कोरबा
बनवारी लाल अग्रवाल पंचतत्व में विलीन
कोरबा। बनवारी भैय्या के नाम से ख्यातिलब्ध भाजपा नेता, छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कोरबा सहित प्रदेश के हजारों लोग शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद सहित नेता एवं अधिकारी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने गुरुवार को श्री अग्रवाल के निवास स्थान जाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल स्वर्गीय अग्रवाल की अंतिम यात्रा में भी सम्मिलित हुए और मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल जी ने कोरबा जिले के गरीबों और आम जनता की आवाज को सदैव बुलंद किया। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) कोरबा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शहर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं उनके शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्री अग्रवाल को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कोरबा
दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में
कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।
कोरबा
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल जी एमपी सीजी इमर्जिंग अवार्ड से सम्मानित
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हुए सम्मानित
उपमुख्य मंत्री अरूण साव, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव, पूजा विधानी, जी न्युज एमपी सीजी के एडिटर सहित लब्ध प्रतिष्ठित अतिथि रहे उपस्थित
कोरबा/बिलासपुर। देश के लब्ध प्रतिष्ठित न्युज चैनल जी न्युज एमपी सीजी द्वारा 25 मार्च 2026 को बिलासपुर में जी न्युज राईज-इमर्जिंग अवार्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उन समाज सेवकों एवं राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज भी दे रहे हैं।

कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं समाज सेवा के जरिये कोरबा लायनवाद को विश्व शिखर पर पहुंचाने वाले एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के माध्यम से उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचाने एवं ग्रामीण निर्धन बच्चों को कम फीस या नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से स्वर्णीम भविष्य देने वाले विद्यालय के डायरेक्टर तथा लायंस क्लब गुरूकुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट रचनात्मक कार्य करने वाले क्लब के संरक्षक एवं द इंटननेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को कोरबा से चयनित किया गया और 25 मार्च को बिलासपुर के कोर्टयार्ड बाय मेरियट के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में अतिथियों के हाथ जी न्युज एमपी सीजी राईज-इमर्जिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। अतिथियों उपमुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव एवं बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं जी न्युज एमपी सीजी के एडिटर मोहित सिन्हा के हाथों यह अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर जी न्युज एमपी सीजी के स्टेट हेड रूपेश गुप्ता, कोरबा ब्युरो हेड नीलम पोडवार भी उपस्थित थे।
समारोह के संचालक ने भरी सभा में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की समाज सेवा के क्षेत्रों में उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया और उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया। शिक्षा का अलख जगाने वाले डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का एक मात्र 7 स्टार रेटिंग सीबीएसई विद्यालय खोलकर ग्रामीण/निर्धन विद्यार्थियों के लिए स्वर्णीम भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने विद्यालय से निकलने वाले प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की है, ताकि मड़वारानी एवं आसपास के निर्धन ग्रामीण बच्चों की उच्च शिक्षा पर आर्थिक बाधा न आए।
कोरबा
नवरात्रि का आठवां दिन:हवन-पूजन के साथ चैत्र वासंती नवरात्र पर विराम

कोरबा। चैत्र शुक्ल अष्टमी को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में महागौरी स्वरूपा की पूजा-अर्चना की गई और आज सुबह से देर शाम तक भक्तों की लम्बी कतारें लगी हुई थीं। आज माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय(नन्हा महराज) सपत्नीक यजमान के रूप में बैठे और हवन-पूजन किया। विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के सानिध्य में दिव्य मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए सभी की पूजा-अर्चना करते हुए सभी दैदिव्यमान चर-अचर और विश्व का संचालन करने वाली शक्ति की शांति के लिए हवन-पूजन कर विधि-विधान से नवरात्रि को विराम दिया गया।
घंटों तक दिव्य मंत्रों से गूंजायमान था परिसर

हवन-पूजन के समय सभी देवी-देवताओं के आह्वान के लिए आचार्य एवं विद्वान पंडितों के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार और शंखनाद किया गया, जिससे चारों तरफ हवन-पूजन का सात्विक धुंआ फैलता रहा और वातावरण विशुद्धता का संदेश दे रहा था। वेद-पुराणों में उल्लेखित है कि हवन के धुंआ जब आकाश में फैलता है, तो देवी-देवताओं का यही भोग होता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। हवन के धुंए से पर्यावरण शुद्ध होता है और मानव सहित सभी चर-अचर प्राणियों का कल्याण होता है।
विश्व कल्याण की कामना

किसी भी आध्यात्मिक कार्यक्रमों को संपन्न करने विधि-विधान से हवन की रीति है। हवन के बाद ही सभी देवी-देवताओं का पूजन सम्पूर्ण होता है और देवी-देवता प्रसन्न होकर भक्तों को शुभ आशीर्वाद देते हैं। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में 9 दिन की नवरात्रि में राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन-पूजन सम्पन्न किया और सभी के लिए शुभता का संदेश देते हुए कहा कि हे माता रानी! विश्व का कल्याण करें और चर-अचर प्राणियों में सद्भाव का संचार हो। विश्व में शांति हो और सभी का जीवन सुलभ और सरल हो। सभी भक्तों का कल्याण हो और पाप नाशिनी माँ सर्वमंगला देवी सभी के जीवन को आलोकित करती रहें। समाज से तामसिक प्रवृत्ति का नाश हो और नारी शक्ति का सम्मान हो। सनातन धर्म की विजय हो और विश्व का कल्याण हो।
देवी स्वरूपा कन्याओं को कराया गया छप्पन भोग का भोजन


हवन-पूजन के बाद देवी स्वरूपा कन्याओं को छप्पन भोग का भोजन कराने के बाद राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने सपरिवार कन्याओं को उपहार भी दिया और देवी स्वरूपा कन्याओं का चरण पखारा एवं चरण वंदन भी किया। भारत की इस पुण्य धरा में कन्याओं को शक्ति (माँ दुर्गा) का स्वरूप माना जाता है और कन्या पूजन एवं कन्या भोज से वह पुण्य लाभ मिलता है, जितना आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न कराने में। कन्याओं(माँ दुर्गा) का आशीर्वाद से सभी कार्य फलित होते हैं। 9 दिन की नवरात्रि इसी के साथ सम्पन्न हो गई।
कल जवारा विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी चैत्र नवरात्रि

कल गोधूली बेला में जवारा कलश का विसर्जन किया जाएगा। कल माता का नौवां रूप माँ सिद्धिदात्रि की पूजा-अर्चना की जाएगी। गोधूली बेला संध्या 5.00 बजे राजपुरोहित नमन पाण्डेय सपत्नीक एवं सपरिवार जवारा कलश की पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद महिलाएं जवारा कलश को लेकर पवित्र हसदेव घाट तक लेकर यात्रा के रूप में जाएंगे, जहां बैगाओं द्वारा पूजा-अर्चना करने के बाद जवारा कलशों को विसर्जित (शांत) करेंगे। इस दौरान ढोल-ताशों के साथ जवारा कलशों को नदी तक लेजाया जाएगा और इसी के साथ 9 दिन की नवरात्रि रूपी महायज्ञ और शक्ति की उपासना का महापर्व सम्पन्न होगा।

चैत्र शुक्ल अष्टमी को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में महागौरी स्वरूपा की पूजा-अर्चना की गई और आज सुबह से देर शाम तक भक्तों की लम्बी कतारें लगी हुई थीं।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
