल पक्ष व थाना प्रभारी से जानकारी प्राप्त करने के बाद आगे की खबर प्रसारित की जाएगी। इस मामले में आला अधिकारियों को शिकायत पत्र पर संज्ञान लेकर जांच जरूर की जानी चाहिए साथ ही जांच के बाद सही पक्ष को न्याय दिलाने हेतु उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बलगी सब स्टेशन में लुटपाट और मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस के हिरासत में,,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– थाना बाकी मोगरा में आज दिनांक 25/05/26 को शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 23/05/26 लगभग दोपहर 01.30 बजे कुछ चोर आए और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए 100 मीटर लाइटिंग केबल को अपने बाइक में लोड कर भाग गए।

शिकायत के बाद मामला को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर बाकी पुलिस द्वारा लुट पाट एवं मारपीट करने वाले आरोपियों की खोजबीन में जुट गए और साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस कुछ चोरों को अपने कब्जे में लिया जिनसे पूछताछ करने पर दो आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

एक आरोपी नाबालिक

दो आरोपी अब भी फरार जिसकी तलाश जारी

घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटर सायकल जप्त

आरोपी 01 आदतन बदमाश का पुत्र अर्जुन सिंह पिता स्वर्गीय बनवारी लाल 20 वर्ष शांति नगर बलगी

अपराध क्रमांक 14/26, धारा 331(3) 296, 351(3), 305, 309(6), 3(5) एमएम बी एन एस पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटे में आरोपियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर अपनी सक्रियता का फिर से दिखाई है फिलहाल दो आरोपी अब भी फरार है जो जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगी।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव,,,,,कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू,,,सोमवार को…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव सोमवार को शाम 05:00 बजे पहुंचेंगे सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान बांकी मोगरा चौक पर।

कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू।

कार्यकर्ताओं और आम जनों से करेंगे भेंट मुलाकात।

सोमवार शाम 05:00 बजे।

Continue Reading

Uncategorized

टेंडर विवाद में उलझे दो भाजपा नेता, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई अपराध, अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में टेंडर को लेकर विवाद सामने आया है, जहां दो ठेकेदार आपस में ही उलझ गए।

दोनों ठेकदार भाजपा के जनप्रतिनिधि

एक पक्ष द्वारा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष को तत्काल मीटिंग बुलाने की निवेदन भी की गई थी जिसके बाद बैठक में किसी तरह का समाधान नहीं हो पाया और बात एफ आई आर तक पहुंच गई।

मीटिंग के निवेदन साथ यह भी कहा गया कि मीटिंग न बुलाई गई तो पालिका का घेराव और चक्का जाम की बात भी कही जाने की खबर निकल कर सामने आई है।

मामला इस प्रकार है कि कल दिनांक 19/05/26 को प्रार्थी भाजपा नेता एवं ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 18 मई को रात लगभग 08 बजे भाजपा नेता एवं ठेकेदार सतीश झा ने मुझे फोन काल किया और कहा गया कि वो टेंडर मै लिया हूं उसमें हाथ मत डालो और टेंडर वापस लेने को दबाव बनाया जाने लगा, मैने टेंडर वापस लेने को मना किया तब सतीश झा द्वारा मेरे को गंदी गंदी गाली गलौज और अपमान जनक अभद्र भाषा का उपयोग किया जाने लगा साथ ही धमकी देने लगा कि देखता हूं कि तुम पालिका में कैसे घुसते हो, तुम्हारा बिल कैसे बनता है, पूरे जिले में तुम कैसे काम करोगे इतना ही नहीं उसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायत पर थाना बाकी मोगरा में भाजपा जनप्रतिनिधि सतीश झा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/26 धारा 296, 351 (3) बी एन एस दर्ज कर विवेचना में ले ली है।

“दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध बांकी थाने में अपराध दर्ज कराई”

वही दूसरे पक्ष के प्रार्थी भाजपा नेता एवं ठेकेदार सतीश झा ने भी बांकी थाने में पहुंच ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 18 मई को रात लगभग 08 बजे ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल को कॉल कर नगर पालिका के टेंडर संबंधित बाते कर रहा था जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि 2 प्रतिशत कमिशन पर ही टेंडर वापस ले लूंगा, जिसे मेरे द्वारा मना कर दिया गया इतने में उसने अश्लील गाली गलौज करने लगा, तेरे जैसे नेताओं को मै अपने जेब में रखता हूं, तेरा राजनीति खत्म करने में समय नहीं लगेगा, सारे बात चित की काल रिकॉर्डिंग कर लिया हूं कह ब्लैकमेल करने लगा और झूठे केस में शिकायत दर्ज कराकर फसाने की धमकी देने लगा। साथ ही ठेकेदार पर यह आरोप भी लगाया है कि राशन दुकान से अपने ग्राहकों को बिना किसी लीगल दस्तावेज के ब्याज में पैसे दिए जाते है जिनके पासबुक और एटीएम कार्ड भी जमा करवा लिया जाता है।

इनके भी शिकायत पर थाना बाकी मोगरा में ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल के विरुद्ध धारा 296, 351 (3) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

दोनों पक्ष भाजपा के जनप्रतिनिधि है जो आपस में ही उलझ गए और एक दूसरे के विरुद्ध अपराध तक दर्ज करवा दिया बस इतना ही नहीं दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा कर एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे, भाजपा के संगठन का अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ रहा है जिसे पार्टी की एकता में अंदर ही अंदर कमजोर होने की संकेत के नजरिए से देखा जा सकता है, पार्टी के ओर से इस विवाद पर अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है, फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677