कोरबा
छठ महापर्व: सप्तमी पर तुलसीनगर छठ घाट में श्रद्धा का सैलाब, उदीयमान सूर्य को दिया अर्ध्य
विकास अग्रवाल के सौजन्य से व्रतियों का किया गया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
कोरबा। आज सूर्य की लालिमा के साथ ही सप्तमी की चमक जिले के छठ घाटों में श्रद्धा के साथ दिखी। कोरबा शहर के तुलसीनगर छठ घाट में छठ महापर्व के अंतिम दिन सप्तमी पर अर्ध्य देने श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। अलसुबह 4.00 बजे से ही व्रती, पूर्वांचलवासी सहित क्षेत्र के नागरिक तुलसी छठ घाट पहुंचे और सप्तमी पर छठ मैय्या की पूजा-अर्चना कर जैसे ही आसमान में सूर्य की लालिमा दिखी, प्रवाहित नहर में उतर कर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया।
व्रतियों का सम्मान एवं वस्त्र वितरण










पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों का पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल ने व्रतियों का सम्मान किया और वस्त्र वितरण कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। विकास अग्रवाल की माताश्री श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, पार्षद मथुरा बाई चंद्रा सहित पूर्वांचल के वरिष्ठ सदस्यों, तुलसीनगर छठ समिति के अध्यक्ष शत्रुहन शर्मा के हाथों व्रतियों का सम्मान कराया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकास अग्रवाल ने सभी व्रतियों का सम्मान किया। तुलसीनगर छठ घाट में समिति द्वारा यह 15वां आयोजन था और भव्य तथा दिव्य ढंग से छठ का महापर्व यहां सम्पन्न हुआ।
सिंदूर दान से सौभाग्य की कामना


पूर्वांचल वासियों की पुरातन परंपरा के अनुसार व्रती महिलाओं ने सौभाग्यवती महिलाओं के मांग में सिंदूर दान किया और सौभाग्य की कामना की। पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल ने अपनी सासुमाता के मांग में सिंदूर दान किया और पांव पखार कर सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ व्रती महिलाओं ने उपस्थित महिलाओं को सिंदूर दान किया। पार्षद मथुरा बाई चंद्रा ने भी सभी को सप्तमी पर छठ महापर्व की बधाई दी और वरिष्ठ व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया। विकास अग्रवाल ने भी सभी व्रती महिलाओं का सम्मान करते हुए चरण स्पर्श किया और आशीर्वाद लिया।
छठ मैय्या की पूजा-अर्चना कर कोरबा के लिए समृद्धि की कामना




सप्तमी पर सूर्य को अर्ध्य देने के पूर्व श्रीमती गायत्री अग्रवाल, ऋतु चौरसिया, आरती अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शत्रुहन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, नेतागण, समाजसेवी एवं उपस्थित दिग्गजों ने छठी मैय्या की पूजा-अर्चना की और कोरबा की समृद्धि के लिए कामना करते हुए प्रार्थना की।
उगते सूरज को दिया अर्ध्य

पूर्वांचल वासियों ने भगवान सूर्य के उदीयमान स्वरूप का दर्शन किया और प्रवाहित नहर के जल में उतरकर भगवान सूर्य को सप्तमी का अर्ध्य दिया। सभी की खुशहाली और मंगलकामनाओं का यह महापर्व आज सम्पन्न हो गया।
उपस्थित जनों को प्रसाद का वितरण किया गया और सभी की मंगलकामनाओं को ह्दय में रखकर सब अपने घर की ओर प्रस्थान किए।
रौशनी से जगमग था तुलसीनगर छठ घाट

तुलसीनगर छठ घाट समिति द्वारा इस बार भी तुलसीनगर छठ घाट को रौशनी से सजाया गया था। चारों तरफ सत्व का उजास रौशनी बिखेर रहा था। व्रती महिलाएं एवं पुरूष पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर सूप में प्रसाद और छठ मैय्या की पूजन सामाग्री ले कर छठ मैय्या की पूजा-अर्चना की। सप्तमी पर छठ महापर्व का उल्लास हर किसी के चेहरे में देखने को मिल रहा था।
दीपों की जगमग से घाट भी रौशन हो रहा था। छठ मैय्या की जय, भगवान सूरज देव की जय का नारा गूंज रहा था, पारंपरिक छठ गीतों से परिसर गंूजायमान हो रहा था। पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार से सत्व की गूंज चारों तरफ फैल रही थी। सूर्य की किरणें छठी मैय्या का स्वागत करने के लिए आतुर दिख रही थी और आसमान की सुनहरी किरणों से धरती का आभा निखर रहा था। धीरे-धीरे सूरज की किरणें धूप में बदलने लगी और सप्तमी का यह पावन दिन सूर्य के अर्ध्य के साथ छठ महापर्व के सम्पन्न होने का अवसर बता रहा था। भव्यता, दिव्यता और मंगलकामनाओं के साथ छठ महापर्व का यह पावन पर्व सम्पन्न हुआ और कार्यक्रम के अंत तक विकास अग्रवाल-आरती अग्रवाल ने सभी का अभिवादन और धन्यवाद के लिए छठ घाट में डटे रहे।
छठ महापर्व के आयोजन में इनकी भी रही भूमिका

तुलसीनगर छठ घाट में आयोजित छठ महापर्व के इस उल्लास को दिव्यता और भव्यता देने में पूर्वांचल छठ पूजा समिति तुलसीनगर कोरबा के संरक्षक विकास अग्रवाल के साथ अध्यक्ष शत्रुहन शर्मा, सचिव विवेक तिवारी, उपाध्यक्ष मंजित सिंह, सलाहकार पारस सिंह, सूरज पाण्डेय, सदस्यगण- सुरेश चंद्रा, दिनेश तिवारी, विजेंद्र गिरी, अरविंद गोस्वामी, तारकेश्वर शर्मा, अशोक मिश्रा, तारकेश्वर तिवारी सहित अन्य सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।


कोरबा
अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी 10 अप्रैल 2026 तक करें आवेदन
कोरबा । सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया जो 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक थी अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गयी है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर भी उपलब्ध है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत अग्निवीर केटेगरी (अग्निवीर पुरूष जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन-दसवीं), ट्रेडमैन (आठवी), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर (नर्सिंग सहायक, सिपाही, फार्मा, हवलदार सेना शिक्षा तथा धर्म शिक्षक) के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक तथा योग्य पुरूष अथवा महिला उम्मीदवार वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न पदों की अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कोरबा
जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ
विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई
संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर
कोरबा। स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि यह पहल आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा को और सुदृढ़ करेगी। विधायक श्री पटेल व महापौर श्रीमती राजपूत ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा की नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहन के आ जाने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से अब कोरबा जिला आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, जहां समय पर उपचार और बेहतर सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के जुड़ने से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में अब त्वरित चिकित्सा सहायता की पहुंच बढ़ेगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और जान बचाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले को 13 संजीवनी एक्सप्रेस आबंटित की गई हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी। इनमें 3 वाहन जिला अस्पताल, 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एवं 01 वाहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आबंटित है। जिसके अंतर्गत आज 5 नए संजीवनी वाहनों को आमजनों को सेवा प्रदान करने के लिए विधायक कटघोरा श्री पटेल द्वारा रवाना किया गया। साथ ही शेष वाहन भी जल्द ही जिले में पहुंचकर सेवाएं देना शुरू करेंगी। संजीवनी एक्सप्रेस में उपलब्ध सुविधाएं इसे एक चलती-फिरती जीवनरक्षक इकाई बनाती हैं। इनमें वेंटिलेटर, मॉनीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित आवश्यक इमरजेंसी उपकरण उपलब्ध हैं। विशेषकर जिले को मिले नए संजीवनी वाहनों में 2 वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त है। जो की गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। इनमें से एक को जिला अस्पताल कोरबा और दूसरी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात की जाएगी। अन्य 108 संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं सीएमएचओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

राज्यपाल श्री डेका से कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक पेड़ मॉ के नाम के तहत किया पौधा रोपण


राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ग्राम ढपढप में कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
