Connect with us

कोरबा

भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया-जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने पर स्‍थापना दिवस मनाया कांग्रेसियों ने

कोरबा – जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया । राष्‍ट्रगीत से प्रारंभ किया गया ।

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है । हम भारत के सविंधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में सुनिश्चित अवसर की समानता में दृढ़ता से विश्‍वास करते हैं । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हर स्थिति में सत्‍य, अहिंसा और संघर्ष के मार्ग को चुना और हमेशा जनता के हित में काम किया । सुरक्षित स्‍वास्‍थ्‍य और आर्थिक रूप से सुदृढ़ भारत के लिए नेहरू जी ने सिंचाई परियोेजनाओं, बड़े – बड़े कल कारखानों की नींव रखी, मुलभूत आवश्‍यक कार्य बिजली, पानी, सड़क, स्‍कूल – कॉलेज, चिकित्‍सालय आदि के साथ – साथ आई आई एम, आई आई टी जैसे संस्‍थानों, बेहतरीन चिकित्‍सा संस्‍थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान, संस्‍थान की स्‍थापना की । नेहरू जी के बाद शास्‍त्री जी ने देश की सुरक्षा को लक्ष्‍य रखा। जय जवान, जय किसान का नारा देकर किसानों का हौसला बढ़ाया, जिससे किसानों ने अनाज की उपलब्‍धता बढ़ाई, इंदिरा जी ने हरित क्रांति, बीस सूत्री कार्यक्रम, अं‍तरिक्ष कार्यक्रम, परमाणु कार्यक्रम, बैंको का राष्‍ट्रीयकरण जैसे महत्‍वपूर्ण कार्य किये, वहीं राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए सूचना प्रोद्योगिकी और कम्‍प्‍युटर क्रांति लाया, मतदान की उम्र 18 वर्ष किया। पंचायत, नगर निगम का गठन कर गांव, शहरों में ही फैसला लेने का अधिकार दिया। नरसिम्‍हा राव ने आर्थिक उदारीकरण को अपनाकर वैश्विक व्‍यापारिक जगत में भारत को मजबूत  बनाया । मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सूचना के अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, महात्‍मा गांधी रोजगार गारंटी, भू अधिग्रहण कानून लाकर भारत के लोगों के जीवन स्‍तर को सुधारने का काम हुआ । 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने सच्‍चाई और अहिंसा को अपना मार्ग निर्देशक सिद्धांत तय किया, जिसका देश भर के लोगों ने समर्थन किया और उन्‍हें आजादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। आज भी देशवासियों के बीच राष्‍ट्रीय एवं एकता की भावना कायम है । 

पूर्व जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्‍यक्ष सुरेन्‍द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि 140 वर्ष पहले आज ही के दिन 28 दिसम्‍बर 1885 को मुंबई में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी । कांग्रेस पार्टी की स्‍थापना से देशवासियों में आशा का संचार हुआ । कांग्रेस ने अंग्रेजी गुलाम के विरोध में आंदोलन शुरू किया जो आजादी की लड़ाई में बदल गया और भारत आजाद हुआ ।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बने हुए आज 140 वर्ष पूरे हो गए हैं । वहीं आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी का 78 वर्षों का सफर आधुनिक भारत की कहानी कहता है। इन वर्षों में भारत के हर सफल सोपान पर कांग्रेस की इबारत लिखी मिलेगी ।

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, पदाधिकारियों को चाहिए कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में प्रतिबद्ध ऐसे लोगों को आगे लाना चाहिए, जो विपरीत समय में भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं ।

पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों को मजबूर कर दिया और आजादी के बाद कांग्रेस ने कण – कण जोड़कर भारत का नवनिर्माण किया।

महिला कांग्रेस नेता श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने कहा कि देश को आजादी के बाद आधुनिक, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष भारत की मजबूत नींव रखने में कांग्रेस ने हरसंभव प्रयास किया । 

कार्यक्रम का संचालन मुकेश राठौर ने एवं आभार व्‍यक्‍त दर्री ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी ने किया । कार्यक्रम के अंत में केक काटकर एवं मिठाईयां वितरण कर स्‍थापना दिवस बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया गया । 

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, कुसमुण्‍डा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता आर के वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, पार्षद नारायण कुर्रे, अनुज जायसवाल, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, गीता गभेल, अविनाश बंजारे, रवि चंदेल, जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, पुष्‍पा पात्रे, आनंद पालीवाल, अल्‍प संख्‍यक प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष मो.शाहिद, पूर्व पार्षद देवीदयाल सोनी, मनीष शर्मा, डॉ.रामगोपाल यादव, संतोष लांझेकर, देव जायसवाल, पालुराम साहु, एफ डी मानिकपुरी, विनोद अग्रवाल, महेन्‍द्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, संगीता श्रीवास, सुभद्रा सिंह, त्रिवेणी मिरी, शांता मंडावे, माधुरी ध्रुव, टिंकी महंत, लक्ष्‍मी महंत, रथलाल चौहान, ओम पटेल, बिजय आदिले, विजय निराला, पंचराम निराला, अमित सिंह, पवन विश्‍वकर्मा, होरीलाल भारिया, सी के पाण्‍डेय, अवधेश लाठिया, सुनील जैन, रामकुमार राठौर, श्रवण विश्‍वकर्मा, टेकराम श्रीवास, राजेन्‍द्र श्रीवास, बुद्धेश्‍वर चौहान, गणेश दास महंत, जवाहर निर्मलकर, द्रोपती तिवारी, मुन्‍ना खान, अनवर रजा, रवि टोप्‍पो, जीवन चौहान, प्रेमलता साहु, समसुद्दीन, रामकुमार चंद्रा, निजामुद्दीन, दीपक वस्‍त्रकार, भीमलाल भैना, गौतम वैष्‍णव, शशिराज, पी डी महंत, मो. कलीम, शांति साहु, संतोष पटेल सहित कांग्रेस संगठन के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्‍य उपस्थित थे । 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677