Connect with us

कोरबा

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में 22 सितंबर से जलेंगे आस्था के जोत

Published

on


कोरबा । कोरबा शहर से लगी जीवनदायनी माँ हसदेव नदी के तट पर स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा हसदेव नदी तट में विश्व कल्याण जगत माता जगदम्बिका मॉं श्री सर्वमंगला देवी की असीम अनुकम्पा से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सर्वमंगला देवी की पवित्र भूमि में आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन सोमवार, दिनांक 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगा एवं आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी दिन बुधवार, दिनांक ०१.10.202५ तक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे।
प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नन्हा पाण्डेय (नमन्) ने बताया कि सर्वकामना ज्योति कलश के अलावा सतचंडी यज्ञ, यज्ञोपवित संस्कार एवं जसगीत गायन, कीर्तन-भजन का आयोजन रखा गया है। समस्त धर्मानुरागियों से प्रार्थना है कि मातेश्वरी माँ श्री सर्वमंगला देवी के दर्शन लाभ श्रीचरणों में मनोकामना अर्पित कर अपना जीवन सफल बनावें। उक्त पुण्य कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग देकर पुण्य यज्ञ को सफल बनावें। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु तैल्य ज्योति कलश हेतु 901/- रूपए एवं घृत ज्योति कलश के लिए 2100/- रूपए जमा कर मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से रसीद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों से सम्पर्क कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि पर्व 22.09.2025, सोमवार से प्रारंभ होगा। ज्योति कलश हेतु 2100/- रूपये जमा कर रसीद लेवें सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलन हेतु तैल्य ज्योति कलश 901/- रूपये एवं घृत सर्वमनोकामना ज्योति कलश का हवन दिनांक 30.09.2025, मंगलवार को होगा। जवारा कलश विसर्जन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, सजीयादान दिनांक 01.10.2025, बुधवार को होगा। माँ सर्वमंगला की मंगल आरती प्रतिदिन प्रात: काल एवं संध्या 7.00 बजे होगी। माँ का भोग प्रसाद प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे होगा। कृपया ज्योति कलश दर्शन कतारबद्ध होकर करें एवं रसीद साथ लावें। कृपया अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें। माँ सर्वमंगला देवी का मंगल श्रृंगार प्रति सुबह 05.00 बजे होगी। प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं माता जसगीत अखंड रूप से चलता रहेगा। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर के पास दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारीगण सादर आमंत्रित हैं। कृपया पुजारी / प्रबंधक से संपर्क करें। ज्योति कलश नवरात्रि पर्व का प्रसाद मंदिर परिसर कार्यालय से प्राप्त करें।
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये
शिवे सर्वार्थसाधिके । शरण्ये त्रयम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते ॥

तिथिवार नौ देवियों की पूजा-
(प्रतिपदा) – 22 सितंबर – मां शैलपुत्री
(द्वितीया) -23 सितंबर मां ब्रह्मचारिणी
(तृतीया) -24 सितंबर मां चंद्रघंटा,
(चतुर्थी)- 25 सितंबर मां चंद्रघंटा, 26 सितंबर मां कुष्मांडा
(पंचमी) – 27 सितंबर- मां स्कंदमाता
(षष्ठी)- 28 सितंबर- मां कात्यायनी
(महा सप्तमी) -29 सितंबर- मां कालरात्रि
(महाअष्ठमी) -30 सितंबर- मां महागौरी
(महानवमी) – 01 अक्टूबर – मां सिद्धिदात्री
इन स्थानों से भी राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं- सम्पर्क स्थल
मंदिर परिसर के अलावा अविनाश स्टेश्नरी दर्री रोड कोरबा, मो.-76977-77770, अविनाश ट्रेडर्स दर्री रोड कोरबा, मो.-98271-89511, जय माँ दक्षिणेश्वरी डेली निड्स बजरंग टाकीज के सामने कोरबा, मो.- 97549-26033, पवन जनरल स्टोर्स उरगा कोरबा, महामाया बुक डिपो बालको फोन- 243034, शारदा प्रोविजन स्टोर्स इंदिरा काम्पलेक्स जमनीपाली, एजुकेश्न हब कचहरी चौक डीडी प्लाजा जांजगीर, मो.- 90988-88246, 90988-88644, अजय मोबाईल सब्जी मार्केट के सामने मंगला चौक बिलासपुर मो.-90988-88260, रतन जनरल स्टोर्स विकास नगर कुसमुण्डा फोन-272130, शंकर लाल दुबे छुरीकला मो.-78985-97355, संतोष जनरल स्टोर्स कटाईनार बांकीमोंगरा मो.- 98938-88948, गायत्री मेडिको निहारिका मो.-94241-41437, सरस्वती बुक डिपो जूनाडीह फोन-275888, मित्तल आटोमोबाईल्स सुराकछार मो.- 94252-26745, गणेश आटो पाटर््स एण्ड गणेश पान मसाला बालको मो.- 98933-49692, 79998-76704, नरेश चौहान मुड़ापार मो.- 90981-56287 आदि स्थानों पर सम्पर्क कर ज्योति कलश के लिए राशि जमाकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।


एनआरआई श्रद्धालुओं का भी जलेगा जोत
इस बार माता के दरबार में 8 हजार से अधिक मनोकामना दीप जलेंगे। कोरबा, छत्तीसगढ़, पूरे भारत सहित अमेरिका, आस्ट्रेलिया व सिंगापुर के भक्तों का भी ज्योति कलश मंदिर परिसर के कलश कक्ष में जलेंगे। 20 सितंबर तक 6700 श्रद्धालुओं ने तैल्य कलश के लिए मंदिर परिसर में रसीद कटवाया है, वहीं 700 श्रद्धालुओं ने घृत मनोकामना ज्योति कलश के लिए रसीद कटवाया है। माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में श्रद्धालु और ज्योति कलश के लिए रसीद कटवाएंगे।
सार्वभौम कल्याणकारी हैं माँ सर्वमंगला देवी


माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक, एवं व्यवस्थापक तथा राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्महा महाराज) ने कहा कि माँ सर्वमंगला देवी कोरबा जिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश, देश तथा सार्वभौम के लिए कल्याणकारी हैं। माँ सर्वमंगला देवी एक जागृत देवी के रूप में विश्व विख्यात हैं और यहां जो भी श्रद्धालू भाव लेकर आते हैं और माता रानी का दर्शन करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। 10 दिन तक माँ का दरबार सजेगा और ज्योति कलश से जमीं से लेकर आकाश तक सत्व की ऊर्जा का दैदिव्यमान प्रकाश से सब आल्हादित होंगे और सबको नई ऊर्जा मिलेगी। माता रानी हर परिवार को सुख समृद्धि देंगी। ज्योति कलश प्रज्जवलित कराने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। ऐसी हैं हमारी माता रानी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677