रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की सियासत में सोशल मीडिया पर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। BJP ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीधा टारगेट करना शुरू कर दिया है। पार्टी नेता और आईटी सेल लगातार भूपेश बघेल, उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और बेटे चैतन्य के पोस्टर-वीडियो शेयर कर रहे हैं।
इनमें घोटालों और अन्य कथित भ्रष्टाचार मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। इन वीडियो और पोस्टर में कांग्रेस नेता नाले से निकलते हुए, जेल और बंद कमरों में चर्चा करते हुए दिखाए जा रहे हैं।
बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पेज पर यह वीडियो शेयर किया है।
बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पेज पर ये फोटो शेयर किया है।
भूपेश, रिश्तेदार और अधिकारी टारगेट
बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, उनके रिश्तेदारों और IAS अधिकारियों के पोस्टर जारी किए जा रहे हैं। बीजेपी “घोटालों का असली चेहरा” बताकर भूपेश बघेल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीजेपी की ओर से डाले गए कंटेंट में ‘भ्रष्टाचार की जड़’, ‘जनता से विश्वासघात’ जैसे हैशटैग ट्रेंड कराए जा रहे हैं। कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर चिपकाकर भी कांग्रेस को घेरने की रणनीति अपना रहे हैं।
छवि को चोट पहुंचाने का तरीका
प्रदेश के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आमने सामने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई पोस्टर और वीडियो ऐसे आए। जिनके बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा है।
बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पेज में ये पोस्टर शेयर किया है।
प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि, आम तौर पर ये स्थिति चुनावी मौसम नजदीक आते ही दिखी थी, लेकिन प्रदेश में जब से सीबीआई, ईओडब्ल्यू, एसीबी की कार्रवाई का दौर शुरू हुआ है, तब से लगातार इस तरह के पोस्ट-वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं।
इसका मकसद जनता के बीच यह संदेश देना है कि, कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों में पूर्व सीएम और उनके करीबी सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। हालांकि, इस पर कांग्रेस नेताओं और उनकी सोशल मीडिया टीम ने अब तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भाजपा की ये ओछी राजनीति- धनंजय ठाकुर
बीजेपी के कार्टून पोस्ट्स पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि, भाजपा के पास साय सरकार की उपलब्धियां नहीं है, जो वो बखान कर सके। प्रदेश की जनता साय सरकार को कठपुतली सरकार कहती है। इस स्थिति में भाजपा नेता सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों को खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालते है। ये ओछी राजनीति है।
ये सब उन्होंने आरएसएस से सीखा है। भाजपा साय के कुशासन को छिपाने पोस्ट जारी करके खानापूर्ति कर रही है। प्रदेश अब हड़ताल प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में रिश्वतखोरी चरम पर है। अब भाजपा नेता ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है।
कांग्रेस ने राजनीतिक शुचिता समाप्त कर दी- दीपक उज्जवल
कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता दीपक उज्जवल ने पलटवार कर कहा कि, जिस पार्टी ने भारतीय राजनीति से शुचिता समाप्त कर दी हो, उसके नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
जिस तरह से बिहार में राहुल गांधी के मंच से पीएम की स्वर्गीय माता जी को गाली दी गई। इसके बाद भी उन्होंने देश और पीएम से माफी नहीं मांगी। उस पार्टी को अधिकारी नहीं है, कि वो राजनीतिक शुचिता की बातें करने की।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।