देश
Bihar Election Result 2025 Live: महुआ में तेजप्रताप यादव को मिली करारी हार, तारापुर से सम्राट चौधरी जीते, जानें सभी सीटों का हाल
पटना,एजेंसी। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा हैं। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर है।
Bihar Election Result 2025 Live Updates:
- Bihar Election Result Live: तारापुर से सम्राट चौधरी, बेतिया से रेणु देवी और कटिहार से तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की है।
- Bihar Election Result Live: महुआ में तेजप्रताप यादव को मिली करारी हार, लोजपा के संजय सिंह जीते
- Bihar Election Result Live: संदेश सीट से JDU प्रत्याशी राधा चरण शाह 26 मतों से विजयी हुए
- Bihar Election Result Live: महुआ में तेज प्रताप का बुरा हाल, 34482 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर लालू के बड़े लाल
- Bihar Election Result Live: अब तक के नतीजों में भाजपा ने 26, जदयू ने 12 और राजद ने 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
- Bihar Election Result Live: इमामगंज से मांझी की बहू की शानदार जीत, 25856 वोटों से जीतीं दीपा कुमारी
- Bihar Election Result Live: महागठबंधन में राजद ने 4, कांग्रेस ने 1 और AIMIM ने 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
- Bihar Election Result Live: दरभंगा(83) से भाजपा के संजय सरावगी 24593 मतों से जीते। साहेबगंज(98) के भाजपा से राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की।
- Bihar Election Result Live: गोविंदगंज(14) से लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी 32683 मतों से जीते। गया टाउन से प्रेम कुमार 26423 मतों से जीते
- Bihar Election Result Live: फतूहा के राजद के रामानंद यादव 7992 वोटों से जीते
- Bihar Election Result Live: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बाहर निकले
- Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव 20वें राउंड में 3523 वोट से आगे
- Bihar Election Result Live: तीन सीटों पर भाजपा जीती। मधुबनी (18) से राणा रणधीर, बरुराज सीट से अरुण कुमार सिंह और साहेबगंज(98) से राजू कुमार सिंह जीत गए हैं।
- Bihar Election Result Live: हरनौत, मोकोमा और बेलागंज सीट पर जदयू प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकोमा से अनंत सिंह तो बेलागंज से मनोरमा देवी जीतीं हैं।
- Bihar Election Result Live: अलौली सीट से जदयू प्रत्याशी रामचंद्र ने 35732 मतों से जीत हासिल की है।
- Bihar Election Result Live: बिहार में पहला नतीजा आ गया है। कल्याणपुर सीट (131) पर जदयू को बंपर जीत मिली है। पार्टी के प्रत्याशी महेश्वर हजारी ने 38586 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।
- Bihar Election Result Live: BJP शाम 5 बजे पटना मुख्यालय में मनाएगी जीत का जश्न
- Bihar Election Result Live: 16वें राउंड के बाद तेजस्वी यादव 9912 वोट से पीछे
- Bihar Election Result Live: एनडीए 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर बढ़त बनाए हुए है।
- Bihar Election Result Live: वैशाली विधानसभा सीट से JDU के सिद्धार्थ पटेल 17992 वोटों से आगे
- Bihar Election Result Live: केसरिया सीट पर JDU की शालिनी मिश्रा ने बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं।
- Bihar Election Result Live: रुझानों में NDA की सुनामी, 198 सीट पर आगे
- Bihar Election Result Live: रुझानों में जन सुराज पिछड़ी, नहीं खुला खाता
- Bihar Election Result Live: NDA प्रचंड जीत की ओर, शाम 6 बजे BJP दफ्तर पहुंचेंगे PM मोदी
- Bihar Election Result Live: लोगों का विश्वास जीतने में विफल रही जन सुराज, चुनावी नतीजों की समीक्षा होगी : पवन के. वर्मा
जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन के. वर्मा ने कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने में क्यों विफल रही, इसकी वह गंभीरता से समीक्षा करेगी।
- Bihar Election Result Live: सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर BJP, 89 सीटों पर बनाई बढ़त
- Bihar Election Result Live: तारापुर से BJP प्रत्याशी सम्राट चौधरी 9वें राउंड के बाद 11272 से आगे
- Bihar Election Result Live: कटिहार सदर सीट से BJP के तारकिशोर 3489 वोट आगे, VIP के सौरभ पीछे
- Bihar Election Result Live: पटना में CM आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग
- Bihar Election Result Live: काउंटिंग के 8वें राउंड में राघोपुर से तेजस्वी 286 वोटों से आगे
- Bihar Election Result Live: धमदाहा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार लेशी सिंह आगे। कुटुंबा सीट से HAM उम्मीदवार ललन राम तीन हजार वोटों से आगे
- Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है।

Bihar Election Result Live: छपरा सीट से BJP की छोटी कुमारी आगे, RJD के खेसारी लाल 900 वोट पीछे। नबीनगर विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार चेतन आनंद पीछे
Bihar Election Result Live: मतगणना के बीच जदयू का X पोस्ट- ‘विपक्ष हार रहा, बिहार का ‘विकास’ जीत रहा है’
Bihar Election Result Live: मगध की 53 में से 37 सीटों पर एनडीए ने बढ़ाई बढ़त, दानापुर सीट पर RJD की बंपर बढ़त
Bihar Election Result Live: रुझानों में JDU सबसे आगे, बीजेपी दूसरे, आरजेडी तीसरे स्थान पर
Bihar Election Result Live: वारिसलीगंज विधानसभा सीट से 1668 वोटों से NDA की अरुणा देवी आगे
Bihar Election Result Live: समस्तीपुर में JDU की अश्वेमघ देवी 5115 वोट से आगे, RJD के अख्तरुल पीछे
Bihar Election Result Live: महुआ सीट से LJP(R) के संजय कुमार सिंह 1409 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव 1/26 राउंड की मतगणना के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
Bihar Election Result Live: NDA 166 सीटों पर आगे, जदयू सबसे बड़ी पार्टी
Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे, लखीसराय से विजय सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।
Bihar Election Result Live: रुझानों में महुआ सीट पर उलटफेर जारी, LJP के संजय कुमार सिंह आगे
Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 6, RJD 2, LJPRV 2, JD(U) 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
Bihar Election Result Live: वोटों की गिनती जारी, आरा से BJP के संजय टाइगर आगे, कोचाधामन से RJD के मुजाहिद आलम आगे
Bihar Election Result Live: शुरुआती रुझानों में BJP सबसे आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी
Bihar Election Result Live: मोकामा से जदयू के अनंत सिंह आगे, तारापुर सीट से सम्राट चौधरी और छपरा सीट से राजद के खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं।
Bihar Election Result Live: चनपटिया से जनसुराज के मनीष कश्यप आगे
Bihar Election Result Live: AIMIM एक सीट पर आगे
अबतक 90 से ज्यादा सीटों के रुझान आए, AIMIM एक सीट पर आगे
Bihar Election Result Live: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम पीछे
शुरूआती रुझानों में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।
Bihar Election Result Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में अलीनगर सीट से BJP की मैथिली ठाकुर आगे।
वहीं बांकीपुर से BJP के नितिन नवीन आगे चल रहे हैं।
Bihar Election Result Live: पोस्टल बैलेट के रुझान में NDA आगे
पोस्टल बैलेट के रुझानों में NDA 32 तो महागठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रहा है।
Bihar Election Result Live: “हम जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे”- विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा,”हम जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे।”
Bihar Election Result Live: 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओएस) द्वारा मतगणना की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर के साथ 4,372 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं।
Bihar Election Result Live: उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट भी मतगणना प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। मतगणना के प्रत्येक चरण की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।‘चुनाव परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किए जाएंगे।
किस जिले में कितने मतदान केन्द्र
सहरसा जिले में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया जिले में दो-दो मतगणना केंद्र बने हैं। राज्य के अन्य 31 जिले पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़यिा, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और जमुई जिले में एक-एक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
2,616 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों की ओर से मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राजद के तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं।
देश
महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा:पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम
नई दिल्ली,एजेंसी। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह ये बिल 54 वोट से गिर गया। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, लेकिन 3 सीटें खाली होने की वजह से मौजूदा सांसद 540 है।

सरकार ने दो बिल वोटिंग के लिए पेश ही नहीं किए
पहला- परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026
दूसरा- केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026
सरकार ने इन पर वोटिंग से इनकार किया। कहा कि ये बिल एक-दूसरे से लिंक है इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं है।
12 साल के शासन में यह पहला मौका जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने एक घंटा स्पीच दी थी। कहा कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है।
बिल गिरने के बाद विपक्ष ने कहा- हमने हरा दिया
- राहुल गांधी ने कहा- हमने संविधान पर हुए हमले को हरा दिया है। हमने साफ कहा है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक संरचना को बदलने का एक तरीका है।
- प्रियंका ने कहा– यह हमारे लोकतंत्र और देश की एकता के लिए एक बड़ी जीत है। जैसा कि मैंने अंदर कहा, यह संविधान पर हमला था, और हमने इसे विफल कर दिया है, जो कि एक अच्छी बात है।
- शशि थरूर ने कहा– हमने हमेशा कहा है कि हम महिला आरक्षण का पूर्ण समर्थन करते हैं और आज भी इसके पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं। हालांकि, इसे परिसीमन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
- एमके स्टालिन ने कहा- 23 अप्रैल को हम दिल्ली का अहंकार और उस अहंकार का समर्थन करने वाले गुलामों को हराएंगे।
संसद के बाहर भाजपा महिला सांसदों के प्रदर्शन की तस्वीरें…

बिल गिरने के बाद एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

महिला सांसदों ने ‘महिला का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए।
सरकार को पता था बिल पास नहीं होगा, मोदी ने 3, शाह ने एक अपील की
सरकार जानती थी कि उसके पक्ष में लोकसभा में नंबर नहीं है, इसीलिए सरकार बार-बार सभी सांसदों से समर्थन की मांग कर रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू समेत बीजेपी और NDA नेताओं ने विपक्ष से बिल को सपोर्ट करने की अपील की।
पीएम की 3 अपील
- 13 अप्रैल एक कार्यक्रम में: मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अपने स्थानीय सांसदों को पत्र लिखें और इस ऐतिहासिक संसद सत्र में हिस्सा लेते समय उनका हौसला बढ़ाएं।
- 16 अप्रैल लोकसभा में: ‘हमें क्रेडिट नहीं चाहिए, जैसे ही पारित हो जाए तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने को तैयार हूं। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।’
- 17 अप्रैल सोशल मीडिया में: सभी सांसद वोटिंग से पहले अपनी अंतर्रात्मा की आवाज सुनें।

शाह ने कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी
17 अप्रैल लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है। यहां पर तो शोर-शराबा करके बच जाओगे लेकिन माताओं-बहनों का आक्रोश बाहर पता चलेगा। चुनाव में वोट मांगने जाएंगे तो मातृशक्ति हिसाब मांगेगी।

देश
‘परिसीमन एक ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगा’- शशि थरुर का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
नई दिल्ली,एजेंसी। लोकसभा में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और ‘परिसीमन’ (Delimitation) पर चल रही बहस के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया की तुलना ‘नोटबंदी’ से करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र की आत्मा के लिए खतरा बताया।

थरुर ने अपने भाषण में कहा
शशि थरूर ने कहा कि दशकों से महिला आरक्षण का वादा किया गया और इसे टाला गया। आज जब इस पर राजनीतिक सहमति बनी है, तब सरकार ने इसे परिसीमन जैसी जटिल प्रक्रिया से बांधकर महिलाओं की आकांक्षाओं को ‘बंधक’ बना लिया है। थरूर ने सरकार की जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा, “आपने परिसीमन का प्रस्ताव वैसी ही जल्दबाजी में पेश किया है जैसी नोटबंदी के समय दिखाई थी। हम सब जानते हैं कि नोटबंदी ने देश का क्या हाल किया था। परिसीमन भी एक ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगा, इसे मत कीजिए।”


थरूर ने उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों के बीच शक्ति संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई। उन्होंने तर्क दिया कि केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण और मानव विकास में बेहतरीन काम किया है। यदि परिसीमन जनसंख्या के आधार पर हुआ, तो जनसंख्या नियंत्रण में विफल रहने वाले राज्यों को अधिक राजनीतिक ताकत मिलेगी और अच्छा काम करने वाले राज्य हाशिए पर चले जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आर्थिक रूप से समृद्ध और विकासशील राज्यों की आवाज को दबाया गया, तो इससे देश के संघीय ढांचे पर बुरा असर पड़ेगा। उनके अनुसार, यह “बहुसंख्यकवाद की तानाशाही” (Tyranny of the democratic majority) पैदा करने जैसा होगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ब्लास्ट हादसा: धमाके में 20 श्रमिकों की मौत के बाद वेदांता कंपनी के चेयरमैन, कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
सक्ती,एजेंसी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सक्ती जिले में वेदांता के विद्युत संयंत्र में हुए धमाके में 20 लोगों की मौत की घटना के बाद वेदांता कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत संयंत्र प्रबंधन के अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया, ”डाभरा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” अधिकारी ने बताया कि इस मामले में वेदांता कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, कंपनी प्रबंधक देवेन्द्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह धमाका 14 अप्रैल को सिंघीतराई गांव में स्थित संयंत्र में हुआ था। उस समय बॉयलर से टर्बाइन तक उच्च दाब वाली भाप ले जाने वाला एक स्टील का पाइप फट गया था, जिससे कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग घायल हो गए। ठाकुर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि यदि जांच के दौरान और लोग भी दोषी पाए जाते हैं, तो उनका नाम भी प्राथमिकी में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है और मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट सहित कई रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धमाके के कारणों की जांच के लिए एक तकनीकी टीम भी बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ”सभी रिपोर्ट मिलने के बाद, अगर जरूरत पड़ी तो प्राथमिकी में और धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।” इस घटना के बाद, विपक्षी दल कांग्रेस ने संयंत्र प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
