Connect with us

कोरबा

शासकीय मिनी माता कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन  25 जनवरी को

Published

on

आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ0ग0 रायपुर के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को  16 वॉं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश, राज्य जिला स्तर, अनुविभाग स्तर, के साथ प्रत्येक मतदान केन्द्रों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 25 जनवरी 2026 को शासकीय मिनी माता कन्या महाविद्यालय कोरबा में प्रातः  11.00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जायेगा ।
     जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के सफल आयोजन के सबंध में दिनेश कुमार नाग,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता में  आज 19 जनवरी को जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई ।


बैठक में उपस्थित सीईओ जिला पंचायत श्री नाग ने जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन समस्त ग्राम पंचायतों, समस्त मतदान केन्द्रों, समस्त शासकीय /अशासकीय महाविद्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 25 जनवरी रविवार को आयोजित किये जाने के निर्देश सर्व विभाग प्रमुखों, प्राचार्यों,स्वीप नोडल अधिकारियों को दिये।
        बैठक में उपस्थित माधुरी सोम ठाकुर,संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नवीन युवा मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करने तथा प्रत्येक मतदान केन्द्रों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित कर फोटोग्राफ्स एवं शार्ट विडियो प्रेषित करने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन हेतु आयोग द्वारा प्रेषित 16 वां  NVD     का  थीम  “MY India, My vote”  मेरा  भारत मेरा वोट’’ है ।  जिसके टैगलाईन  Indian citizen at the Heat of Indian Democracy    के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों  /सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमो के अधिकारियों एवं शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, स्वीप नोडल अधिकारियें से दिनांक 20.01.2026 से 24.01.2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर के समुचित प्रचार प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु विशेष शिविर का आयोजन तथा नुक्कड नाटक का मंचन, कला जत्था का प्रदर्शन , गीत संगीत कार्यक्रम आदि के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किये।

   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम के राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी रविवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के आयोजन सहित, समस्त ग्राम पंचायतों, समस्त शासकीय कार्यालयो, समस्त मतदान केन्द्रों,समस्त आंगनबाडी, समस्त शासकीय शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों,समस्त सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों  PSUs     औद्योगिक इकाईयों, में किया जायेगा।
              राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान केन्द्र स्तर पर समस्त बी एल ओ अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र में मतदाता दिवस का आयोजन करेगें। मतदान केन्द्र क्षेत्र में पंजीकृत नवीन मतदाताओं को नये मतदाता बनने पर ईपिक कार्ड प्रदान करने नये मतदाताओं को ईपिक के साथ आयोग द्वारा निर्धारित आकृति एवं रंग अनुसार निर्मित बैज जिस पर मतदाता बनने पर हमें है गर्व, वोट देने को हम है तैयार नारा लिखा /मुद्रित हुआ बैज  प्रदान किया जायेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:डीबीएल कंपनी के गेट पर धरना-प्रदर्शन, मरम्मत के आश्वासन के बाद खत्म आंदोलन

Published

on

कोरबा। कोरबा में कुदमुरा-स्यांग और बरपाली-दादरपारा मार्ग की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को डीबीएल कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, कोरबा के जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो के नेतृत्व में यह धरना और गेट जाम आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से सफल रहा।

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सुबह से ही जिल्गा और दादरपारा के पास स्थित डीबीएल के प्लांट/यार्ड के मुख्य गेट पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर सड़क मरम्मत और धूल-कीचड़ से निजात दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

कंपनी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

कंपनी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में कुदमुरा से स्यांग रोड और बरपाली से दादरपारा मार्ग की तत्काल मरम्मत शामिल थी। इसके अलावा, धूल और कीचड़ की समस्या से राहत, भारी वाहनों का नियंत्रित संचालन और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

ग्रामीणों का कहना था कि डीबीएल कंपनी के भारी वाहनों के लगातार आवागमन से ये दोनों मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को रोजाना परेशानी हो रही है।

मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद, आंदोलन को सफल मानते हुए शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।

मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद, आंदोलन को सफल मानते हुए शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।

जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका था

आंदोलन के दौरान, जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो ने ग्रामीणों की समस्याओं को कंपनी प्रबंधन के सामने गंभीरता से रखा। आंदोलन से पहले जिला प्रशासन को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जा चुका था। इसके बाद कंपनी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान, कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों की समस्याओं को स्वीकार किया और सड़क मरम्मत तथा आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, आमजन को हो रही परेशानियों को कम करने के लिए नियमित पानी छिड़काव, सड़क समतलीकरण और सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय करने पर भी सहमति बनी।

मांगे पूरी होने पर आंदोलन खत्म किया

ग्रामीणों ने बताया कि यह आंदोलन पूरी तरह से जनहित और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर किया गया था। कंपनी प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल और मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद, आंदोलन को सफल मानते हुए शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो ने आंदोलन में शामिल सभी ग्रामवासियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

केमिकल से पकाए फलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:कोरबा में 10 किलो आम और 4 दर्जन केले फेंके, नमूने लैब भेजे गए

Published

on

कोरबा। कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को फल दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सड़े-गले और रसायन से पकाए गए फल मिलने पर 10 किलो आम और 4 दर्जन केले मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

विभाग की टीम ने राजा फ्रूट सेंटर, राजेश फ्रूट सेंटर, शारदा फ्रूट सेंटर और सर्वमंगला फ्रूट सेंटर सहित कुल 11 संस्थानों की जांच की। कई दुकानों में फलों को पकाने के लिए प्रतिबंधित कार्बाइड के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने फलों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

फलों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान 27 मई से 29 मई 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण फलों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

गर्मी के मौसम में आम, केला और तरबूज जैसे फलों की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर कुछ व्यापारी फलों को रसायन से पकाकर बेचते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

रसायन से पके फल बेचने वालों को सख्त चेतावनी

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे केवल प्राकृतिक तरीके से पके फल ही बेचें। उन्हें फलों पर रंग या वैक्स का इस्तेमाल न करने और कोल्ड स्टोरेज व दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। बिना लाइसेंस के कारोबार करने वाले विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि फल खरीदते समय सावधानी बरतें। अस्वाभाविक रूप से चमकदार, एक जैसे रंग वाले या संदिग्ध फल न खरीदें। किसी भी दुकान पर गड़बड़ी दिखने पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सैंपलिंग असिस्टेंट और नगर निगम का अमला शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान अगले दो दिनों तक शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की मंडियों और थोक बाजारों में भी जारी रहेगा।

जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार 2026-गांव-गांव पहुंच रही राहत और विश्वास की नई किरण

Published

on

कृषक नंद किशोर राजवाड़े को मिली डिजिटल किसान किताब, शासन की पहल से मिली बड़ी सुविधा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस पहल के जरिए लोगों को घर बैठे सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सहज रूप से प्राप्त हो रही है। सुशासन तिहार न केवल शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत कर रहा है, बल्कि लोगों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियाँ भी ला रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम कनकी निवासी कृषक नंद किशोर राजवाड़े की समस्या का भी त्वरित समाधान किया गया। लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े श्री राजवाड़े के पास लगभग ढाई से तीन एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। खेती के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी प्रक्रियाओं में बढ़ती डिजिटल व्यवस्था के कारण उन्हें डिजिटल किसान किताब की आवश्यकता महसूस हो रही थी। डिजिटल किसान किताब नहीं होने से उन्हें कई जरूरी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा वे विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे थे।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। शिविर में पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखी और डिजिटल किसान किताब नहीं होने से हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई और उन्हें त्वरित रूप से डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई गई।
डिजिटल किसान किताब प्राप्त होने पर श्री राजवाड़े ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें कृषि संबंधी दस्तावेजों एवं योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। गांव में ही शिविर लगने से आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है और समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन कोरबा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677