Connect with us

छत्तीसगढ़

स्कूल को खंडहर बनाने वाले पूर्व सरपंच-प्रिंसिपल पर FIR

Published

on

बिलासपुर में उद्घाटन के बगैर 65 लाख की बिल्डिंग जर्जर, खिड़की-दरवाजे-टाइल्स घर ले गए थे

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलतरा में सरपंच पति रामरतन कौशिक और पूर्व प्राचार्य कावेरी यादव ने मिलकर सरकारी स्कूल से खिड़की, दरवाजे, चैनल गेट और टाइल्स उखड़वा दिए। इसके चलते नवनिर्मित स्कूल भवन उद्घाटन से पहले ही खंडहर में तब्दील हो गया।

शिकायत की जांच शिक्षा विभाग ने गंभीर अनियमितता का खुलासा किया है। साथ ही जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बेलतरा शासकीय हाई स्कूल का है।

एक साल पहले मरम्मत के बहाने स्कूल प्रबंधन ने भवन को खाली करा दिया। कक्षाएं पास की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी गई।

एक साल पहले मरम्मत के बहाने स्कूल प्रबंधन ने भवन को खाली करा दिया। कक्षाएं पास की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी गई।

पूर्व प्राचार्य ने दर्ज नहीं कराई चोरी की FIR, सस्पेंड

इससे पहले जब नवनिर्मित स्कूल से टाइल्स, खिड़की और लोहे के गेट गायब होने की जानकारी सामने आई, तब भी पूर्व प्राचार्य ने चोरी की FIR दर्ज नहीं कराई।

इस लापरवाही के चलते लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने करीब पांच माह पहले प्रभारी प्राचार्य कावेरी यादव को सस्पेंड कर दिया। वहीं, DEO को जांच रिपोर्ट के आधार पर चोरी की शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

65 लाख रुपए खर्च कर बेलतरा में हाई स्कूल भवन का निर्माण कराया था, जो अब खंडहर में बदल चुका है।

65 लाख रुपए खर्च कर बेलतरा में हाई स्कूल भवन का निर्माण कराया था, जो अब खंडहर में बदल चुका है।

अफसरों को बताए बगैर प्रिंसिपल ने दी सहमति

जांच में सामने आया कि स्कूल के प्राचार्य ने खिड़कियां और दरवाजे निकालने के लिए सरपंच पति को सहमति दे दी। उन्होंने इसके लिए विभाग के अफसरों से भी अनुमति नहीं ली और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी। जब ग्रामीणों ने स्कूल भवन को खंडहर देखा तब उन्होंने घटना की जानकारी अफसरों को दी।

मरम्मत के बहाने स्कूल का ये हाल बना दिया गया।

मरम्मत के बहाने स्कूल का ये हाल बना दिया गया।

डीईओ की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

शासकीय हाईस्कूल बेलतरा के नवनिर्मित भवन का सामान उखाड़कर ले जाने के संबंध में 28 जुलाई 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी ने रतनपुर थाने में शिकायत दी थी। तब से इस मामले की जांच चल रही थी।

जांच में बेलतरा के पूर्व सरपंच पति रामरतन कौशिक व तत्कालीन हाईस्कूल प्राचार्य कावेरी यादव ने बिना किसी आदेश व सूचना के भवन में लगे दरवाजा, खिड़की, ग्रिल, रोशनदान, चैनल गेट, फर्श पत्थर कीमती सहित 2 लाख 87 हजार रुपए का सामान उखाड़कर निकाल लिया था।

इससे भवन को नुकसान हुआ है। निकाली गई संपत्तियों का दूसरे जगह उपयोग किया गया। पुलिस ने आरोपी रामरतन कौशिक, कावेरी यादव के खिलाफ धारा 427, 34 भादवि 3 लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम 1984 के तहत केस दर्ज किया है।

स्कूल की खिड़कियां, पत्थर और टाइल्स भी उखड़वा दी गई थी।

स्कूल की खिड़कियां, पत्थर और टाइल्स भी उखड़वा दी गई थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राज्य शासन ने 65 लाख रुपए खर्च कर बेलतरा में हाईस्कूल भवन का निर्माण कराया था। स्कूल की इमारत कुछ साल पहले ही बनी थी और वहां नियमित कक्षाएं चल रही थी। इसी बीच एक साल पहले मरम्मत के बहाने स्कूल प्रबंधन ने भवन को खाली करा दिया।

कक्षाएं पास की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी गई। तभी स्कूल की बिल्डिंग में लगे चैनल गेट, रेलिंग, खिड़कियां और टाइल्स गायब हो गए। जब स्थानीय लोगों ने स्कूल की इमारत को खंडहर जैसी हालत में देखा, तो उन्हें शक हुआ।

उन्होंने जानकारी जुटाई तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद लोगों ने विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद भी अफसर इस गंभीर मामले को दबाने में जुटे रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के 2026 – 2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से चयन, सुरेश कुमार अग्रवाल अध्‍यक्ष नियुक्त

Published

on

जमनीपाली। जमनीपाली के साडा कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुई । बैठक में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के आगामी कार्यकाल 2026 – 2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से चयन किया गया । सर्वप्रथम अध्‍यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार अग्रवाल (पत्रकार) के नाम का प्रस्‍ताव प्रेमकुमार अग्रवाल ने रखा जिसे सर्वसम्‍मति से पारित किया गया । वहीं उपाध्‍यक्ष पद के लिए बैजनाथ अग्रवाल (भवानी) राजेन्‍द्र अग्रवाल राजा दर्री, मनीष अग्रवाल दर्री, प्रेमकुमार अग्रवाल सुमेधा का चयन किया गया । मनोज कुमार अग्रवाल एल्‍डरमेन को एक बार पुन: सचिव पद की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। सहसचिव आशीष अ्ग्रवाल बंटी स्‍याहीमुड़ी को बनाया गया, कोषाध्‍यक्ष के पद के लिए सुरेश अग्रवाल (बालाजी) के नाम का चयन किया गया । दर्री जमनीपाली अग्रवाल सभा का गठन 2007 में किया गया था तब से आज तक लगातार कोषाध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सुरेश अग्रवाल बालाजी को दिया जाता रहा है ।

पहली बार सह कोषाध्‍यक्ष पद का गठन किया गया, इस पद के लिए अशोक स्‍टील के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई । मंत्री आशीष अग्रवाल पूर्व एल्‍डरमेन, प्रचार प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल और विकास अग्रवाल, श्‍यामा मेडिकोज को बनाया गया । कार्यकारिणी सदस्‍य में विनोद सिंघानिया एवं राजू भाई गोयल का चयन किया गया । आयकर सलाहकार मुकेश अग्रवाल, विधिक सलाहकार दिलीप अग्रवाल अधिवक्‍ता तथा निर्माण सलाहकार शुभम अग्रवाल सिविल इंजीनियर को बनाया गया है ।
संरक्षक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सभा के पूर्व अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल प्रगति, महेश अग्रवाल बुंदेलखंड को बनाया गया ।
विशेष आमंत्रित सदस्‍य में गौरीशंकर अग्रवाल, हरिप्रकाश, लक्‍खीराम, घनश्‍याम प्रसाद अग्रवाल, बैजनाथ महेश्‍वरी, द्वारिका शर्मा, विनोद छुरी, मुकेश मधु स्‍वीट्स, हनुमान मित्‍तल, विष्‍णु पोद्दार, सुरेश जगदम्‍बा, अशोक अग्रवाल दर्री, गोविंद सिंघानिया, ऋषि कुमार, मुरारी लाल, सीताराम मनाेज कुमार, संजीव पोद्दार, विजय सोसायटी, रमेश सोसाइटी, प्रमोद अग्रवाल एलआईसी, विजय प्रगति, सुलभ प्रगति, केशव अग्रवाल, विक्रम कुमार शैम्‍पी अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, बजरंग गाेयल, सुरेश सोसाईटी, मनोज सिंघानिया, अशोक अग्रवाल अशोक क्‍लाथ, मनीष पालीवाल, मनोज ड्रग हाउस, राकेश गाेयल ड्रगडील, चतुर्भुज अग्रवाल, गिरधारी लाल, राकेश सिंघानिया, अ‍रविंद अग्रवाल, दयानंद गुप्‍ता, अशोक जगदम्‍बा क्‍लाथ, केदारनाथ, रोशन कुमार, संजय सुमेधा, अशोक विनु, अर्जुन सिंघानिया, गोविंद अग्रवाल दर्री, प्रदीप अग्रवाल दर्री, ओमप्रकाश सुमित अग्रवाल, अमित लाला, सौरभ अग्रवाल पार्वतीमाल, दिनेश खेतान, दुर्गेश अग्रवाल, दीपक इंदिरानगर, अजय इंदिरानगर, टिंकु जमनीपाली, रामजीवन अग्रवाल,    शिव अग्रवाल, ऋषिकेश जमनीपाली, अशोक जमनीपाली, शैलेष गाेयल, अरूण अग्रवाल, बद्रीनाथ, अरूण केडिया, नीलेश समलेश्‍वरी, आशीष मंगलाबाजार विकास मित्‍तल, संदीप अयोध्‍यापुरी, चंद्रप्रकाश जैलगांव, सुरेश कुमार जमनीपाली, अनुप गुप्‍ता, बृजेश एचटीपीपी, सुरेश अग्रवाल एचटीपीपी, विजय अग्रवाल स्‍याहीमुड़ी, विजय गर्ग, सुरेश बुंदेलखंड, राजू राजकुमार, विनय केडिया, शिव सिंघानिया,     प्रमोद बर्तन, विजय एमआईजी 72, विजय आरटीओ, रविश्‍याम आटो, डी डी अग्रवाल, संतोष मेडिकल, रामलाल तिरूपति, राकेश शारदा प्रोविजन एनटीपीसी, केदारनाथ, कांशी अग्रवाल, राजेश आईबीपी, पी डी अग्रवाल, मुकेश छाया बाजार, सुशील मारूति बिलासपुर, अनिल दर्री, मनोज गाेयल दर्री, विजय राजेश बर्तन, संजय भगवती दर्री, अरूण गाेयल दर्री, अरूण गाेयल दर्री, अरूण मित्‍तल दर्री, अजय मित्‍तल दर्री, सुशील सिंघानिया, रविगोयल दर्री, जगदीश बुक दर्री, राजा केडिया, राजकुमार दर्री, मयंक सिंघानिया, सुभाष सिंघानिया, संजय वर्षा दर्री, कमल मित्‍तल दर्री, शंकर महेश्‍वरी, जुगल किशोर खेमका सहित अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के समस्‍त आजीवन सदस्‍यों को विशेष आमंत्रित में शामिल किया गया है ।
नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के समस्‍त अग्रबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्‍वास के साथ अध्‍यक्ष पद की महत्‍वपूर्ण  भूमिका के निर्वहन के लिए मुझें जो जिम्‍मेदारी सौंपी है, उस विश्‍वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा ।  मैं और मेरी टीम अग्रबंधुओं के सहयोग से समाज को ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे ।

Continue Reading

कोरबा

आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित

Published

on

कोरबा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में संचालित व्यवसाय- कोपा, आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर) एवं आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट   cgiti.admissions.nic.in  में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।

Continue Reading

कोरबा

468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 22 जुलाई तक कुल 468.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 476 मिलीमीटर, अजगरबहार 332.8, भैंसमा, 409, करतला 412.1, बरपाली 508.9, कटघोरा 479, दीपका 505.6, दर्री 580.9, पाली 510.2, हरदीबाजार 399.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 503.2, और पसान तहसील में 499.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677