Connect with us

कोरबा

एकलशिक्षकीय विद्यालय तराईमार में आई नई रोशनी

Published

on

युक्ति युक्तकरण से विद्यार्थियों को मिलने लगी है बेहतर शिक्षा

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के सबसे दूरस्थ वनांचल ग्राम पसान के आगे स्थित प्राथमिक शाला तराईनार वर्ष 1997 से शिक्षा की ज्योति जलाए हुए है। घने जंगलों के बीच बसे इस गांव तक पहुंचना आसान नहीं, लेकिन यहां के बच्चों की आँखों में ज्ञान पाने की वही चमक है जो शहरों के विद्यार्थियों में होती है। लंबे समय से यह विद्यालय एकलशिक्षकीय के रूप में संचालित हो रहा था। प्रधानपाठक मना सिंह मेश्राम को अकेले ही पढ़ाई, कार्यालयीन कार्य, मिड डे मील, विद्यालय प्रबंधन और समुदाय से जुड़ी सभी जिम्मेदारियाँ निभानी पड़ती थीं। छुट्टी या बीमारी की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शुरू की गई अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पहल ने इस समस्या का समाधान किया। इस योजना के अंतर्गत तराईमार विद्यालय को एक नया शिक्षक तुलसीदास कौशिक का सहयोग मिला। उन्होंने 5 जून 2025 को विद्यालय में जॉइन किया और अब विद्यालय में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। आज विद्यालय में 26 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश गरीब और आदिवासी परिवारों से आते हैं। श्री कौशिक बच्चों के साथ जल्दी ही घुल-मिल गए हैं। अब विद्यालय में नियमित कक्षाएँ संचालित हो रही हैं, बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है और शिक्षा का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया है। यह बदलाव केवल एक शिक्षक के आने भर का नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की संवेदनशील पहल का परिणाम है, जिसने दूरस्थ अंचल के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का रास्ता खोला है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में पटाखा गोदाम में भीषण आग:धमाकों से दहला इलाका, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखों में लगातार जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

धमाकों के बीच आग बुझाने की चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि पटाखों में लगातार हो रहे धमाकों के चलते दमकलकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस ने घेरा इलाका, लोगों को हटाया

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया।

गोदाम में विस्फोटों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्य में जुटी हुई है।

आग लगने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी

आग लगने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी

लाखों के नुकसान की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया था। ऐसे में पूरा स्टॉक जलकर खाक होने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हो सकता है।

जनहानि की सूचना नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाएगा। साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Published

on

जनविश्वास के 12 वर्ष: कोरबा में भाजपा ने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मनाया गौरव दिवस

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों ने राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 17 स्थित ढोढ़ीपारा के हनुमान मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संकटमोचक प्रभु श्री हनुमान जी के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जप किया गया। इसके पश्चात राष्ट्र की सुख-समृद्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक महाआरती की गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय श्रीराम”, “जय हनुमान” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों से गुंजायमान रहा।

12 वर्षों की राष्ट्रसेवा और जनविश्वास का प्रतीक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : गोपाल मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। लगातार तीसरी बार देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करना उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को केवल राजनीतिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पुनः दोहराते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस पुनीत एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, देवेंद्र पांडेय, रुक्मणी नायर, प्रिती स्वर्णकार, डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अखिलेश पांडेय, दीप नारायण सोनी, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, मिलाप बरेठ, मुनीराम साहू, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Continue Reading

कुसमुंडा

अधिकारों की लड़ाई होगी तेज, RCWF के आह्वान पर 12 जून को कुसमुंडा में जुटेगा ठेका मजदूर और भूविस्थापितों का महासैलाब

Published

on

महासभा को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने बैठक कर तैयार की रणनीति, सौंपी गई जिम्मेदारियां

कोरबा/कुसमुंडा। कोयला खदानों और औद्योगिक क्षेत्रों में ठेका मजदूरों व भूविस्थापितों के अधिकारों के दमन सुरक्षा में अनदेखी और उनके वाजिब हक को दबाने की कोशिशों के खिलाफ एक बड़े आंदोलन का शंखनाद होने जा रहा है। राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन (RCWF) के प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे के आह्वान पर आगामी 12 जून 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से कुसमुंडा के महतारी अंगना मैदान पर एक विशाल ठेका मजदूर और भूविस्थापित महासभा का आयोजन किया जा रहा है ।

इस महासभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी जिम्मेदार साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ।

शोषण के खिलाफ एक मंच पर आएंगे श्रमिक और भूविस्थापित

बैठक के दौरान आयोजकों ने तीखे शब्दों में कहा कि कोयला खदानों सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े ठेका मजदूरों और भूविस्थापितों का प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है, उनके अधिकारों सुरक्षा व्यवस्था और वाजिब हक को बेरहमी से कुचला जा रहा है। इस महासभा का मुख्य उद्देश्य सभी ठेका मजदूरों और भूविस्थापितों को एक मजबूत मंच पर लाना है, ताकि प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ उनके हक व अधिकार की लड़ाई को और तेज व निर्णायक बनाया जा सके ।

तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां, बैठक में रहे मौजूद

महासभा की सफलता के लिए रणनीति बनाने हेतु आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध और जिम्मेदार नागरिकों व श्रमिक नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रमुख रूप से कैलाश साहू, विनोद सारथी, अशोक पटेल, विष्णु प्रसाद, गोविंदा सारथी, राजेन्द्र पटेल, संतोष चौहान, ललित महिलांगे, कान्हा, प्रकाश जायसवाल, राजू पटेल, नरेश महंत, हेमंत नामदेव, प्रमोद चंद्रा, उदय पटेल, सुरेश पटेल, रामकुमार चन्द्रा, रामकुमार, आनंद यादव, गणेश दास, विजय महंत, अनिल कंवर, देवनाथ नामदेव, बोधन चौहान, अशोक देवांगन, जितेन्द्र साहू, कान्हा, अहीर, तेरस लाल, लखन लाल सहित बड़ी संख्या में अन्य साथी उपस्थित थे ।

आयोजकों की अपील

आयोजक समिति ने कुसमुंडा और आसपास के सभी ठेका श्रमिकों भूविस्थापितों और प्रभावित नागरिकों से अपील की है कि वे 12 जून को दोपहर 3:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में कुसमुंडा महतारी अंगना पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें और अपने अधिकारों की इस आवाज को बुलंद करें ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677