कोरबा
बूँदकुंवर का सपना हुआ साकार, अयोध्या में रामलला का दर्शन कर खुद को मानती है सौभाग्यशाली
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही बूंदकुंवर ने उठाया मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का भी लाभ
कोरबा। उनहत्तर वर्षीय बूँदकुंवर का जीवन संघर्षों और उम्मीदों से भरा रहा है। पति के निधन के बाद उन्होंने अपने जीवन की डोर मजबूती से संभाली और अपने बेटे तथा बहू के साथ सादगीपूर्ण जीवन जीती रहीं। बूँदकुंवर हमेशा से यह इच्छा रखती थीं कि वे जीवन में एक बार भगवान श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करें। लेकिन सीमित साधन और उम्र के कारण यह सपना अधूरा रह गया था। जब छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी उनके गांव तक पहुँची, तो उनके भीतर नई आशा जगी। उन्होंने आवेदन किया, और योजना के तहत उनका चयन हुआ। यात्रा में उनके साथ सहयोगी पल्लवी और गीता भी थीं, जिन्होंने उन्हें पूरा सहयोग दिया। सरकार की इस पहल के माध्यम से बूँदकुंवर ने गांव से बिलासपुर तक बस की, फिर बिलासपुर से अयोध्या तक रेल यात्रा की और अयोध्या धाम पहुंचीं। अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर लौटने के बाद वह गांव में अपनी यात्रा और सरकार की इस योजना की तारीफें करती नहीं थकती।
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जटगा की रहने वाली बूंदकुंवर ने बताया कि जब उन्होंने रामलला के दर्शन किए, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वे बोलीं “मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवन में भगवान रामलला के दर्शन कर पाऊंगी। सरकार ने जो अवसर दिया, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।”बूँदकुंवर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना खुद का घर भी बनवाया है। अब उनके पास सिर पर छत है और मन में संतोष कि सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि अभी बेटा-बहू के साथ गांव में रहती है। उन्हें महतारी वंदन योजना से भी हर माह एक हजार रूपए मिलते हैं। इस राशि का उपयोग वह अपने जरूरी कामों में खर्च करती है। गांव में प्रतिश्ठित बूँदकुंवर की कहानी गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। वह अपनी यादगार यात्रा के रोचक किस्सों को अक्सर किसी न किसी को बताती है।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधरोपण
एसईसीएल की वार्षिक पर्यावरण पत्रिका “पर्यावरण दर्पण” का हुआ विमोचन
बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह, जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को विभिन्न गतिविधियों द्वारा प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा पर्यावरण ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के नेतृत्व में सभी निदेशगण एवं सीवीओ तथा श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा, उपाध्यक्षागण , सदस्याएं ,एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण ,नेहरु सताब्दी नगर कॉलोनी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न फलदार एवं औषधि युक्त पोधो का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु अपना संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल की वार्षिक पर्यावरण पत्रिका “पर्यावरण दर्पण” का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही एसईसीएल की पर्यावरणीय पहलों, हरित परियोजनाओं एवं सतत खनन प्रथाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वृक्षारोपण, जल बचत एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र ने कहा कि सतत विकास की अवधारणा तभी सार्थक होगी जब औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि एसईसीएल पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप जिम्मेदार एवं सतत खनन के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के आरंभिक सत्र में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन पर आधारित स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
इस अवसर पर कुसमुंडा एवं हसदेव क्षेत्र द्वारा पर्यावरण सरंक्षण विषयक संदश परत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसे उपस्थितों ने अत्यंत सराहा ।
महाप्रबंधक (पर्यावरण) बी. राणा प्रताप ने स्वागत भाषण में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम तथा एसईसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रमुख कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष का विश्व पर्यावरण दिवस संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
इस अवसर पर मुख्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन शेख जाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) ने किया तथा अंत में डॉ. एम.एस. प्रियंका ने आभार व्यक्त किया।
कोरबा
विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का भव्य आयोजन
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में निकली रैली, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना
पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, सोलर एनर्जी का उपयोग, किये जाने का आम लोगों तक पहुंचाया गया संदेश
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल व अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षदगण, अधिकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों तथा आमनागरिकों ने ड्राईव फार अर्थ रैली में दी सहभागिता, हुये रैली में शामिल

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज ई.व्ही. जागरूकता रैली ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का भव्य आयोजन कोरबा में किया गया, जो छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ई.व्ही.जागरूकता रैली है। महापौर श्रीमती संजूदेेवी राजपूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में निकली इस भव्य रैली को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाई एवं रैली को रवाना किया। इस रैली के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा व ईंधन की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, पेड़-पौधों का संरक्षण व सोलर एनर्जी का उपयोग आदि का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।

विश्य पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 को कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ई.व्ही. जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण, हरित कोरबा व स्वच्छ कोरबा पर विशेष रूचि रखने वाले कलेक्टर कुणाल दुदावत व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की पहल पर निकाली गई इस भव्य ई.व्ही.जागरूकता रैली को ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का नाम दिया गया। यह रैली घंटाघर ओपन थियेटर से प्रारंभ हुई, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया, वहीं आयोजन की मुुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयोजन की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में घंटाघर से प्रारंभ होकर यह रैली महाराणा प्रताप चैक से रिकांडो रोड होते हुये गुरूघासीदास चैक से टी.पी.नगर चैक होते हुये सी.एस.ई.बी.चैक से जैन चैक बुधवारी व व्ही.आई.पी.रोड से गुजर कर निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई, इस रैली के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, सोलर एनर्जी का उपयोग आदि का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। रैली में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षदगणों, अधिकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, संस्थानों आदि के साथ-साथ काफी संख्या में नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी तथा हेलमेट धारणकर ई.स्कूटी, ई.बाईक व ई.कार में सवार होकर रैली में शामिल हुये। रैली समापन के पश्चात निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा व ईंधन की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण व वृक्षों का संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये।
पर्यावरण संरक्षण पर गंभीरता से कार्य कर रहा निगम

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिक निगम केारबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य किये जा रहे हैं, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ऊर्जावान व्यक्ति हैं, वे हर सकारात्मक सुझाव पर अमल करते हैं, निगम द्वारा वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही वृहद वृक्षारोपण अभियान की योजना क्रियान्वित की जानी है, उन्होने आगे कहा कि कोरबा औद्योगिक नगर है, उद्योग, धंधे आवश्यक हैं किन्तु हम सबका स्वास्थ्य भी आवश्यक है, औद्योगिक नगर होने के कारण स्वभाविक रूप से प्रदूषण की समस्या रहती है, कोरबा को प्रदूषण से मुक्त करना हम सभी के सहयोग से ही संभव है। उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुये कहा कि ई.व्ही.वाहन को चार्ज करने में भी सोलर एनर्जी का उपयोग किया जाए तथा सभी लोग घरों में सोलर पैनल लगवायें, मैं इसका आव्हान करती हूॅं।
सघन वृक्षारोपण अभियान की पहल सराहनीय
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से पर्यावरण का संरक्षण तथा इस हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, महापौर, कलेक्टर व आयुक्त की पहल पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वर्षा ऋतु आगमन के साथ ही सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने की जो योजना बनाई गई है, वह अत्यंत सराहनीय पहल है, जिसके लिये मैं साधुवाद देता हूॅ। उन्होने आगे कहा कि देश का 12 प्रतिशत क्षेत्र वन आच्छादित क्षेत्र है, लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में यह प्रतिशत 40 प्रतिशत तक है, अर्थात यहाॅं पर वनों व पेड़-पौधों की अधिकता है, जो हमें विरासत में मिली है, इस विरासत को बचाकर रखना एवं इसे और अधिका आगे बढ़ाने हमारा कर्तव्य है।
वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं
इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़-पौधें व वृक्ष पृथ्वी के आभूषण है, वृक्ष हैं तो हमारा जीवन भी है, पेड़-पौधों एवं वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, अतः अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना, उनका संरक्षण करना, हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार के मौके पर मैंने शहरवासियों से ’’ गुठली दान ’’ का आव्हान किया था, जिसके परिणाम स्वरूप सौ से ज्यादा फोन मेरे पास चुके हैं कि उन्होने गुठलियाॅं सहेज कर रखी है, इन गुठलियों को एकत्रित किया जाएगा तथा वर्षा ऋतु के दौरान उन्हें जमीन पर डाला जाएगा ताकि वे वृक्ष का रूप धारण कर सकें।
प्रत्येक नागरिक एक पेड़ जरूर लगायें
इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमनागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि वे एक पेड़ जरूर लगायें तथा उसका संरक्षण करते हुये उसे वृक्ष का रूप दें, उन्होने कहा कि केवल पौधा रोपण ही काफी नहीं है बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। नगर निगम कोरबा की टीम प्रत्येक वार्ड में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करेगी, अतः जो पेड़ आपके घर के सामने लगायें जाएगें, उसका संरक्षण आप करें, अधिक से अधिक वृक्षारोपण हों ताकि हरित कोरबा की संकल्पना साकार हो सके। उन्होने कहा कि पर्यावरण हमें विरासत में मिला है, अब हमारा कर्तव्य है कि हमने जैसा पर्यावरण पाया था, उससे कहीं बेहतर पर्यावरण बनाकर हम अपनी अगली पीढ़ी को सौपे।
पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल शासन प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होने आव्हान करते हुये कहा कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगायें, प्लास्टिक का उपयोग न करें, आवागमन में ई.वाहनों को उपयोग में लायें, घरों में सोलर पैनल लगवायें। उन्होने आगे कहा कि यह हम सबके लिये प्रेरणास्पद है कि महापौर जी अपने घर में सोलर एनर्जी का उपयोग कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कलेक्टर साहब ने भी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग प्रारंभ कर दिया है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि निगम की योजना है कि इस मानसून में वृहद वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जायेगा तथा वार्ड-दर-वार्ड को हरित वार्ड बनाने का कार्य होगा।
सभागार परिसर में किया गया वृक्षारोपण

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं को अतिथियों द्वारा पौधे भेंटकर वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सहभागिता का आव्हान किया गया, वहीं निगम के कर्मचारियों को हेलमेट प्रदान किये गये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी, अजय कुमार चन्द्रा, पंकज देवंागन, रामकुमार साहू, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, सरोज शांडिल्य, प्रीति दिनेश शर्मा, प्रेमलता बंजारे, प्रभा टीकम सिंह, सत्येन्द्र दुबे, ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, वरिष्ठ नागरिक अंजना सिंह, जिला चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, डाॅ. अग्रवाल, महेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, सागर सिंह, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, लीलाधर पटेल, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, जिला खेल अधिकारी आर.के.साहू, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, पुखराज यादव, अरूण मिश्रा, अरविंद सिंह सहित निगम के अधिकारी कर्मचारीगण विभिन्न संगठनों व संस्थानों के प्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
कोरबा
दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दीपका में जश्न का माहौल, ऋषि सिदार के जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
जनता ने विकास पर लगाई मुहर, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की रिकॉर्ड जीत
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भारी जनसमर्थन प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से पराजित करते हुए पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा भारत माता और भाजपा के जयघोष के साथ विजय का जश्न मनाया।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी, उपचुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह प्रचंड जीत संगठन की बढ़ती मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। इस गौरवपूर्ण विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
