कोरबा
चिर्रा-श्यांग सहित जिले की अनेक सड़कों में बेहतर होगा आवागमन
कुदमुरा-श्यांग सहित एक दर्जन से अधिक सड़कों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया है भूमिपूजन
लगभग रू.173 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे सड़क निर्माण कार्य, डीएमएफ व शासन से मिली स्वीकृति
कोरबा। कोरबा जिले में विकास की रफ्तार लगातार तेज़ हो रही है। जिले के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक दर्जन से अधिक सड़कों का भूमिपूजन किया है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा प्रवास के दौरान कुदमुरा-श्यांग मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों का भूमिपूजन किया। कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबी कुदमुरा से श्यांग तक की सड़क का निर्माण अब शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किए गए प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 दिसंबर 2024 को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुदमुरा से श्यांग मार्ग (लागत रू.935.44 लाख, लंबाई 12 कि.मी.) तथा कटघोरा विधानसभा के अंतर्गत उतरदा मंडी (बुढ़गहनिया पारा) से रेंकी मार्ग (रू.669.76 लाख, लंबाई 8 कि.मी.) का भूमिपूजन किया। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में खमारमुड़ा से भुकभुकी पारा मार्ग पर अंजननाला में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण (रू.120.37 लाख) भी स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जून 2025 में मिली थी कोरबा को करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री साय ने 12 जून 2025 को कोरबा प्रवास के दौरान जिले के विकास हेतु करोड़ों रुपये के सड़क निर्माण कार्यों की सौगात दी थी। इनमें प्रमुख कार्य हैं – कटघोरा बायपास मजबूतीकरण (रू.1307.63 लाख), रंजना-लिटियाखार मार्ग (रू.291.34 लाख), गिधौरी-चारपारा मार्ग (रू.773.53 लाख), हिर्रीआमा-बदरागढ़ मार्ग (रू.712.08 लाख), तथा झगरहा-कोरकोमा-पसरखत-चचिया मार्ग (रू.2980.75 लाख) सहित अनेक सड़कों का निर्माण कार्य।
पाली, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में भी होंगे बेहतर मार्ग
मुख्यमंत्री ने पाली, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा विकासखंडों में पोलमी-तिलहा मार्ग, जमनीपाली-गजरा मार्ग, रामपुर-सिरली मार्ग, ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक सीसी सड़क, ओढालीडीह-तिलैहापारा-घटोई मंदिर मार्ग, चैतुरगढ़ पर्यटन मार्ग और घिनारा-खुंटाकुड़ा मार्ग जैसे अनेक निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया था।
डीएमएफ और शासन की महत्वपूर्ण भूमिका
इन सभी परियोजनाओं में अधिकांश सड़कें जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि से निर्मित की जाएंगी। कलेक्टर एवं डीएमएफ अध्यक्ष अजीत वसंत द्वारा इन प्रस्तावों को प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
कुल लागत रू.173 करोड़ से अधिक
इन सड़कों और पुल-पुलियाओं के निर्माण में लगभग रू.173 करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से कोरबा जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन बेहतर होगा, पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी और कृषि व औद्योगिक परिवहन को नई गति मिलेगी। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जो कोरबा को प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कोरबा
पत्नी को हाथ-मुक्कों और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला: अधमरा कर चादर ओढ़ाकर छोड़ा, मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
कोरबा। कोरबा में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अधमरी पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया था। सुबह घरवालों को महिला मृत मिली। पुलिस ने आरोपी पति बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में ले लिया है। यह मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

यह घटना मंगलवार तड़के करीब 4 बजे मुड़ापार अरसेना गांव में हुई। आरोपी बिहानू सिंह मंझवार (45) को अपनी पत्नी बिरसो बाई (45) के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
मंगलवार तड़के जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, तब बिहानू और बिरसो बाई के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि बिहानू ने हाथ-मुक्कों और डंडे से बिरसो बाई की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह अधमरी हो गई।

अधमरी हालत में पत्नी को खाट पर डालकर चादर ओढ़ा दी
इसके बाद आरोपी ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय खाट पर सुलाकर चादर ओढ़ा दी। करीब दो घंटे बाद जब बिरसो बाई नहीं उठी, तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुमन पोया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी बिहानू सिंह मंझवार को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र संदेह ही सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
कोरबा
कोरबा में पटाखा गोदाम में भीषण आग:धमाकों से दहला इलाका, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखों में लगातार जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
धमाकों के बीच आग बुझाने की चुनौती
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि पटाखों में लगातार हो रहे धमाकों के चलते दमकलकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
पुलिस ने घेरा इलाका, लोगों को हटाया
घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया।
गोदाम में विस्फोटों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्य में जुटी हुई है।

आग लगने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी
लाखों के नुकसान की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था। ऐसे में पूरा स्टॉक जलकर खाक होने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हो सकता है।
जनहानि की सूचना नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा
फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाएगा। साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
जनविश्वास के 12 वर्ष: कोरबा में भाजपा ने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मनाया गौरव दिवस
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों ने राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 17 स्थित ढोढ़ीपारा के हनुमान मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संकटमोचक प्रभु श्री हनुमान जी के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जप किया गया। इसके पश्चात राष्ट्र की सुख-समृद्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक महाआरती की गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय श्रीराम”, “जय हनुमान” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों से गुंजायमान रहा।

12 वर्षों की राष्ट्रसेवा और जनविश्वास का प्रतीक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : गोपाल मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। लगातार तीसरी बार देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करना उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को केवल राजनीतिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पुनः दोहराते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस पुनीत एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, देवेंद्र पांडेय, रुक्मणी नायर, प्रिती स्वर्णकार, डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अखिलेश पांडेय, दीप नारायण सोनी, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, मिलाप बरेठ, मुनीराम साहू, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
