कोरबा
विद्यालयों से दूर होंगी पेयजल की समस्या, कलेक्टर ने पेयजल संकट वाले स्कूलों की सूची मांगी
डीएमएफ से स्वीकृत होंगे नए बोर, नगर पंचायत पाली में भी 4 बोरवेल को मंजूरी
अगले सत्र से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के बनेंगे जाति प्रमाणपत्र,कलेक्टर ने दिए निर्देश
एसआईआर, धान खरीदी सहित अन्य कार्यों की हुई समीक्षा
समय-सीमा बैठक में विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की व्यापक समीक्षा की। बैठक में उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के तथा विद्यालयों में पेयजल की समस्या का समाधान करने हेतु निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे सभी विद्यालयों की सूची तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें, जहाँ बोरवेल खराब हैं या उपलब्ध नहीं हैं और जहाँ पेयजल का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सूची प्राप्त होते ही डीएमएफ मद से इन विद्यालयों में पेयजल हेतु बोर स्वीकृत किए जाएंगे तथा फरवरी-मार्च माह में बोर खोदने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने पाली नगर पंचायत से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर डीएमएफ से चार नए बोरवेल स्वीकृत करने की मंजूरी भी प्रदान की। उन्होंने पिछले वर्ष पाली तथा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में स्वीकृत हैंडपम्पों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व में किए गए कार्यों को किसी भी स्थिति में वर्तमान नए कार्यों में शामिल न किया जाए।

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन मामलों में गणना पत्रक असंग्रहित हैं, उनमें संबंधित व्यक्तियों को नोटिस देकर दावा-आपत्ति मंगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद पंचायत कार्यालयों में सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता नामावली सुरक्षित स्थान पर सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाए। कलेक्टर ने डिजिटाइजेशन के लंबित कार्यों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सही मतदाता का नाम सूची से न छूटे तथा अनाधिकृत मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में सूची में शामिल न हो। उन्होंने बीएलओ और बीएलए की बैठक शीघ्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एसडीएम तथा राजस्व टीम को संवेदनशील धान उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में जारी होने वाले टोकनों के आधार पर किसानों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए और संदिग्ध किसानों की जांच कर अवैध खरीदी को हर हाल में रोका जाए। उन्होंने डीओ आधारित खरीदी के मामलों में धान सत्यापन को सुनिश्चित करने और रकबा समर्पण वाले मामलों में नियमानुसार रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि धान खरीदी केवल वास्तविक किसानों से की जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विभागीय अधिकारी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने वीडियो कॉल वेरीफिकेशन ऐप में किसानों की फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जांच नाकों पर सतत निगरानी रखने तथा जब्त अवैध धान की सुपुर्दगी के बाद उसकी पुनः रिसाइक्लिंग कर किसी भी स्थिति में उपार्जन केंद्रों में विक्रय न होने पाए, इसके लिए कड़ी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में धान का शीघ्र उठाव कराने, उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आने वाले किसानों की फोटो ऐप में अपलोड कराने तथा सीसीटीवी कैमरों को पूर्णतः क्रियाशील रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने डीओ आधारित परिवहन कर रही वाहनों की मार्ग में जांच कर सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के कमजोर विद्यार्थियों के लिए 22 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली रिमेडियल कक्षाओं की तैयारी की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि कक्षाएँ प्रारंभ करने से पूर्व चिन्हांकित स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी जाएँ। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों के अध्यापन के लिए विषयवार शिक्षकों की सूची तैयार करने और बोर्ड परीक्षा तक किसी भी प्रकार का अनावश्यक अवकाश प्रदान न करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीईओ को विद्यार्थियों की रुचि तथा समसामयिक ज्ञान के अनुरूप प्राचार्य के माध्यम से पुस्तकें खरीदने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने अगले वर्ष विद्यालय में प्रवेश लेने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों की सूची डीपीओ से प्राप्त कर उनके जाति प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया अग्रिम रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रवेश के साथ ही आंगनबाड़ी से उच्च कक्षाओं में पहुँचे विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया जाए। जहाँ आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ ग्राम सभा के प्रस्ताव के माध्यम से अनुमोदन की कार्यवाही पूर्ण की जाए। डीएमएफ मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण नहीं करने वाली ग्राम पंचायतों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित सरपंच एवं सचिवों के विरुद्ध वसूली प्रकरण दर्ज किए जाएँ। उन्होंने जनपदवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को प्रधानमंत्री जनमन तथा पीएम आवास योजना अंतर्गत कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंजारी में पूर्ण भवन का हैंडओवर करने, पीवीटीजी परिवारों के आवासों में सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने, उद्यानिकी विभाग को आदर्श नर्सरी हेतु नर्सरी का चयन करने, जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर नए भवनों की स्वीकृति प्रदान करने, पोड़ी उपरोड़ा के दूरस्थ क्षेत्र सागबाड़ी,बांसबाड़ी में पेयजल समस्या के निराकरण, हितग्राहियों को नजदीकी स्थान पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा जलसंसाधन विभाग द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसे विषयों पर भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में डीएफओ कटघोरा निशांत कुमार, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस की पार्षदों ने थामा कमल
दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से संपर्क कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में भाजपा के पक्ष में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। नागरिकों ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

पूर्व एवं वर्तमान कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल

इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा, जब पूर्व कांग्रेस पार्षद श्रीदेवी नायर एवं वर्तमान पार्षद श्रीमती शांति देवी राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन से प्रभावित होकर भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा प्रवेश से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। जनसंपर्क अभियान में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं उपचुनाव प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष व दीपका मंडल के प्रभारी योगेश जैन, लकी नंदा, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड के सम्मानित मतदाताओं का उत्साह और भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास निश्चित रूप से पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।
कोरबा
कोरबा में बोलेरो की टक्कर से मासूम सहित दो घायल:एक्टिवा और बाइक को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़
कोरबा। कोरबा के बुधवारी बायपास मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय मासूम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पहले एक्टिवा, फिर बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार 10 वर्षीय मासूम बच्चा उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

आक्रोशित भीड़ ने टक्कर मारने वाले वाहन के साथ थोड़-फोड़ की
हादसे के बाद भड़के लोग
घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों की हालत देखकर लोग आक्रोशित हो गए और बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग वाहन में आग लगाने की तैयारी में थे।
सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मासूम बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
बोलेरो में सवार थे NCC कैडेट्स
स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो वाहन में NCC कैडेट्स के जवान सवार थे, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है।
अतिक्रमण को भी बताया हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवारी बायपास स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
कोरबा
मुंबई के व्यापारी के 10 किलो चांदी के जेवर चोरी:कहा- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बची चांदी जीएसटी में फंसी, व्यापारियों ने किया घेराव
कोरबा। कोरबा में मुंबई के व्यापारी संजय कुमार बाहेती के 10 किलो चांदी के जेवर बस से चोरी हो गए। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जबकि चोरी से बची 12.377 किलो चांदी केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में फंसी हुई है। इस मामले में पुलिस और जीएसटी अधिकारियों के रवैये से परेशान होकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

जानकारी के मुताबिक संजय कुमार बाहेती 13 मई को 23 किलो चांदी के जेवर लेकर अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। रात करीब 1 बजे बांगो थाना क्षेत्र के एक होटल पर बस रुकी। संजय यूरिन के लिए नीचे उतरे और अपने तीन बैग सीट पर ही छोड़ दिए। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि 10 किलो चांदी वाले दो बैग गायब थे।
संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी। जब उन्होंने बांगो थाने में शिकायत की, तो पुलिस ने उन पर ही चोरी का शक जताया। पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि उनके पास कोई माल नहीं था, और यदि था भी तो चोरी उन्होंने खुद की है।
इसके बाद पुलिस ने चोरी से बचे 12.377 किलो जेवर जब्त कर संबंधित कागजात जीएसटी कार्यालय भेज दिए।

संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी।
जीएसटी कार्यालय में अटकी चांदी, व्यापारी परेशान
अब संजय पिछले कई दिनों से जीएसटी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनके अनुसार, सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद अधिकारी जेवर वापस करने के लिए क्लीयरेंस नहीं दे रहे हैं। इस परेशानी के बाद संजय ने कोरबा के स्थानीय व्यापारियों से मदद मांगी।
व्यापारियों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी
संजय की समस्या सुनने के बाद छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी, सुभाष अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी बुधवार शाम को जीएसटी कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि यदि सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी व्यापारी को परेशान किया जा रहा है, तो यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर कारोबार करना संभव नहीं है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि मुंबई के व्यापारी को न्याय नहीं मिला, तो कोरबा के व्यापारी आंदोलन करेंगे।
उन्होंने बांगो पुलिस के व्यवहार पर भी खेद व्यक्त किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बजाय व्यापारी पर ही आरोप लगा दिया।

कोरबा के व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
