Connect with us

कोरबा

अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में बड़ा निर्णय: 18 आयोगों की टीमें अब ग्राम स्तर तक सेवा कार्यों का करेंगी विस्तारवर्तमान तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एंव महापौर उपस्थित रहे

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की तृतीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन 4 जनवरी को कृष्णा ग्रुप के सौजन्य से कोरबा स्थित हुंडई शोरूम परिसर में संपन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेश के कोने-कोने से आए समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और समाज सेवा को नए आयाम देने के लिए 18 विभिन्न आयोगों के माध्यम से जिला और ग्राम स्तर तक कार्ययोजना तैयार करने पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।


प्रमुख बिंदु एवं निर्णय:

  • संगठनात्मक विस्तार: संगठन के चेयरमैन एवं प्रांतीय आयोग मुख्य संयोजक अशोक मोदी ने घोषणा की कि सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए जिला, तहसील, विकासखंड और ग्राम स्तर पर प्रत्येक आयोग में 11-11 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी।
  • सामाजिक सरोकार: मंगल परिणय समिति की संयोजिका शोभा केडिया ने जानकारी दी कि संगठन द्वारा अब तक 900 से अधिक विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं दिव्यांगजनों का पुनर्विवाह संपन्न कराया जा चुका है।
  • शिक्षा व स्वास्थ्य: डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल और डॉ. निर्मेश सिंघानिया ने उच्च शिक्षा ऋण, सम्मान अलंकरण और मेडिकल आयोग की आगामी योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।
    विशिष्ट अतिथियों का संबोधन:
  • प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन के कार्यों को अनुकरणीय बताया। वहीं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं उद्योग) लखनलाल देवांगन ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा और दान के कार्यों में अग्रणी रहता है। कार्यक्रम के अंत में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

प्रायोजक एवं संगठन के उपाध्यक्ष राजा मोदी (डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप) ने ‘कृष्णा बुलेटिन’ का विमोचन कराते हुए कहा कि उनका समूह व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गरिमामय उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से समाज के निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:-

  • अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सरगुजा संभाग के अध्यक्ष पवन अग्रवाल पत्थलगांव,
    प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा,
    मंत्री नरेश मंगल बिल्हा.
  • रायपुर: अनिल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, हरीकेश पालीवाल।
  • दुर्ग/भिलाई: सुधीर बंसल, आशा बंसल, अतुल सिंघल, हिमांशु अग्रवाल, आशीष सक्सेरिया।
  • बिलासपुर व संभाग: उमेश मुरारका, राज सुल्तानिया, नरेश सुल्तानिया, नित्यानंद अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, सुरेश मंगल (बिल्हा), सत्यनारायण, नरेश मंगल, सोनू अग्रवाल।
  • अंबिकापुर व सरगुजा: सुभाष गोयल, मंजू गोयल, शारदा गर्ग, पिंकू गर्ग, मधु गर्ग, सरला गर्ग, संगीता गर्ग, विजयराज अग्रवाल (विश्रामपुर).
  • कोरबा : बजरंग लाल अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, हार्दिक मोदी, प्रेमा अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, किरण मोदी, शिखा मोदी, निकिता मोदी, वेदांत मोदी, वैदिक मोदी, अवन्या मोदी, उमा बंसल, सरला मित्तल, कविता अग्रवाल, रश्मि सरावगी, रजनी डालमिया बालको.
  • अन्य क्षेत्रों से: विनोद कुमार अग्रवाल (चांपा), जगजीत अग्रवाल (बसना), कमल अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, किशन अग्रवाल, हितानंद अग्रवाल (बलौदा), ओमप्रकाश अग्रवाल (सरायपाली), मोहनलाल अग्रवाल (धमतरी), आशीष अग्रवाल, हितेश कागलीवाल, अतुल सिंघानिया (बेमेतरा), अनूप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल (डभरा)।
    संचालन एवं आभार:
    कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल (रायपुर), पी.पी. सिंह एवं पूनम चौहान ने किया। अंत में संगठन मंत्री गौरव मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात समाजसेवियों द्वारा सप्तदेव मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
    प्रांतीय स्तर की इस प्रथम बैठक की सफलता की सभी पदाधिकारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बांकी मोंगरा में भाजपा एल्डरमैन कार्यालय का भव्य उद्घाटन, नव नियुक्त चारों एल्डरमैनों की पहल को मिला वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

Published

on

कोरबा/बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका के नव नियुक्त चारों एल्डरमैनों की पहल से बांकी मोंगरा में भाजपा एल्डरमैन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन बिलासपुर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

दरअसल, कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने बांकी मोंगरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नव नियुक्त एल्डरमैनों जितेंद्र सिंह, राखी रविंद्र अग्रवाल, निराकार नाहक एवं देव प्रसाद यादव की पहल से शुरू किए गए इस कार्यालय का उद्देश्य क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान चारों एल्डरमैनों की आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करने की बात भी सामने आई।

उद्घाटन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह, गोपाल मोदी, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला महामंत्री अजय पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भागवत विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, लखन राठौर, संतोष राठौर, मुकुल कर्ष, मनोज कुंडु, रामेश्वर सोनी, अनीता राजपूत, हेमा शर्मा, बुधवारा देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शशि साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, पार्षदगण राकेश पटेल, श्रवण यादव एवं अश्वनी मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भाजपा एल्डरमैन कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई मजबूती देने वाली पहल बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय के माध्यम से भाजपा संगठन व पालिका की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित करने के साथ-साथ आम जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में लक्ष्मी देवांगन, मंगलू जनार्दन, चेतन कश्यप, लकेश्वर खुटे, रामदयाल साहू, रवि सोनी, बहरता कश्यप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

चारों नव नियुक्त एल्डरमैनों की संयुक्त पहल से शुरू हुए इस भाजपा एल्डरमैन कार्यालय को बांकी मोंगरा में संगठनात्मक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली एल्डरमैनों की बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर व्ही. दक्षिणामूर्ति एवम वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक डी.पी दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संदेश में कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति के साथ ऊर्जा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल के वैश्विक एवं भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने एक बार फिर ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया है। संकट की परिस्थितियों में घरेलू कोयला देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए एक भरोसेमंद स्रोत साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल के खनिक श्रमवीरों का परिश्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र की विकास यात्रा से सीधे जुड़ा है तथा कंपनी गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प में अपना योगदान दे रही है।

उन्होंने एसईसीएल परिवार के सभी कर्मचारियों, श्रमिकों, परिवारों एवं हितधारकों के सामूहिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इसी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ एसईसीएल राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निरंतर मजबूत करता रहेगा।

वसंत विहार खेल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण – श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

इससे पूर्व मुख्यालय प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने ध्वज फहराया एवं सुरक्षा टुकड़ी की सलामी ली।

मुख्य समारोह में अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से कबूतर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति का संदेश दिया।
समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, होली नर्सरी स्कूल, ड्रीमलैंड एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से उत्कृष्ठ कवायद दल, सर्वोत्कृष्ठ कवायद दल एवं उत्तम पोशाक के लिए परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों व् उनके बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य कार्यक्रम के पश्चात सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशकगण, सीवीओ, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षगण की उपस्थिति में वसंत विहार कॉलोनी में नवनिर्मित ‘सृजन’ (जी+4) सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण किया।

समारोह में उद्घोषणा का दायित्व पाणी पंकज पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) एवं सुरक्षा निरीक्षक एम.पी. जांगड़े ने निभाया।

Continue Reading

कोरबा

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

Published

on

तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, कुल सिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, राकेश नागरमल अग्रवाल, अजय चन्द्रा एवं प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और देशसेवा के संकल्प का प्रेरणादायी अवसर बना।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677