खेल
England ने Australia में 18 मैचों का सूखा खत्म किया, मेलबर्न में Ashes हार के बाद मिली बड़ी जीत
मेलबर्न,एजेंसी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की बेहतरीन गेंदबाजी पिच पर, इंग्लैंड ने, भले ही एशेज में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना किया हो, लेकिन शनिवार को चौथे टेस्ट के दूसरे दिन बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेजबान टीम पर चार विकेट से जीत हासिल करके ऑस्ट्रेलिया में 18 मैचों के जीत रहित सिलसिले को तोड़ दिया। इसके साथ ही, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने का मौका नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार 2010/11 में एशेज जीतने के बाद, इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था।
लेकिन एशेज हाथ से निकल जाने के बाद, अंग्रेजी टीम ने अपनी जर्सी और अंग्रेजी गौरव के लिए खेला, जिसमें पांच विकेट लेने वाले हीरो जोश टोंग, दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले ब्रायडन कार्स और बल्लेबाज हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल का शानदार प्रदर्शन रहा, जिन्होंने पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 41 और 40 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इंग्लैंड ने अंतिम सत्र की शुरुआत 77/2 के स्कोर पर की, जिसमें ज़ैक क्रॉली (22*) और जैकब बेथेल (9*) नाबाद थे।
बेथेल ने आक्रामक इरादे से 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करना जारी रखा और सत्र की दूसरी गेंद पर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक शानदार ड्राइव लगाई। क्रॉली और बेथेल ने बीच-बीच में एक-दो चौके लगाते हुए इंग्लैंड को 15.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े तक पहुँचाया। 47 रनों की साझेदारी तब समाप्त हुई जब क्रॉली 48 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर बोलैंड की गेंद पर आउट हो गए। 18.4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 112/3 था।
बेथेल ने अनुभवी जो रूट के साथ दूसरे छोर पर रन-चेज़ जारी रखा। फिर भी, ऑफ स्टंप लाइन के आसपास की गेंद पर ड्राइव करने के अनावश्यक प्रयास ने युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपना विकेट गंवाने पर मजबूर कर दिया, और उस्मान ख्वाजा कवर पर आसानी से कैच लेने के लिए तैयार खड़े थे। बेथेल 46 गेंदों में छह चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हो गए। बोलैंड के पारी के दूसरे विकेट के साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 24.3 ओवर में 137/4 हो गया।
ब्रुक के मिड-ऑफ के ऊपर से लगाए गए जोरदार शॉट की मदद से इंग्लैंड ने 27.2 ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया और मैच उनकी पहुंच में आ गया। झाई रिचर्डसन की एक गेंद जो रूट के पैड पर लगी और इंग्लैंड के इस प्रमुख बल्लेबाज ने सीरीज में पिंक बॉल शतक के अलावा अपने खराब प्रदर्शन को जारी रखते हुए 38 ओवर में सिर्फ 15 रन बनाए। इसके साथ ही इंग्लैंड की आधी टीम 28.4 ओवर में 158 रन पर आउट हो गई। जब इंग्लैंड को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, तब स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा दिया। स्टोक्स नौ गेंदों में दो रन बनाकर आउट हो गए। 31.2 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 165/6 था।
खेल
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी:सानिया चंडोक के साथ मुंबई में फेरे, अमिताभ, अंबानी और जय शाह पहुंचे, धोनी-द्रविड़ भी शामिल हुए
मुंबई,एजेंसी। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी हुई। समारोह में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और जय शाह पहुंचे।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए। वहीं, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे।
शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे।
दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।
शादी की तस्वीरें

शादी के दौरान सचिन पत्नी अंजलि के साथ वर-वधु पर फूल बरसाते दिखे।

शादी से पहले लड़की वालों ने अर्जुन तेंदुलकर को टीका लगाया।

अर्जुन तेंदुलकर ने लाल शेरवानी पहनी थी।

शादी की सभी रस्में मराठी रीति रिवाज से की गई।

शादी के बाद बेटे-बहू और परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर।
शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वीरें

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ शादी में पहुंचे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पत्नी नीता ,बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे।

अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी एश्वर्या के साथ शादी में पहुंचे।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी शादी समारोह में शामिल हुए।

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल के साथ शादी में पहुंचे।

राहुल द्रविड़ पत्नी विजेता के साथ शादी में पहुंचे।

क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

इरफान पठान पत्नी के साथ शादी में नजर आए।

सुनील गावस्कर पत्नी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

ICC के चेयरमैन जय शाह पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं।

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

यूसुफ पठान पत्नी आफरीन और BCCI वाइस प्रसिडेंट राजीव शुक्ला पत्नी अनुराधा प्रसाद के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

MNS प्रमुख राज ठाकरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया भी शादी समारोह में पहुंचे।
पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया
सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी।

अपने पैट स्पा सेंटर में सानिया चंडोक।
सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है।
वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।
खेल
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
अलीगढ़,एजेंसी। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया। रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू ने पिता को मुखाग्नि दी।
इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे।
हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। क्रिकेटर विराट कोहली समेत तमाम क्रिकेटर्स और IPL टीमों ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया।
रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने फोन पर दैनिक भास्कर से बात की। बताया- प्रिया कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ हैं। हम भी रात में गए थे। वापस आते वक्त रास्ते में निधन की सूचना मिली।

रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रिंकू के बड़े भाई सोनू ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। मां वीना देवी घर संभालती हैं। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं। मूल रूप से बुलंदशहर के दान गढ़ के रहने वाले हैं।
KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था-
परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। मैच खेलने के लिए पैसे लगते थे। घरवालों से मांगो तो कहते कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए मना करते थे, मम्मी सपोर्ट करती थीं।
KKR और RCB ने दुख जताया, लिखा- कठिन समय में हम रिंकू के साथ
IPL की टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया। ‘X’ पर पोस्ट किया- रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं।
राजीव शुक्ला बोले- कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं रिंकू के साथ

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने X पर लिखा- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं रिंकू और परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कोरबा
स्व.मेहता की पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण: सांसद महंत
बालको, कलेक्टर11, अधिवक्ता11 और शिक्षा विभाग की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा द्वारा स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में 22वें वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इतने लंबे वर्षों तक कोई किसी को याद करे यह बहुत बड़ी बात है। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेहता की तरह बाबूजी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत आज भी सबके दिलों में है। स्वर्गीय मेहता स्वतंत्र लेखनी के धनी थे। उनकी पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण है। उन्होंने समाज के लिए अच्छा किया है, इसलिए उन्हें आज भी याद किया जा रहा है। श्रीमती महंत ने कहा कि खेल में हारना जीतना तो लगा रहता है। खेल हमें एकता और प्रेम सिखाती है। खिलाड़ी सोचे कि अभी नहीं जीते तो अगली बार जीत जाएंगे। कभी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जीवन में हर तरह की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़नी चाहिए।

श्रीमती महंत ने कहा कि स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता में रनरअप की ट्रॉफी बाबूजी स्व. बिसाहू दास महंत की स्मृति में प्रदान करने की घोषणा डॉ. महंत ने की है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीता है वह अमर हो जाता है। ठीक इसी तरह की जिंदगी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेहता और हमारे बाबूजी ने जी है। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला एनटीपीसी और बालको के बीच खेला गया। एनटीपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट होकर 85 रन बनाए। बालको ने लक्ष्य का पीछा 7.1ओवर चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बालको की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर से फाइनल में जगह बना ली। बालको के मंजय सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरा मुकाबला अधिवक्ता 11 और कमिश्नर 11 के बीच खेला गया। अधिवक्ता 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमिश्नर 11 की टीम 4 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। इस तरह अधिवक्ता 11 ने 13 रन से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।अधिवक्ता 11 के भोला सोनी मैन ऑफ द मैच रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई, कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सहित वरिष्ठ पत्रकार गेंद लाल शुक्ला, कमलेश यादव, विजय क्षेत्रपाल, नरेंद्र मेहता, सुरेंद्र गुप्ता मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से स्वर्गीय मेहता की पुत्री मुंबई निवासी इंदु सिंघवी, दामाद पंकज विशिष्ट भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रेस क्लब पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सहित पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सोमवार को होगी खिताबी भिड़ंत

स्वर्गीय केशवालाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्णय हो चुका है। जिनके बीच आज शाम फाइनल में पहुंचने भिड़ंत होगी। पहले सेमीफाइनल मैच कलेक्टर 11 बनाम बालको 11 और दूसरा सेमीफाइनल शिक्षा विभाग बनाम अधिवक्ता 11 की टीम के बीच खेला जाएगा। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
