विकास अग्रवाल के सौजन्य से व्रतियों का किया गया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद कोरबा। आज सूर्य की लालिमा के साथ ही सप्तमी की चमक जिले के छठ घाटों में श्रद्धा के साथ दिखी। कोरबा शहर के तुलसीनगर छठ घाट में छठ महापर्व के अंतिम दिन सप्तमी पर अर्ध्य देने श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। अलसुबह 4.00 बजे से ही व्रती, पूर्वांचलवासी सहित क्षेत्र के नागरिक तुलसी छठ घाट पहुंचे और सप्तमी पर छठ मैय्या की पूजा-अर्चना कर जैसे ही आसमान में सूर्य की लालिमा दिखी, प्रवाहित नहर में उतर कर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। व्रतियों का सम्मान एवं वस्त्र वितरण
पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों का पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल ने व्रतियों का सम्मान किया और वस्त्र वितरण कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। विकास अग्रवाल की माताश्री श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, पार्षद मथुरा बाई चंद्रा सहित पूर्वांचल के वरिष्ठ सदस्यों, तुलसीनगर छठ समिति के अध्यक्ष शत्रुहन शर्मा के हाथों व्रतियों का सम्मान कराया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकास अग्रवाल ने सभी व्रतियों का सम्मान किया। तुलसीनगर छठ घाट में समिति द्वारा यह 15वां आयोजन था और भव्य तथा दिव्य ढंग से छठ का महापर्व यहां सम्पन्न हुआ। सिंदूर दान से सौभाग्य की कामना
पूर्वांचल वासियों की पुरातन परंपरा के अनुसार व्रती महिलाओं ने सौभाग्यवती महिलाओं के मांग में सिंदूर दान किया और सौभाग्य की कामना की। पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल ने अपनी सासुमाता के मांग में सिंदूर दान किया और पांव पखार कर सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ व्रती महिलाओं ने उपस्थित महिलाओं को सिंदूर दान किया। पार्षद मथुरा बाई चंद्रा ने भी सभी को सप्तमी पर छठ महापर्व की बधाई दी और वरिष्ठ व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया। विकास अग्रवाल ने भी सभी व्रती महिलाओं का सम्मान करते हुए चरण स्पर्श किया और आशीर्वाद लिया। छठ मैय्या की पूजा-अर्चना कर कोरबा के लिए समृद्धि की कामना
सप्तमी पर सूर्य को अर्ध्य देने के पूर्व श्रीमती गायत्री अग्रवाल, ऋतु चौरसिया, आरती अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शत्रुहन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, नेतागण, समाजसेवी एवं उपस्थित दिग्गजों ने छठी मैय्या की पूजा-अर्चना की और कोरबा की समृद्धि के लिए कामना करते हुए प्रार्थना की। उगते सूरज को दिया अर्ध्य
पूर्वांचल वासियों ने भगवान सूर्य के उदीयमान स्वरूप का दर्शन किया और प्रवाहित नहर के जल में उतरकर भगवान सूर्य को सप्तमी का अर्ध्य दिया। सभी की खुशहाली और मंगलकामनाओं का यह महापर्व आज सम्पन्न हो गया। उपस्थित जनों को प्रसाद का वितरण किया गया और सभी की मंगलकामनाओं को ह्दय में रखकर सब अपने घर की ओर प्रस्थान किए। रौशनी से जगमग था तुलसीनगर छठ घाट
तुलसीनगर छठ घाट समिति द्वारा इस बार भी तुलसीनगर छठ घाट को रौशनी से सजाया गया था। चारों तरफ सत्व का उजास रौशनी बिखेर रहा था। व्रती महिलाएं एवं पुरूष पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर सूप में प्रसाद और छठ मैय्या की पूजन सामाग्री ले कर छठ मैय्या की पूजा-अर्चना की। सप्तमी पर छठ महापर्व का उल्लास हर किसी के चेहरे में देखने को मिल रहा था। दीपों की जगमग से घाट भी रौशन हो रहा था। छठ मैय्या की जय, भगवान सूरज देव की जय का नारा गूंज रहा था, पारंपरिक छठ गीतों से परिसर गंूजायमान हो रहा था। पंडित के दिव्य मंत्रोच्चार से सत्व की गूंज चारों तरफ फैल रही थी। सूर्य की किरणें छठी मैय्या का स्वागत करने के लिए आतुर दिख रही थी और आसमान की सुनहरी किरणों से धरती का आभा निखर रहा था। धीरे-धीरे सूरज की किरणें धूप में बदलने लगी और सप्तमी का यह पावन दिन सूर्य के अर्ध्य के साथ छठ महापर्व के सम्पन्न होने का अवसर बता रहा था। भव्यता, दिव्यता और मंगलकामनाओं के साथ छठ महापर्व का यह पावन पर्व सम्पन्न हुआ और कार्यक्रम के अंत तक विकास अग्रवाल-आरती अग्रवाल ने सभी का अभिवादन और धन्यवाद के लिए छठ घाट में डटे रहे।
छठ महापर्व के आयोजन में इनकी भी रही भूमिका
तुलसीनगर छठ घाट में आयोजित छठ महापर्व के इस उल्लास को दिव्यता और भव्यता देने में पूर्वांचल छठ पूजा समिति तुलसीनगर कोरबा के संरक्षक विकास अग्रवाल के साथ अध्यक्ष शत्रुहन शर्मा, सचिव विवेक तिवारी, उपाध्यक्ष मंजित सिंह, सलाहकार पारस सिंह, सूरज पाण्डेय, सदस्यगण- सुरेश चंद्रा, दिनेश तिवारी, विजेंद्र गिरी, अरविंद गोस्वामी, तारकेश्वर शर्मा, अशोक मिश्रा, तारकेश्वर तिवारी सहित अन्य सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।
मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव
गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।