Connect with us

कोरबा

कोरबा लोकसभा प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्रों की ली बैठकें

Published

on

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने मतदाता हितों की रक्षा हेतु दिए टिप्स
संबंधित क्षेत्रों के बीएलओ को सहयोग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची को अद्यतन करने हेतु कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

कोरबा। प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री एवं कार्यों को सुगमता से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी जयसिंह अग्रवाल इस संबंध में लगातार बैठकें ले रहे हैं। जयसिंह अग्रवाल ने 12 नवम्बर को कोरबा और बरपाली में कोरबा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी कार्यों को सम्पन्न कराने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनेक सुझाव देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

इसी कड़ी में दिनांक 13 नवम्बर को कोरबा लोकसभा अन्तर्गत आनेवाले कटघोरा, पाली-तानाखार एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्रों के लिए क्रमश: दीपका, पसान और पेण्ड्रा में बैठकें लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। बैठकों में जयसिंह अग्रवाल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया कि कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और जिम्मेदारी वाला है। किसी प्रकार की लापरवाही या चूक की गुजाईश नहीं रखनी है। उन्होंने सभी को समझाईश देते हुए कहा कि उनकी छोटी सी लापरवाही के कारण मतदाता सूची अपूर्ण रहने का अंदेशा रहेगा और वास्तविक मतदाताओं के हितों को नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इसी कड़ी में दिनांक 14 नवम्बर को मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, बैकुण्ठपुर, कोरिया व सोनहत क्षेत्र में बैठकें लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा-जयसिंह

Published

on

29 अक्‍टूबर को संगठन प्रभारी पटनायक एवं शहर प्रभारी पटेल लेंगे कांग्रेसियों की बैठक

कोरबा। 29 अक्‍टूबर 2026, दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और संगठन प्रभारी अन्‍नव ज्‍योति पटनायक तथा कोरबा शहर प्रभारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल का कोरबा आगमन हो रहा है । जो कोरबा जिला कमेटी ‘’शहर’’ सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्‍ठ, सेवादल, अजा, अजजा प्रकोष्‍ठ, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे ।
कार्यक्रम की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर काेरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्‍मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्‍होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्‍लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्‍त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए ।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्‍लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्‍डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्‍लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्‍लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्‍लॉक कमेटी बनाने का प्रस्‍ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्‍मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्‍हें मौका नहीं मिला, उन्‍हें आप आगे ला सकते हैं।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्‍द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्‍त करना है । प्रत्‍येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्‍त करें ।
पूर्व सभापति श्‍यामसुंदर सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्‍य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्‍थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्‍व सामने आएगा ।
उन्‍होंने काेरबा जिला शहर के ब्‍लाॅक, एवं मंडल अध्‍यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्‍मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने की।
पूर्व जिलाध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने कहा कि ब्‍लॉक – मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्‍लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समन्‍वय बनाकर संगठन को मजबूती देंगे । आपके आज का मेहनत का परिणाम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई देगा । मेरा मानना है कि जिला-ब्‍लॉक-मंडल और वार्ड कमेटी की तरह संगठन को बूथ स्‍तर पर सशक्‍त बनाये जाने से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है । बैठक में बढ़ी बिजली के दाम वापस लेने और स्‍मार्ट मीटर वापस करने के लिए आवाज बुलंद किया गया ।
जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्‍तर पर सामना किया है ।
महिला प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास ही राह पर अग्रसर किया ।
इस माैके पर जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बैठक का संचालन किया और महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने आभार व्‍यक्‍त किया । इस अवसर पर वरिष्‍ठ महिला नेत्री अर्चना उपाध्‍याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, पार्षद नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, मस्‍तुल कंवर, गीता गभेल, बद्री किरण, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर (इंटक) संजू अग्रवाल, संतोष यादव, रमेश वर्मा, डॉ. डी आर नेताम, सुरेश पटेल, महेन्‍द्र थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, गजानंद साहू, सपना चौहान, गिरधारी बरेठ, प्रदीप पुरायणे, दुष्‍यंत शर्मा, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, सुकसागर निर्मलकर, जवाहर निर्मलकर, बु‍द्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, राकेश पंकज, अशोक लोध, सुखनंदन सोनकर, डॉ.रामगोपाल यादव, प्रमोद श्रीवास, रवि खुंटे, जे पी नामदेव, आदि ने भी संबोधन दिया ।
इस अवसर पर बी सी नामदेव, द्रो‍पदी तिवारी, संगीता श्रीवास, क्रांति सोनी, मीरा सिंह, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, रवि खुंटे, वासुदेव प्रसाद सोनवानी, गणेश दास महंत, पवन चौहान, हरवेन्‍द्र सिंह, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, समसुद्दीन, जीवन चौहान, चालेश्‍वर सिंह, निर्मल कुमार साहू, राजकुमार कश्‍यप, उमेश यादव, रामकुमार चंद्रा, मनोज सिंह राठौर, लक्ष्‍मीनारायण विश्‍वकर्मा, रवि कुमार टोप्‍पो, धनंजय सिंह चंद्रा, मुन्‍ना खान, शहजाद अहमद खान, जगन्‍नाथ थवाईत, विनय कुमार, राजाराम जायसवाल, प्रेमलाल साहू, यशपाल सिंह कंवर, हिमांशु सिंह, फरियाद अली, जे पी नामदेव, मो यासिन, पंचराम निराला, हरनारायण राठौर, पवन विश्‍वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गबेल, प्रहलाद बंजारे, ईमरान अली, साहिल खान, करण पटेल, गंगोत्री गुप्‍ता, हेमलता गुप्‍ता, चेरो अजगले आदि उपस्थित थे ।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना

Published

on

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर और कोणार्क मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए। कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।

बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रही योजना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलता था। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जनकल्याणकारी योजना को फिर से शुरू किया है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान करते हैं। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान कर उनका सम्मान और अभिनंदन कर रहे हैं। यह योजना बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज इस योजना के तहत पहली ट्रेन कोरबा जिले से रवाना की जा रही है, जो सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों की आस्था का सम्मान करने और उनके तीर्थ दर्शन के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तीर्थ यात्रा बुजुर्गों के लिए सपने से कम नहीं – महापौर

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि तीर्थ यात्रा करना हर बुजुर्ग का सपना होता है, लेकिन आर्थिक और अन्य साधनों की कमी के कारण कई बार वे अपनी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना साकार कर रही है। यह उनके लिए आनंद और सम्मान का अवसर है।

इस अवसर पर प्रेम कुमार साहू, फिरत राम साहू, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक, नगर निगम के अपर आयुक्त पवन वर्मा, प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन

Published

on

पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

कोरबा 23 अक्टूबर 2026। जिले में दो नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के सांस्कृतिक दल एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जिले के कलाकारो एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन मंगाए गए हैं।
राज्योत्सव-2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देषभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति देना चाहते हों वे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा में प्रविष्टि भर कर आवष्यक दस्तावेजे सीडी, पेनड्राइव गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक (यूट्यूब लिंक इत्यादि) सहित 30 क्टूबर को षाम 04 बजे तक जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क नंबर विष्णु देवांगन 8085849448 से या विभाग के अधिकारी 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677