कोरबा । कोरबा शहर से लगी जीवनदायनी माँ हसदेव नदी के तट पर स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा हसदेव नदी तट में विश्व कल्याण जगत माता जगदम्बिका मॉं श्री सर्वमंगला देवी की असीम अनुकम्पा से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सर्वमंगला देवी की पवित्र भूमि में आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन सोमवार, दिनांक 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगा एवं आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी दिन बुधवार, दिनांक ०१.10.202५ तक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होंगे। प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नन्हा पाण्डेय (नमन्) ने बताया कि सर्वकामना ज्योति कलश के अलावा सतचंडी यज्ञ, यज्ञोपवित संस्कार एवं जसगीत गायन, कीर्तन-भजन का आयोजन रखा गया है। समस्त धर्मानुरागियों से प्रार्थना है कि मातेश्वरी माँ श्री सर्वमंगला देवी के दर्शन लाभ श्रीचरणों में मनोकामना अर्पित कर अपना जीवन सफल बनावें। उक्त पुण्य कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग देकर पुण्य यज्ञ को सफल बनावें। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु तैल्य ज्योति कलश हेतु 901/- रूपए एवं घृत ज्योति कलश के लिए 2100/- रूपए जमा कर मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से रसीद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों से सम्पर्क कर सकते हैं। शारदीय नवरात्रि पर्व 22.09.2025, सोमवार से प्रारंभ होगा। ज्योति कलश हेतु 2100/- रूपये जमा कर रसीद लेवें सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलन हेतु तैल्य ज्योति कलश 901/- रूपये एवं घृत सर्वमनोकामना ज्योति कलश का हवन दिनांक 30.09.2025, मंगलवार को होगा। जवारा कलश विसर्जन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, सजीयादान दिनांक 01.10.2025, बुधवार को होगा। माँ सर्वमंगला की मंगल आरती प्रतिदिन प्रात: काल एवं संध्या 7.00 बजे होगी। माँ का भोग प्रसाद प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे होगा। कृपया ज्योति कलश दर्शन कतारबद्ध होकर करें एवं रसीद साथ लावें। कृपया अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें। माँ सर्वमंगला देवी का मंगल श्रृंगार प्रति सुबह 05.00 बजे होगी। प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं माता जसगीत अखंड रूप से चलता रहेगा। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर के पास दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारीगण सादर आमंत्रित हैं। कृपया पुजारी / प्रबंधक से संपर्क करें। ज्योति कलश नवरात्रि पर्व का प्रसाद मंदिर परिसर कार्यालय से प्राप्त करें। सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके । शरण्ये त्रयम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते ॥ तिथिवार नौ देवियों की पूजा- (प्रतिपदा) – 22 सितंबर – मां शैलपुत्री (द्वितीया) -23 सितंबर मां ब्रह्मचारिणी (तृतीया) -24 सितंबर मां चंद्रघंटा, (चतुर्थी)- 25 सितंबर मां चंद्रघंटा, 26 सितंबर मां कुष्मांडा (पंचमी) – 27 सितंबर- मां स्कंदमाता (षष्ठी)- 28 सितंबर- मां कात्यायनी (महा सप्तमी) -29 सितंबर- मां कालरात्रि (महाअष्ठमी) -30 सितंबर- मां महागौरी (महानवमी) – 01 अक्टूबर – मां सिद्धिदात्री इन स्थानों से भी राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं- सम्पर्क स्थल मंदिर परिसर के अलावा अविनाश स्टेश्नरी दर्री रोड कोरबा, मो.-76977-77770, अविनाश ट्रेडर्स दर्री रोड कोरबा, मो.-98271-89511, जय माँ दक्षिणेश्वरी डेली निड्स बजरंग टाकीज के सामने कोरबा, मो.- 97549-26033, पवन जनरल स्टोर्स उरगा कोरबा, महामाया बुक डिपो बालको फोन- 243034, शारदा प्रोविजन स्टोर्स इंदिरा काम्पलेक्स जमनीपाली, एजुकेश्न हब कचहरी चौक डीडी प्लाजा जांजगीर, मो.- 90988-88246, 90988-88644, अजय मोबाईल सब्जी मार्केट के सामने मंगला चौक बिलासपुर मो.-90988-88260, रतन जनरल स्टोर्स विकास नगर कुसमुण्डा फोन-272130, शंकर लाल दुबे छुरीकला मो.-78985-97355, संतोष जनरल स्टोर्स कटाईनार बांकीमोंगरा मो.- 98938-88948, गायत्री मेडिको निहारिका मो.-94241-41437, सरस्वती बुक डिपो जूनाडीह फोन-275888, मित्तल आटोमोबाईल्स सुराकछार मो.- 94252-26745, गणेश आटो पाटर््स एण्ड गणेश पान मसाला बालको मो.- 98933-49692, 79998-76704, नरेश चौहान मुड़ापार मो.- 90981-56287 आदि स्थानों पर सम्पर्क कर ज्योति कलश के लिए राशि जमाकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
एनआरआई श्रद्धालुओं का भी जलेगा जोत इस बार माता के दरबार में 8 हजार से अधिक मनोकामना दीप जलेंगे। कोरबा, छत्तीसगढ़, पूरे भारत सहित अमेरिका, आस्ट्रेलिया व सिंगापुर के भक्तों का भी ज्योति कलश मंदिर परिसर के कलश कक्ष में जलेंगे। 20 सितंबर तक 6700 श्रद्धालुओं ने तैल्य कलश के लिए मंदिर परिसर में रसीद कटवाया है, वहीं 700 श्रद्धालुओं ने घृत मनोकामना ज्योति कलश के लिए रसीद कटवाया है। माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में श्रद्धालु और ज्योति कलश के लिए रसीद कटवाएंगे। सार्वभौम कल्याणकारी हैं माँ सर्वमंगला देवी
माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक, एवं व्यवस्थापक तथा राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्महा महाराज) ने कहा कि माँ सर्वमंगला देवी कोरबा जिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश, देश तथा सार्वभौम के लिए कल्याणकारी हैं। माँ सर्वमंगला देवी एक जागृत देवी के रूप में विश्व विख्यात हैं और यहां जो भी श्रद्धालू भाव लेकर आते हैं और माता रानी का दर्शन करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। 10 दिन तक माँ का दरबार सजेगा और ज्योति कलश से जमीं से लेकर आकाश तक सत्व की ऊर्जा का दैदिव्यमान प्रकाश से सब आल्हादित होंगे और सबको नई ऊर्जा मिलेगी। माता रानी हर परिवार को सुख समृद्धि देंगी। ज्योति कलश प्रज्जवलित कराने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। ऐसी हैं हमारी माता रानी।
परंपरागत हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण,आजीविका के नए अवसर सृजित करने की पहल
कोरबा, 13 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आजीविका से जोड़ने और उनकी पारंपरिक कला एवं कौशल को रोजगार के बेहतर अवसरों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम समेलीभाटा में निवासरत बिरहोर परिवारों को बांस कला का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 से 19 सितंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)कोरबा के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
समेलीभाटा के बिरहोर परिवार लंबे समय से पारंपरिक रूप से बांस शिल्प निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा बांस से टोकनी, सूपा, झापी सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय की जाती हैं। हालांकि पारंपरिक उत्पादों तक सीमित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कारीगरों को अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त आमदनी प्राप्त नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्पकारों को पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें आकर्षक गुलदस्ते, सीनरी, झालर तथा अन्य उपयोगी एवं सजावटी बांस उत्पाद शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बांस शिल्पकारों के कौशल में निखार लाते हुए उनके उत्पादों में विविधता, गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर व्यापक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें।
जिला प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों की पारंपरिक कला को संरक्षित करने के साथ ही उसे आय के स्थायी एवं बेहतर माध्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से इन परिवारों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे बांस शिल्पकारों को अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने, बाजार से सीधे जुड़ने तथा अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।
गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित
कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट
दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।