Connect with us

छत्तीसगढ़

नितिन नबीन से मुलाकात को कांग्रेस ने बताया ‘चरण चुंबन’

Published

on

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की दिल्ली बैठक पर सियासत, BJP बोली- कांग्रेस घबरा गई है

रायपुर,एजेंसी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की मुलाकात को लेकर सियासत हो रही है। कांग्रेस ने दिल्ली में हुए इस मुलाकात को शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि ‘चरण चुंबन’ करार देते हुए भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को लगातार हाशिए पर धकेला जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सभी नेता लाइन लगाकर चरण चुंबन करने जा रहे हैं, ताकि उनका नंबर आगे बढ़ जाए। भाजपा में यह वरिष्ठ नेताओं के अपमान की नई श्रृंखला है।

वहीं, पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि नबीन अध्यक्ष बने इसलिए ऐसे बयान दे रही।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने इस मुद्दे पर बयानबाजी की है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने इस मुद्दे पर बयानबाजी की है।

आरएसएस नितिन नबीन के पक्ष में नहीं – कांग्रेस

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नहीं चाहते कि पार्टी में कोई वरिष्ठ नेता मजबूत स्थिति में रहे। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस नितिन नबीन को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं है, इसी वजह से उनके समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाजपा का पलटवार: संगठन की सहमति से आगे बढ़ रहे नितिन नबीन

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि अगर संगठन नहीं चाहता तो नितिन नबीन कार्यकारी अध्यक्ष कैसे बनते। भाजपा का दावा है कि संगठन में उन्हें लेकर व्यापक सहमति है और अधिकांश नेता उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे लाने से कांग्रेस घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात से खुशी होनी चाहिए कि भाजपा में अब एक युवा चेहरा राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने जा रहा है।

नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

20 जनवरी को मिलेगा भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

  • 19 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे
  • उसी दिन नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी
  • 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है

फिलहाल नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा, अब नई कमान की तैयारी

भाजपा ने वर्ष 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। 2024 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे विस्तार पर बने हुए थे। वर्तमान में नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दिल्ली स्थित मुख्यालय में होगी पूरी प्रक्रिया

बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर लक्ष्मण के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष चुनाव की पूरी प्रक्रिया दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ही संपन्न होगी। जरूरत पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

महासमुन्द : बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

Published

on

देश के 11 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,अभयारण्य क्षेत्र में जैव विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, बर्डिंग कल्चर एवं इको पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

महासमुन्द। बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में 16 से 18 जनवरी 2026 तक “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन किया गया। सर्वे के दौरान पक्षियों की अच्छी विविधता देखने को मिली। अब तक प्राप्त डेटा के अनुसार इस सर्वे में लगभग 202 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इस सर्वे में देश के 11 राज्यों महाराष्ट्र, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, केरल एवं कर्नाटक से आए 70 प्रतिभागियों, 12 वॉलंटियर्स, विशेषज्ञों एवं फोटोग्राफर्स सहित लगभग 100 लोगों की सहभागिता रही।यह बर्ड सर्वे केवल बारनवापारा अभ्यारण्य तक सीमित न होकर उसके आसपास से जुड़े कोठारी, सोनाखान एवं देवपुर परिक्षेत्रों में भी किया जा रहा है। सर्वे के दौरान प्रतिभागियों द्वारा संग्रहित पक्षी आंकड़े वैश्विक डाटाबेस का हिस्सा बनेंगे।अभयारण्य क्षेत्र में जैव विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, बर्डिंग कल्चर एवं इको पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होग़ा। सर्वे में प्रमुख विशेषज्ञों  में डॉ. हकीमुद्दीन एफ. सैफी, डॉ. जागेश्वर वर्मा,  मोहित साहू एवं सोनू अरोरा की सहभागिता रही।

सर्वे के आकर्षण बने प्रमुख प्रजातियां-इस सर्वे में विशेष रूप से कुछ प्रजातियाँ प्रतिभागियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें बार-हेडेड गूज उल्लेखनीय रही, जो प्रायः मध्य एशिया के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रजनन करती है तथा सर्दियों में भारत सहित दक्षिण एशिया के जलाशयों और खेतों में देखी जाती है। इसी प्रकार आर्द्र घासभूमि, धान के खेतों, दलदली क्षेत्रों एवं नदी किनारे पाए जाने वाले ग्रे-हेडेड लैपविंग, शिकारी पक्षी प्रजाति पेरेग्रिन फाल्कन, ब्लू-कैप्ड रॉक थ्रश, यूरेशियन स्पैरोहॉक,वन पारिस्थितिकी में बीज प्रसार के लिए महत्वपूर्ण माना जाने वाला ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन पिजन का अवलोकन भी आकर्षण का केंद्र बना।

बर्ड सर्वे के सबंध में वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील  ने बताया कि बारनवापारा सेंट्रल छत्तीसगढ़ की जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करता है, जहाँ मिश्रित एवं साल वनों के साथ विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक परिदृश्य मौजूद हैं। इस सर्वे से प्राप्त डेटा आगे चलकर अभयारण्य में आवश्यक प्रबंधन कार्ययोजनाओं की पहचान में सहायक होगा, खासतौर पर उन पक्षी प्रजातियों के संरक्षण कार्य में जिनकी संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

वीबी-जी राम जी योजना से करमरी में आत्मनिर्भरता को मिली नई दिशा

Published

on

डबरियों से मछली पालन, सिंचाई सुविधा, दलहन-तिलहन की खेती तथा उद्यानिकी गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़। आदिवासी बहुल एवं कृषि आधारित आजीविका वाले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की ग्राम पंचायत करमरी में वीबी-जी राम जी (विकसित भारत ग्राम गारंटी) योजना के अंतर्गत आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विकासोन्मुख नारों के साथ योजना का स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर “आत्मनिर्भर गांव-विकसित भारत” का संदेश भी दिया गया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत कन्वर्जेंस आधारित आजीविका डबरी जैसे कृषि, मछली तालाब निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। ये कार्य कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सीआरईडीए एवं वन विभाग के आपसी समन्वय से तैयार कार्य योजना के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। इन आजीविका डबरियों से मछली पालन, सिंचाई सुविधा, दलहन-तिलहन की खेती तथा उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे आदिवासी एवं सीमांत किसानों को स्थायी आजीविका, खाद्य सुरक्षा और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने वीबी-जी राम जी योजना के उद्देश्यों, स्थानीय रोजगार सृजन और कन्वर्जेंस मॉडल की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर सक्रिय सहभागिता, पारदर्शिता और सामुदायिक स्वामित्व के बिना किसी भी योजना की सफलता संभव नहीं है, और  वीबी-जीराम जी इन मूल सिद्धांतों पर आधारित है।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राही विनोद कुमार एवं दलपत साई मेहरू राम को मछली जाल का वितरण किया गया। इससे मछली पालन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीणों में स्वरोजगार के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हितग्राहियों ने बताया कि योजना से प्राप्त सहयोग के माध्यम से वे मछली पालन के साथ-साथ दलहन-तिलहन की खेती भी करेंगे, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।ग्रामीणों ने वीबी-जीराम जी योजना को आदिवासी बहुल, कृषि-आधारित जिले के लिए सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। गांव आत्मनिर्भर होंगे, तभी भारत विकसित बनेगा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Continue Reading

खेल

केंद्रीय खेल मंत्री से मिले ओलिंपिक संघ के सचिव सिसोदिया:40वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ में किए जाने का किया आग्रह

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

बैठक में डॉ. सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ में चल रही खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जो छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, लगातार खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रयासरत हैं।

महासचिव ने केंद्रीय खेल मंत्री से आग्रह किया कि मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों के बाद 40वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन फरवरी 2028 में छत्तीसगढ़ को सौंपा जाए। इससे राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending