छत्तीसगढ़
सुकमा में नक्सलियों का डंप बरामद:जंगल-पहाड़ी में छिपा रखा था हथियार समेत विस्फोटक सामान, सर्चिंग पर निकली फोर्स ने ढूंढा
जगदलपुर,एजेंसी। छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने नक्सलियों के डंप को बरामद किया है। नक्सलियों ने गांव के नजदीक ही जंगल-पहाड़ी में हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान छिपा रखा था। हालांकि, फोर्स ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के इस डंप को ढूंढ निकाला। फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के पालागुड़ा में जवान जंगल-पहाड़ इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। जिला बल और CRPF 150 BN की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जवानों को पता चला कि नक्सलियों ने झाड़ियों के पास हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान छिपा रखा है। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे।

उन्होंने नक्सलियों के सामान को बरामद किया। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी घटना के फिराक में थे। हालांकि, जवानों ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया।
ये सामान हुआ बरामद
1. सिंगल शॉट राइफल (ओवर muzzle लोडिंग) 5 नग
2. जिलेटिन (विस्फोटक)/ रॉड – 35 नग
3. BGL हेड, 7 नग4. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 5 नग
5. नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 7 नग
6. कॉर्डेक्स वायर- 40 मीटर (लगभग)
7. नक्सली साहित्य, 1 बैग8. अस्पताल की वस्तुएं- 1 बैग
9. मल्टीमीटर- 1 नग
10. फ्लेक्सिबल वायर, 40 मीटर (लगभग)
कोरबा
अस्पताल परिसर में बन रहा शेड, बारिश-धूप से बचेंगे मरीज
कोरबा। मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में जल्द ही पुराने भवन से लेकर ट्रामा सेंटर और निर्माणाधीन ओपीडी रजिस्ट्रेशन रूम तक शेड बनकर तैयार हो जाएगा।
इसके बाद इलाज, जांच, ऑपरेशन समेत अन्य काम से पुराने भवन से ट्रामा सेंटर के बीच मरीजों की आवाजाही के दौरान बारिश व धूप से उन्हें परेशानी नहीं होगी। मरीजों के साथ अटेंडर को भी एक भवन से दूसरे भवन आते-जाते समय मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। अस्पताल प्रबंधन के प्रस्ताव पर डीएमएफ से मिली स्वीकृति के बाद नगर निगम की ओर से शेड बनाया जा रहा है। मजबूती और टिकाऊपन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शेड के लिए लोहे के भारी पिलर खड़े किए जा चुके हैं, जिस पर जल्द ही रूफिंग की जाएगी। वर्तमान में पुराने भवन से ट्रामा सेंटर आवाजाही के लिए मरीजों व उनके परिजन को खुले आसमान के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है।

बारिश के मौसम से पहले ही काम हो जाएगा पूरा ^मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर के मुताबिक अस्पताल को सुव्यवस्थित करने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत मरीजों व उनके परिजन को मौसम की मार से बचाने के लिए परिसर में नए रजिस्ट्रेशन कक्ष से लेकर अन्य भवन के बीच शेड निर्माण किया जा रहा है। आगामी बारिश से पहले इसे पूर्ण कर लिया जाए।
कोरबा
रील बनाने नदी में कूदा युवक, डूबकर मौत:3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, कोरबा में दोस्त शूट करते रहे वीडियो
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक युवक की मौत का कारण बन गया। अहिरन नदी में छलांग लगाने के बाद युवक करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन किनारे खड़े दोस्त उसे डूबता देख बचाने के बजाय मस्ती समझकर वीडियो शूट करते रहे। इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

मंगलवार से लापता निखिल सिंह (25) का शव 48 घंटे बाद बुधवार देर शाम नदी से बरामद किया गया। यह घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।

तैरते-तैरते युवक डूब रहा था, दोस्त वीडियो बना रहे थे।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, SECL कुसमुंडा में पदस्थ डंपर ऑपरेटर का बेटा निखिल सिंह (25) मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसने रील बनाने के लिए नदी में ऊंचाई से छलांग लगाई। उसके दोस्तों ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि, छलांग लगाने के बाद निखिल करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा। उसके दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है और मस्ती कर रहा है, इसलिए किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब निखिल पानी में पूरी तरह डूब गया, तब दोस्तों को सच्चाई का पता चला।

SECL कुसमुंडा से गुजरती है अहिरन नदी।
दो दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन
हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मंगलवार दोपहर से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
बुधवार को खराब मौसम के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद निखिल का शव पानी की सतह पर आ गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) टीम को बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
संसाधनों की कमी से जूझती रही रेस्क्यू टीम
बचाव कार्य के दौरान बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर और वॉटरप्रूफ कैमरे जैसे जरूरी उपकरणों की कमी थी, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरबा
बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:कोरबा में तार जलकर गिरे, बिजली बाधित, दमकल ने आग पर पाया काबू
कोरबा। कोरबा के आरती नगर रेलवे लाइन के पास बुधवार देर रात एक विद्युत खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते खंभा और उस पर बंधे तार धू-धूकर जलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और विद्युत विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिए सबसे पहले विद्युत प्रवाह बंद किया। इसके बाद विभागीय कर्मियों और दमकल की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने से तार जलकर टूट गए और सड़क पर गिर गए। सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था कुछ समय के लिए बंद कर दी गई।

एक घंटे बाद बहाल हुई बिजली व्यवस्था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्युत खंभे पर केबल, इंटरनेट और बिजली के तारों का मकड़जाल फैला हुआ था, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। विद्युत विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया और नए तार खींचकर आपूर्ति बहाल की। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य हो पाई।
मकड़जाल पर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
स्थानीय लोगों ने बताया कि खंभों पर तारों का जाल सालों से फैला है और कई शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड और तारों की अव्यवस्था को आग का कारण बताया। उन्होंने क्षतिग्रस्त तारों को बदलने और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए तारों को व्यवस्थित करने का आश्वासन दिया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
