कोरबा
अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में बड़ा निर्णय: 18 आयोगों की टीमें अब ग्राम स्तर तक सेवा कार्यों का करेंगी विस्तारवर्तमान तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एंव महापौर उपस्थित रहे
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की तृतीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन 4 जनवरी को कृष्णा ग्रुप के सौजन्य से कोरबा स्थित हुंडई शोरूम परिसर में संपन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेश के कोने-कोने से आए समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और समाज सेवा को नए आयाम देने के लिए 18 विभिन्न आयोगों के माध्यम से जिला और ग्राम स्तर तक कार्ययोजना तैयार करने पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

प्रमुख बिंदु एवं निर्णय:
- संगठनात्मक विस्तार: संगठन के चेयरमैन एवं प्रांतीय आयोग मुख्य संयोजक अशोक मोदी ने घोषणा की कि सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए जिला, तहसील, विकासखंड और ग्राम स्तर पर प्रत्येक आयोग में 11-11 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी।
- सामाजिक सरोकार: मंगल परिणय समिति की संयोजिका शोभा केडिया ने जानकारी दी कि संगठन द्वारा अब तक 900 से अधिक विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं दिव्यांगजनों का पुनर्विवाह संपन्न कराया जा चुका है।
- शिक्षा व स्वास्थ्य: डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल और डॉ. निर्मेश सिंघानिया ने उच्च शिक्षा ऋण, सम्मान अलंकरण और मेडिकल आयोग की आगामी योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथियों का संबोधन: - प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन के कार्यों को अनुकरणीय बताया। वहीं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं उद्योग) लखनलाल देवांगन ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा और दान के कार्यों में अग्रणी रहता है। कार्यक्रम के अंत में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

प्रायोजक एवं संगठन के उपाध्यक्ष राजा मोदी (डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप) ने ‘कृष्णा बुलेटिन’ का विमोचन कराते हुए कहा कि उनका समूह व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गरिमामय उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से समाज के निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:-
- अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सरगुजा संभाग के अध्यक्ष पवन अग्रवाल पत्थलगांव,
प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा,
मंत्री नरेश मंगल बिल्हा. - रायपुर: अनिल अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, हरीकेश पालीवाल।
- दुर्ग/भिलाई: सुधीर बंसल, आशा बंसल, अतुल सिंघल, हिमांशु अग्रवाल, आशीष सक्सेरिया।
- बिलासपुर व संभाग: उमेश मुरारका, राज सुल्तानिया, नरेश सुल्तानिया, नित्यानंद अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, सुरेश मंगल (बिल्हा), सत्यनारायण, नरेश मंगल, सोनू अग्रवाल।
- अंबिकापुर व सरगुजा: सुभाष गोयल, मंजू गोयल, शारदा गर्ग, पिंकू गर्ग, मधु गर्ग, सरला गर्ग, संगीता गर्ग, विजयराज अग्रवाल (विश्रामपुर).
- कोरबा : बजरंग लाल अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, अंकित गोयनका, विजय गोयनका, हार्दिक मोदी, प्रेमा अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, किरण मोदी, शिखा मोदी, निकिता मोदी, वेदांत मोदी, वैदिक मोदी, अवन्या मोदी, उमा बंसल, सरला मित्तल, कविता अग्रवाल, रश्मि सरावगी, रजनी डालमिया बालको.
- अन्य क्षेत्रों से: विनोद कुमार अग्रवाल (चांपा), जगजीत अग्रवाल (बसना), कमल अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, किशन अग्रवाल, हितानंद अग्रवाल (बलौदा), ओमप्रकाश अग्रवाल (सरायपाली), मोहनलाल अग्रवाल (धमतरी), आशीष अग्रवाल, हितेश कागलीवाल, अतुल सिंघानिया (बेमेतरा), अनूप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल (डभरा)।
संचालन एवं आभार:
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल (रायपुर), पी.पी. सिंह एवं पूनम चौहान ने किया। अंत में संगठन मंत्री गौरव मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात समाजसेवियों द्वारा सप्तदेव मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
प्रांतीय स्तर की इस प्रथम बैठक की सफलता की सभी पदाधिकारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की.

कोरबा
कोरबा में सर्पदंश से महिला की मौत:सिविल लाइन थाने में भी निकला सांप, थाना प्रभारी के चेंबर से हुआ रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा जिले में मौसम बदलने और बारिश की शुरुआत के साथ ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को पसान गांव में एक 38 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं सिविल लाइन थाना परिसर में थाना प्रभारी के चेंबर में सांप निकलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पसान गांव निवासी भीमकुंवर (38) शनिवार सुबह अपने घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान जमीन में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को मार दिया।

इसी सांप के काटने से महिला की मौत हो गई
घर की सफाई के दौरान सांप ने डसा
महिला के पति चैन सिंह गोड ने बताया कि सर्पदंश के तुरंत बाद भीमकुंवर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, मृतका अपने पीछे पति और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

थाना प्रभारी के चेंबर में मिला सांप
इसी बीच दूसरी घटना सिविल लाइन थाना में सामने आई। थाना प्रभारी आस्था वर्मा के चेंबर में एक सांप कुंडली मारकर बैठा मिला। सांप को देखते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
मौसम बदलने से बढ़ा खतरा
स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। खेतों, घरों और सरकारी कार्यालयों में भी सांपों के निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में घर की साफ-सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतें। झाड़ियों, अंधेरे स्थानों और गड्ढों में हाथ डालने से पहले जांच कर लें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

सावधानी ही बचाव
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कोरबा
प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए जाने तथा हितग्राहियों को राशि प्रदान करने की बात कही जा रही है, किंतु जमीनी स्तर पर स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है।

कोरबा जिले में लगभग 1000 ऐसे हितग्राही परिवार हैं, जिनके आवास निर्माण कार्य की शुरुआत तो हो चुकी है तथा प्रथम किस्त की राशि भी प्राप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद की किस्तें लंबे समय से जारी नहीं की गई हैं। परिणामस्वरूप उनके मकान अधूरे पड़े हुए हैं और निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। कई हितग्राहियों ने अपने पुराने मकानों को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास का निर्माण प्रारंभ किया था। अब राशि के अभाव में उनके घर अधर में लटके हुए हैं, जिससे उन्हें रहने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आर्थिक संकट भी लगातार गहराता जा रहा है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि यदि शासन के पास वित्तीय संसाधनों की कमी है तो, पहले से स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने की प्राथमिकता तय की जानी चाहिए। वर्तमान में सरकार द्वारा लगातार नए आवासों की घोषणाएं की जा रही हैं, जबकि पहले से शुरू किए गए हजारों गरीब परिवारों के आवास अधूरे पड़े हुए हैं।
सरकार को नए वादे और घोषणाएं करने से पहले उन गरीब परिवारों की चिंता करनी चाहिए जो वर्षों से अपनी अगली किस्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शासन से मांग है कि लंबित किश्तों का तत्काल भुगतान कर अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि गरीब परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो सके।
स.क. नाम मोबाईल नं. वार्ड नं. पेमेन्ट स्थिति
1 सोमनाथ महतो 9630548486 19 द्वितीय किस्त
2 सोनकुमारी यादव 8959193699 04 द्वितीय किस्त
3 पिंकी देवी साव 6266968367 36 द्वितीय किस्त
4 रीना राजपुत 7880108046 19 द्वितीय किस्त
5 राधा बाई 9630772712 19 द्वितीय किस्त
6 मीनी देवी 8817956576 01 तृतीय किस्त
7 बीना विश्वकर्मा 9098139729 04 तृतीय किस्त
8 युगल किशोर बरेठ 9893657303 19 तृतीय किस्त
9 शैल बरेठ 9826853464 20 तृतीय किस्त
10 मन्नू विश्वकर्मा 8827339741 04 तृतीय किस्त
11 राजू निषाद 7809336023 19 द्वितीय किस्त
12 सुष्मा टोप्पो 8817092859 36 द्वितीय किस्त
13 कौशल्या केवट — 10 द्वितीय किस्त / तृतीय किस्त
14 सीता बाई यादव — 10 द्वितीय किस्त
15 पुंष्पा चौहान — 10 द्वितीय किस्त
16 कमला कुम्हार — 10 तृतीय किस्त
17 शिव कुमार साहू — 10 द्वितीय किस्त
18 कृष्णा बाई निर्मलकर 7725099238 22 द्वितीय किस्त / तृतीय किस्त
ऐसे अनेक परिवार हैं जो दूसरी एवं तीसरी किस्त के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं । बरसात सर पर है और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के सर पर छत नहीं है । राज्य सरकार इन हितग्राहियों को शीघ्र राशि उपलब्ध कराये जिससे ये अपना घर बना सके ।
कोरबा
हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रज्जाक अली गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई
कोरबा। दिनांक 15.06.2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 550/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रार्थी शिवबालक सिंह तोमर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जिला जेल कोरबा के समीप पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा लोहे के डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसके दोनों पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गवाहों को धमकाने एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयास पर पृथक अपराध दर्ज
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रज्जाक अली द्वारा प्रकरण के गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों को लगातार धमकाया जा रहा था तथा बयान बदलने एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
तीन दशकों से अधिक समय से गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है आरोपी
आरोपी रज्जाक अली के विरुद्ध थाना कोतवाली, करतला, उरगा सहित जिले के विभिन्न थानों में विगत लगभग तीन दशकों से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आगजनी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, लोक सेवक के कार्य में बाधा एवं संपत्ति संबंधी अपराध सहित अनेक गंभीर अपराध दर्ज हैं।
जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी
आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, समाज में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने तथा लोक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध जिला बदर (Externment) हेतु प्रतिवेदन तैयार कर जिलाधीश कार्यालय भेजा गया है।
साथ ही उपलब्ध तथ्यों एवं आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
