Connect with us

कोरबा

नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा देव दीपावली 05 नवम्बर को

Published

on

कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, हसदेव नदी की सहायक नदियों एवं अन्य जल प्राकृतिक जल स्त्रोतों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने, एवं तट के सौंदर्याकरण करने का कार्य निरंतर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर की जाती है।

इसी क्रम में कार्तिक मास के शुभ अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन देवउठनी एकादशी 01 नवम्बर 2025 से देव दीपावली 05 नवंबर 2025 तक एवं संत रामबालक दास महात्यागी , पाटेश्वर धाम, बालोद (छ.ग.) के सान्निध्य में हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन देव दीपावली 05 नवम्बर 2025 को सायं 5 बजे होगा।

आयोजन की श्रृंखला में प्रथम दिन 01 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 9 बजे से शुरू हुई भव्य कलश यात्रा में नगर की सैकड़ों मातृशक्तियों ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। यात्रा श्री शिवमंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माँ सर्वमंगला घाट पहुँची, जहाँ वेद मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना एवं ज्योत प्रज्वलन की गई और पूजन-हवन प्रारंभ हुआ। 02 नवम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यजमानों ने वैदिक रीति से वेदी पूजन एवं हवन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पहुंचकर हवन कुण्ड में आहूति देते रहे और वेदी की परिक्रमा कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

3 नवम्बर 2025, सोमवार को सुबह 9 बजे वैदिक शुभ यज्ञ और हवन, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कार्तिक महात्म्य कथा श्रवण एवं भजन-कीर्तन तथा सायं दीपदान का आयोजन होगा। 4 नवम्बर, मंगलवार को प्रातः 9 बजे वेदी पूजन एवं हवन कार्यक्रम रखा गया है।

5 नवम्बर 2025 को होगी भव्य महाआरती, हसदेव मैया को चढ़ाई जाएगी चुनरी

नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली के अवसर पर माँ हसदेव नदी तट पर भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। 5 नवम्बर 2025, बुधवार (कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली) को प्रातः 9 बजे से हवन पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, दीपदान, हसदेव माता को चुनरी चढ़ाया जाएगा एवं महाआरती का दिव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान सायं 5 बजे घाट को दीपों से सजाया जाएगा और श्रद्धालु दीपदान कर माँ हसदेव से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

विदित रहे कि इसके पूर्व भी नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा 9 अगस्त से 7 अक्टूबर 2025 तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसका समापन संकल्प सभा में साध्वी गिरिजेश नंदनी व संत रामरूपदास महात्यागी के सान्निध्य में विगत 7 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान 5 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगा।

हस्ताक्षर अभियान व संकल्प सभा के माध्यम से जीवनदायिनी हसदेव नदी को प्रदूषण मुक्त करने उसका संरक्षण व तट के सौंदर्याकरण के लिए दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवर फ्रंट का निर्माण कराये जाने की मांग की जा रही है, ताकि आने वाली पीढियों के लिए एक स्थायी, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक धरोहर भी स्थापित हो सके।

नमामि हसदेव सेवा समिति कोरबा जिले के समस्त नागरिकों से हसदेव महाआरती में सहभागी होकर पभ अर्जित करने का आग्रह करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677