कोरबा
प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 30 अक्टूबर को
कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन गुरूवार 30 अक्टूबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक सिटी डेंटल केयर, कोरबा तथा इन्फोटेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण :– डेंटल स्टाफ, रिसेप्शनिस्ट, सोशल मीडिया हैंडलिंग, टेक्निशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्जक्यूटिव, टीम मैनेजर, प्रोडक्ट एडवाईजर (ग्राम पंचायत) पदों हेतु 244 रिक्त पदो ंके लिए, आयुसीमा- 18 वर्ष से 45 वर्ष तक एवं योग्यता- 10 वीं से स्नातक, पीजीडीसीए, कार्यस्थल – कोरबा, वेतनमान रूपये 06 हजार से 15 हजार तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों का रोजगार पंजीयन एवं ई.रोजगार पोर्टल ( https://erojgar.cg.gov.in/ ) में इच्छुक पदों पर ऑनलाईन अप्लाई किया जाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक/आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय कोरबा के दूरभाष नंबर – 07752-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरबा
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की वारदात का खुलासा:एशियन ट्रेडर्स में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
लगभग रू.2.50 लाख मूल्य के चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी
त्वरित कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 09.06.2026 को प्रार्थी विमल जाजोदिया निवासी पावर हाउस रोड, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों द्वारा पीछे से प्रवेश कर डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर मनीष यादव (19 वर्ष) एवं प्रकाश चौहान (19 वर्ष), दोनों निवासी लक्ष्मणबन तालाब, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी गया मशरूका अपने कब्जे से बरामद कराया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लगभग रू.2.50 लाख मूल्य का चोरी गया संपूर्ण मशरूका (100 प्रतिशत रिकवरी) बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कोरबा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
घटना के कुछ ही समय में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कोरबा पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. 311 वासुदेव आदित्य, प्र.आर. 423 भूपेंद्र लहरे, आर. 685 चंद्रकांत गुप्ता, आर. 575 रामविलास, आर. 91 रमेंद्र वर्मन एवं आर. 725 चंद्रप्रकाश तंवर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
कोरबा
कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:अज्ञात भारी वाहन और ट्रैक्टर ने ली जान, दोनों मामलों में आरोपी ड्राइवर फरार
कोरबा। कोरबा जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उरगा ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बेन्द्ररकोना निवासी आशीष रात्रे (30) गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इलाज के दौरान मौत,ड्राइवर मौके से फरार
दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था।
बुधवार को इलाज के दौरान आशीष रात्रे ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने अस्पताल से मेमो मिलने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

गुपचुप ठेला चलाने वाले युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
दूसरी घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र की है। 9 जून की रात करीब 8 बजे सराई सिंगार निवासी मुकेश प्रजापति (22) सड़क हादसे का शिकार हो गया।
बताया जा रहा है कि मुकेश हरदीबाजार के रलिया क्षेत्र में गुपचुप और चाट का ठेला लगाता था। रोज की तरह वह अपना ठेला बंद कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल मुकेश को एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
फरार चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
दोनों मामलों में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अज्ञात भारी वाहन और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहनों और उनके चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
कोरबा
SECL Headquarters Concludes Summer Camp 2026 with Grand Finale
Children Spend 21 Days Learning Fitness, Creativity and Leadership Skills
Bilaspur/Korba. Amid cheerful laughter, vibrant performances and an atmosphere filled with enthusiasm, the SECL Summer Camp 2026, organized at the headquarters of South Eastern Coalfields Limited (SECL), concluded on Tuesday with a grand closing ceremony. Held at DAV Public School, SECL Vasant Vihar, Bilaspur, the event showcased the learning and talent developed by children over the course of 21 days through captivating presentations in yoga, dance, music, sports, arts and crafts, and other activities.
The closing ceremony was graced by Shri Harish Duhan, Chairman-cum-Managing Director, SECL, as the Chief Guest, along with Smt. Shashi Duhan, President, Shraddha Mahila Mandal. Senior officials of SECL, Heads of Departments, HR-JCC representatives, Welfare Committee members, members of Shraddha Mahila Mandal, parents and a large number of children were also present on the occasion.

The cultural and creative performances presented by the children captivated the audience. While the yoga and fitness demonstrations reflected discipline, focus and physical well-being, the dance, music and art presentations highlighted the participants’ creativity, confidence and self-expression. Parents also appreciated the positive transformation and enhanced confidence observed in their children during the camp.
Addressing the gathering, Shri Harish Duhan stated that a summer camp is not merely a platform for recreation but an effective medium for the holistic development of children. He encouraged the participants to remain lifelong learners, adopt a healthy lifestyle, and continue nurturing their unique talents. He further emphasized that SECL places the welfare and well-being of its employees and their families among its highest priorities.
As part of the closing ceremony, a plantation drive was organized under the “Ek Ped Maa Ke Naam” campaign. The dignitaries planted saplings and distributed plants to the children, conveying the message of environmental conservation and encouraging them to develop a deeper sense of responsibility towards nature.
It is noteworthy that the 21-day Summer Camp, held from May 18 to June 10, 2026, witnessed participation from approximately 175 children. Participants were grouped according to age and engaged in a wide range of activities including fitness training, sports, yoga, music, dance, arts and crafts, science and innovation, public speaking, leadership development, and several other educational and recreational programmes designed to foster all-round development.
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
