Connect with us

कोरबा

क्षेत्र की जनता की इच्छा, मांग व उनकी आवश्यकता के अनुरूप विकास-श्रीमती संजूदेवी

Published

on

महापौर ने किया साकेत में ध्वजारोहण

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया तथा गणतंत्र दिवस की अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नगरवासियों को दी। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व के सबसे बडे़ लोकतंत्र भारतीय गणराज्य के निवासी है, जहाॅं पर लोकतंत्र अपने सच्चे स्वरूप में विद्यमान है तथा हम सब इस लोकतंत्र के अभिन्न अंग हैं। उन्होने आगे कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विगत 02 वर्षो में राज्य सरकार ने प्रदेश का तेजी से विकास किया तथा प्रदेश के किसान, मजदूर, श्रमिक, गरीब, महिला, युवा एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए दर्जनों योजनाए संचालित की, सैकड़ों जनहितकारी निर्णय लिए, जिनके परिणाम स्वरूप प्रदेश के लाखों, करोड़ो लोग इन जनकल्याणकारी निर्णयों से लाभान्वित हुए। विगत 02 वर्ष के दौरान कोरबा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यो हेतु विविध मदों से लगभग 800 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृति की गई, परिणाम स्वरूप निगम क्षेत्र में विकास को नई ऊर्जा मिली तथा क्षेत्र की जनता जनार्दन की इच्छा, मांग व उनकी आवश्यकता के अनुरूप विकास को गति व दिशा दी गई। इस हेतु मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हॅू, आभार ज्ञापित करती हॅू। उन्होने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल दिशा निर्देशन में हमारा नगर निगम कोरबा, शहर की स्वच्छता, नगर के विकास व शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है, मैं धन्यवाद देती हूॅं, अपने साथी पार्षदबंधुओं व बहनों का, जिनके अमूल्य सुझाव व सहयोग नगर के विकास के लिए मुझे लगातार प्राप्त हो रहे हैं। मैं साधुवाद देती हूॅं अपने अधिकारी कर्मचारियों को, जिनकी कर्तव्यनिष्ठा व परिश्रम की बदौलत हमारा नगर निगम नित नई उपलब्धियाॅं हासिल कर रहा है। उन्होने विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि विगत कुछ माहों के दौरान शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव आए हैं, हमारे नागरिकबंधुओं व माताओं बहनों में भी स्वच्छता व साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ी है, शहर का परिदृश्य परिवर्तित हुआ है और हमारा कोरबा शहर अब बदला-बदला नजर आ रहा है। इन्हीं सबका परिणाम है कि स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग में हमारे कोरबा ने देश में 8वीं रैंकिंग हासिल कर टाॅप टेन में जगह बनाई है, जिसकी गूॅंज प्रदेश व देश तक पहुुंची, जबकि विगत वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा को देश में 24वीं रैंकिंग हासिल हुई थी, मुझे प्रसन्नता है कि हमारे कोरबा ने वाटर प्लस की उपलब्धि भी हासिल की है, छत्तीसगढ़ के 04 शहरों को यह उपलब्धि मिली, जिसमें हमारा कोरबा भी शामिल है, इसी प्रकार हमने 03 स्टार रेटिंग व ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस की उपलब्धि भी हासिल की है। निश्चित रूप से यह सभी उपलब्धियाॅं हमारे नगर निगम के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों की मेहनत व संकल्प शक्ति का परिणाम है, जिसके लिए मैं पुनः आप सबको बधाई व साधुवाद देती हूॅं। उन्होने अधिकारी कर्मचारियों का आव्हान करते हुए कहा किगणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हम पुनः संकल्प लें कि आगे आने वाले दिनों में भी हम शहर की स्वच्छता, नगर के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के निराकरण, नागरिक सुविधाओं की और अधिक बेहतरी एवं आमजनता के हित में पूरी निष्ठा, तत्परता व इच्छाशक्ति के साथ कार्य करेंगे। 

हम लोक सेवकों का प्रथम दायित्व नागरिकों के हितों की रक्षा

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस का यह ऐतिहासिक दिन हमें याद दिलाता है कि हमने इस दिन अपने संविधान को अंगीकृत करते हुए संविधान के प्रावधानों के अनुरूप चलने का संकल्प लिया था। उन्होने कहा कि हम जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी लोक सेवक व जनसेवक हैं तथा हमारा प्रथम दायित्व अपने नागरिकों के हितों की सुरक्षा करना हैं, हमारा कर्तव्य है कि हम दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा लोकतंत्र की मजबूती हेतु कार्य करें। उन्होने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत और सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को पूरा करने आगे बढ़ रहे हैं।

अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहे, पूर्ण निष्ठा से दायित्व निभाएं

इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि हम सबके लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं, इस महान लोकतंत्र की सुरक्षा करना तथा इसे मजबूती देना हमारा परम् कर्तव्य है। उन्होने अधिकारियों कर्मचारियों का आव्हान करते हुए कहा कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति, अपने परिवार व समाज के प्रति, अपने प्रदेश व राष्ट्र के प्रति पूर्ण रूप से ईमानदार रहें तथा पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती हेतु कार्य करें एवं जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाएं। उन्होने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अगुवाई में नगर निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं तथा माननीय जनप्रतिनिधियों व पार्षदजनों का भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन भी मिल रहा है। उन्होने कहा कि कोरबा में स्वच्छता का उजाला फैल रहा है, अन्य औद्योगिक शहरों की अपेक्षा हमारा शहर कोरबा प्रदूषण मुक्त व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उच्च पायदान पर पहुंचा है तथा देश के प्रदूषण मुक्त शहरों में हमारा कोरबा 13वं नम्बर पर है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में सबसे ज्यादा डी.पी.आर. तैयार कर हम प्रदेश में प्रथम नम्बर पर रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की दिशा में हम तेजी से कार्य कर रहे हैं।

उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित हुए कर्मचारी

इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत, सभापति श्री ठाकुर व आयुक्त श्री पाण्डेय ने नगर निगम कोरबा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिनको सम्मानित किया गया, उनमें वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उप अभियंता गुलिस्ता साहू, कार्यालय अधीक्षक रामसिंह नेताम, सहायक राजस्व निरीक्षक उत्तम राठौर, समयपाल सीताराम पटेल, सी.एल.टी.सी. धवल शर्मा, सहायक ग्रेड-2 तीजराज साहू, डाटासेंटर से जितेन्द्र यादव, सहायक ग्रेड-3 परमेश्वर शर्मा व आदर्श दहायत, एन.यू.एल.एम. से परविन बेगम, कम्प्युटर आपरेटर अजय धीवर, तीरथबाई कुर्रे, ड्रायवर मनमोहन दीप, उद्यान शाखा से पनइतलाल यादव, जलप्रदाय शाखा रितेश चन्द्रा, विद्युत शाखा से दीपक निर्मलकर आदि शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में एम.आई.सी.सदस्य ममता यादव, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, रूबीदेवी सागर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त त्रय नीरज कौशिक, बी.पी.त्रिवेदी, पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, विनोद शांडिल्य, एन.के.नाथ, तपन तिवारी, प्रकाश चन्द्रा, राकेश मसीह, सुनील तांडे, लीलाधर पटेल, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहा. अभियंता पीयूष राजपूत, विपिन मिश्रा, राहुल मिश्रा, आकाश अग्रवाल, हेमंत गभेल, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, दिवाकांत जायवाल, उत्तम साहू, शांतिलाल सोनी, अरविंद वानखेडे़, हिमांशु राठौर, अरूण वर्मा, दीनदयाल साहू, अजय शुक्ला, अरविंद पाण्डेय, निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी एन.पी.देवांगन, गिरीश साहू, डी.एस.बैस, जी.एस.चंदेल, कमल देवांगन आदि उपस्थित थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न:बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

Published

on

कोरबा। कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए किया गया था। अमित जोगी ने दावा किया कि यह सफल रहा, क्योंकि प्रबंधन ने उनकी तीन प्रमुख मांगें मान ली हैं।

बालको परसाभाटा स्थित गेट के सामने अमित जोगी ने एक टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों की समस्याओं को उठाया और उनके साथ गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें रोका, जिससे कुछ देर तक हल्की धक्का-मुक्की चलती रही।

अमित जोगी ने कहा, ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल

मीडिया से बात करते हुए अमित जोगी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता अजीत जोगी द्वारा 2004 में बालको में किए गए आंदोलन की तर्ज पर ही मजदूरों के हक में यह संघर्ष किया है।

जोगी ने पुष्टि की कि उनका ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि बालको प्रबंधन ने उनकी तीन मांगों को स्वीकार कर लिया है।

आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया

अमित जोगी ने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल होने से मजदूरों को रोका गया था। उन्होंने दावा किया कि प्रबंधन ने आदेश जारी किए थे कि जो भी इस आंदोलन में शामिल होगा, उसे काम और सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। जोगी ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह खुद बालको की यूनिफॉर्म पहनकर आंदोलन करेंगे।

Continue Reading

कोरबा

नम: सामूहिक विवाह:पं.धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याएं बंधेंगी परिणय सूत्र में

Published

on

01 अप्रैल को ढपढप (बांकीमोंगरा) में होगा आयोजन
108 कन्याओं के नए जीवन में प्रवेश कराने हमें मिल रहा अवसर, यह सौभाग्य की बात-सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक एव व्यवथापक
कोरबा। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में 2024 में नम: सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष नम: सामूहिक विवाह को बड़ा विस्तार दिया जा रहा है। 01 अप्रैल 2026 को ढपढप (बांकीमोंगरा) में विश्व विख्यात कथा वाचक एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में एवं अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में यह पुण्य कर्म सम्पन्न होगा। इस पुण्यधरा पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा और वे नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगी।
नम: सामूहिक विवाह के प्रभारी, माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/ व्यवस्थापक ने बताया कि अब तक 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। यह हमारा सौभाग्य है कि ईश्वरीय कृपा से यह पुण्यकर्म इस बार ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में सम्पन्न होगा और नवदम्पत्तियों को शुभ आशीर्वाद देने के लिए विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक एवं सनातन धर्म के प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री (पीठाधीश्वर-बागेश्वर धाम) सहित कई लब्ध प्रतिष्ठित एवं विद्वान आचार्यों के साथ प्रदेश के कई राजनीतिक प्रतिभाएं, समाजसेवक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
ज्ञातव्य हो कि अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा ग्राम ढपढप में 27 मार्च से 01 अप्रैल तक श्री हनुमंत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अपना सानिध्य प्रदान करने बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री पधार रहे हैं। 06 दिवसीय इस दिव्य आयोजन के अंतिम दिन 01 अप्रैल को नम: सामूहिक विवाह का आयोजन होगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने मन पसंद जीवन साथियों के साथ नव दाम्पत्य जीवन प्रारंभ करेंगी। यह हमारा सौभाग्य है कि इस बार नम: सामूहिक विवाह का विस्तार हो रहा है और 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह हो रहा है। पंजीयन अभी जारी है और कन्याओं की संख्या बढ़ सकती है।

Continue Reading

कोरबा

ढपढप (बांकीमोंगरा) में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, पं. धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में 01 अप्रैल को भव्य आयोजन

Published

on

27 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 28 मार्च से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा, अंतिम दिन 108 कन्याएं बंधेंगी परिणय सूत्र में
कोरबा। कोरबा जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। इस वर्ष “नम: सामूहिक विवाह” का आयोजन बड़े और भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। 01 अप्रैल 2026 को बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह विश्व विख्यात कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होगा। इस पुण्य आयोजन का आयोजकत्व अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।
मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में वर्ष 2024 में आयोजित नम: सामूहिक विवाह की सफलता के बाद इस बार आयोजन को और व्यापक रूप दिया गया है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह के बंधन में बांधकर उन्हें नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
27 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
धार्मिक आयोजन की शुरुआत 27 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और धर्मप्रेमी शामिल होंगे। कलश यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार होगा और आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा।
28 मार्च से शुरू होगी श्री हनुमंत कथा
कलश यात्रा के अगले दिन 28 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक छह दिवसीय श्री हनुमंत कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना सानिध्य प्रदान करेंगे। कथा के दौरान देशभर से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।
01 अप्रैल को होगा 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह
कथा के अंतिम दिन 01 अप्रैल को नम: सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने मनपसंद जीवन साथियों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करेंगी। इस भव्य समारोह में संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों के साथ प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगी।
108 कन्याओं का पंजीयन, संख्या और बढ़ने की संभावना
नम: सामूहिक विवाह के प्रभारी एवं मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/व्यवस्थापक ने बताया कि अब तक 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि ईश्वरीय कृपा से इतने बड़े पुण्य कार्य का आयोजन ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया अभी भी जारी है, इसलिए कन्याओं की संख्या बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। समाज के सहयोग और श्रद्धालुओं के समर्थन से यह आयोजन सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के प्रचार का एक बड़ा माध्यम बनेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677