Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में धान खरीदी पर कलेक्टर की बैठक:कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पारदर्शिता पर भी दिया गया जोर

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण और बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड, मंडी, समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण – पंजीयन, सत्यापन, तौल, भंडारण, परिवहन और भुगतान की कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी से लेकर उठाव तक की सभी गतिविधियों पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त करना है।

केंद्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें गेट पास ऐप से फोटो एंट्री, स्टॉक एंट्री, किस्मवार स्टैकिंग, यूएफआर प्रगति, पीसी-एसएपी डेटा प्रविष्टि, रकबा समर्पण और सतर्क ऐप जैसी धान खरीदी से संबंधित अन्य प्रक्रियाएं शामिल थीं। इस दौरान अलग-अलग केंद्रों से प्राप्त समस्याओं और कठिनाइयों का तत्काल समाधान भी किया गया।

यूएफआर पंजीयन में छूटे किसानों का खसरा जोड़ने के निर्देश

कलेक्टर ने यूएफआर (अंडरटेकिंग फॉर रजिस्ट्रेशन) पंजीयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूएफआर में छूटे हुए किसानों का खसरा जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या न हो। यूएफआर पंजीयन के लिए किसानों को बी-1, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।

अनियमितताएं रोकने के कड़े निर्देश

उन्होंने शेष यूएफआर पंजीयन को ‘मिशन मोड’ में पूरा करने पर जोर दिया। गड़बड़ी रोकने के लिए कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने टीमों को रकबा समर्पण अभियान प्रभावी ढंग से चलाने को कहा, जिससे खरीदी में अनियमितताओं की संभावना कम हो सके। मंडी और राजस्व टीमों को अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गेट पास में 100% एंट्री अनिवार्य

प्रत्येक खरीदी केंद्र में गेट पास में शत-प्रतिशत एंट्री अनिवार्य की गई है। सतर्क ऐप पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और नोडल अधिकारियों को संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी बनी रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाटकेश्वर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाटकेश्वर जयंती आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है, जो हमें धर्म, संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ता है। यह दिवस समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने भगवान हाटकेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति और प्रगति  लेकर आए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677