कोरबा
वार्ड क्र. 28 एवं 27 में होंगे 72 लाख रू. के नये विकास कार्य
Published
8 hours agoon
By
Divya Akashउद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन
कोरबा। नगर पालिक निगम केारबा के रविशंकर नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 28 एवं वार्ड क्र. 27 में 72 लाख रूपये के नये विकास कार्य कराये जाएंगे। आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। उन्होने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य संपादन करते हुए निर्धारित समयसीमा में विकास कार्यो को पूरा करने के निर्देश निगम के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को दिये।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 अंतर्गत कुआंभट्ठा बुधवारी बायपास स्थित विवेकानंद सेवा सदन कोरबा के द्वितीय तल में 25 लाख रूपये की लागत से हाल व कक्ष का निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य किये जाने हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 28 अंतर्गत कन्या महाविद्यालय के पीछे ब्रम्हवाटिका के पास 05 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण एवं वार्ड क्र. 28 के ही अंतर्गत अपना घर के पास 30 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य कराये जाने हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 27 के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर एक्सटेशन में 12 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी.नाली व कलवर्ट का निर्माण भी निगम द्वारा कराया जाना हैं। महाराणा प्रताप नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में इन सभी विकास कार्यो का विधिवत भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। नवनिर्मित सामुदायिक भवन जनसेवा में समर्पित

नगर पालिक निगम केारबा द्वारा वार्ड क्र. 27 महाराणा प्रताप नगर दशहरा मैदान में सामुदायिक भवन का निर्माण 04 लाख रूपये की लागत से कराया गया है, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उक्त नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए भवन को जनसेवा हेतु समर्पित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने सामुदायिक भवन में कुर्सी व टेबल की उपलब्धता किये जाने हेतु अपने मद से 25 हजार रूपये की घोषणा की तथा उक्त राशि तत्काल दिये जाने के संबंध में त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
कोरबा की जनता का विश्वास मेरी अमूल्य धरोहर

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि केारबा की देवतुल्य जनता ने सदैव मुझ पर अपना विश्वास व्यक्त किया है तथा जनताजनार्दन का यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुसार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, विगत 02 वर्ष व 01 महीने के इस कार्यकाल में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के लिये विभिन्न मदों से 850 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं, वहीं यदि सम्पूर्ण कोरबा जिले की बात की जाय, तो जिले में लगभग 5000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि नरेन्द्र मोदी हमें देश के प्रधानमंत्री के रूप में मिले, जिनके कार्यो एवं निर्णयों से भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है, वहीं जिनके मार्गदर्शन में देश का तेजी से विकास हो रहा है। रेल, सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ किसान, मजदूर, श्रमिक, महिला, युवा एवं समाज के सभी वर्गो के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह के 15 वर्ष के कार्यकाल को हम आज भी बडे़ गर्व के साथ याद करते हैं, जब दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं एक साथ प्रदेश में क्रियान्वित की गई थी तथा छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर गतिमान हुआ था, आज पुनः मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कोरबा के विकास में फिर से पकडी है तेज गति
इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ वर्षो से कोरबा का विकास रूका हुआ था, अब उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा ने पुनः विकास की रफ्तार पकड़ ली है तथा निगम के सभी वार्डो में बडे़ पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं, बर्षो की समस्याएं दूर की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन और मैं खुद ग्राम बस्ती व स्लम बस्ती के रहने वाले हैं, इन बस्तियों की समस्याओं से परिचित हैं, और समस्याओं को दूर करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का लगातार आशीर्वाद व मार्गदर्शन कोरबा के विकास के लिए हमें प्राप्त हो रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवागन, मेयर इन काउंसिल की सदस्या धनकुमारी गर्ग, पार्षद किशन कैवर्त, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, मुंकुंद सिंह कंवर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेत्र रूकमणी नायर, ज्योति वर्मा, झकेन्द्र देवांगन, अजय दास वैष्णव, जयकृष्ण तिवारी, सोनू भाटिया, श्रीधर द्विवेदी, सुशील गर्ग, डॉ.प्रदीप देवांगन, छेदीलाल देवांगन, शिव जायसवाल, एस.एन.श्रीवास, सुरेन्द्र राजवाडे़, धर्मपाल सोलंकी, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता आकाश अग्रवाल, किरण साहू, रूचि साहू, महेन्द्र सिंह, मोती देवांगन, मुन्नाराम साहू, पुनीराम साहू, आशा सिंह, अंबिका सोनी, विजया शर्मा, निशा पाण्डेय , राजेश जोशी, निशा मिश्रा, संजय पाण्डेय आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
You may like
कोरबा
पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ साडा कन्या विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया
Published
4 hours agoon
February 19, 2026By
Divya Akashकोरबा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में शुक्रवार को ब्लैक डे एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर की गई। उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
इसके पश्चात मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक संस्था ‘संस्कारम’ की संरक्षिका श्रीमती चित्रलेखा चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता ही जीवन के प्रथम गुरु होते हैं। उनके संस्कार, त्याग और मार्गदर्शन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने छात्राओं से माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सेवा भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीनेस ममता रानी वासन ने आधुनिक जीवनशैली के दौर में पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में बच्चों को माता-पिता से सतत संवाद बनाए रखना चाहिए तथा उनके अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में माता-पिता के प्रति आदर, प्रेम एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सविता पाठक ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता सुषमा द्विवेदी, रेणुका नायक एवं उमा साहू, समाजसेविका लीनेस गायत्री नायक सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में व्याख्याता रेणुका लदेर ने आभार प्रदर्शन किया।

कोरबा
साडा कन्या विद्यालय में एनएसएस ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न, 23 स्वयंसेविकाओं ने दी भागीदारी
Published
5 hours agoon
February 19, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिले के साडा कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह परीक्षा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं की लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली गईं।

परीक्षा में कुल 23 स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाह्य परीक्षक के स्वागत से हुई। इस अवसर पर मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षा सिंह तंवर बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर औपचारिक स्वागत किया।

परीक्षा के दौरान स्वयंसेविकाओं के अनुशासन, तैयारी और आत्मविश्वास की सराहना की गई। लिखित परीक्षा में एनएसएस के उद्देश्य, गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जबकि मौखिक परीक्षा में छात्राओं की समझ और व्यवहारिक ज्ञान का आकलन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय नेताम, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, रामा, अनिल गिरी, कार्यक्रम सह प्रभारी रेणुका लदेर, शिक्षिका सविता राठौर एवं विनय साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एनएसएस गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

कोरबा
डोंगानाला में प्रशिक्षण सह कार्यशाला:औषधीय पौधे लगाने की विधि एवं होने वाली आय से अवगत हुए किसान
Published
5 hours agoon
February 19, 2026By
Divya Akashकोरबा/पाली। क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र, मध्य क्षेत्र, जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वावधान में एक दिवसीय औषधीय कार्यशाला का आयोजन कोरबा जिले के पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम डोंगानाला में सम्पन्न हुआ।

डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी-समन्वयक, क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र मध्य क्षेत्र एवं विभागाध्यक्ष-औषधीय एवं पादप बोर्ड, जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय के परामर्श में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कोरबा-पाली फार्मर्स प्रोडक्ट्स कम्पनी के डायरेक्टर एवं जिले के विकासशील किसान रामफल पटेल एवं मध्य भारत मनोहर जी उपस्थित रहे। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ द्वारा औषधीय वैज्ञानिक की उन्नत कृषिकरण तकनीक संरक्षण एवं अवलोकन कर व्यख्यान दिया गया। प्रतिभागियों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सह सुविधा केन्द्र के सहायक परियोजना प्रबंधक (विपणन) पियुष वर्मा द्वारा विपणन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र कुमार परियोजना सलहाकार (तकनीकी) द्वारा किसानों को शतावर, अश्वगंधा, सर्पगंधा, कालमेहा की खेती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर परियोजना सलाहकार (तकनीकी) द्वारा किसानों को औषधीय पौधों के संबंध में जानकारियां दी और आधुनिक पद्धति से अधिक उत्पादन और आय के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों को अश्वगंधा, शतावर सहित अन्य औषधीय पौधों का वितरण किया गया और रोपण की विधियां बतायी। कार्यक्रम के अंत में रामफल पटेल सभी का आभार जताया।


बिलासपुर के आचार्यों द्वारा म.प्र. में दशमहाविद्या अनुष्ठान साईंखेड़ा नगर में 06 मार्च से
पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ साडा कन्या विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया
साडा कन्या विद्यालय में एनएसएस ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न, 23 स्वयंसेविकाओं ने दी भागीदारी
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट