Connect with us

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

बांकी मोगरा – शॉर्ट सर्किट से लगी आग,, कमरे में रखे आर समान जलकर खाक,,, लाखों का नुकसान,,,..देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– मामला है नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र के शक्ति चौक कॉलोनी का जहां एक बंद मकान से आग के लपटे और जलने की बू से पूरे मुहल्ले में अफरा तफरी मच गया।

प्रार्थी पप्पू साहू पिता राम भरोसे के बताए अनुसार कल दिनांक 19 फरवरी को सुबह रोज की तरह वो अपने काम पर चल गया था, और उसके परिवार के लोग वही बगल में अपने ससुराल वाले मकान पर चले गए फिर अचानक लगभग 09 बजे राहगीरों ने घर के रोशनदान से धुआं निकलता देखा, इस बात की जानकारी आस पास रहने वाले लोगों को बताया गया तब तक रोशनदान से धुआं के साथ साथ आग के लपटे भी आने लगें फिर पड़ोसियों ने आनन फानन में पप्पू साहू को फोन के माध्यम से आग लगने की जानकारी दी, पप्पू के कहने पर पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर जाकर आग बुझाने लगे पर बहुत देर हो चुकी थी घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी अनुसार घर में शॉर्ट सर्किट होने की अनुमान लगाई जा रही है, पप्पू साहू कुछ देर में अपने घर पहुंचा जिसके बाद घटना की जानकारी थाना बाँकी मोगरा में दी।

आगजनी में घर का फ्रिज, टीवी, कूलर, पंखा, राशन सामग्री, बच्चों के स्कूल की किताबें, अलमारी और कपड़े, बच्चों के स्कूल ड्रेस समेत कमरे में रखे सारे सामान आग के लपेटे में आकर राख हो गए।

घटना की सूचना पर थाना बाँकी मोगरा के उप निरीक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन के निर्देश पर विवेचक सहायक उप निरीक्षक ए एस आई चंद्रशेखर वैष्णव द्वारा घटना स्थल का जांच कर आगजनी की सूचना दर्ज की गई।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई गंभीर,,,, व्यापारियों के साथ बैठक कर दिया गाइडलाइन,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद एवं पुलिस थाना बांकी मोगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा जिला कोरबा के निर्देशानुसार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने व्यापारियों से बैठक कर नगर की सुरक्षा एवं भविष्य में घटने वाली घटनाओ से बचने और सतर्क रहने को लेकर समझाइश दी साथ ही घटनाओं को रोकने हेतु निम्न सुरक्षा उपायों का पालन करना सुनिश्चित किया ।

अपने यहां एक चौकीदार रखे जो हमेशा चौकन्ना रहे।

• अपने दुकान के अंदर व बाहर अच्छी गुणवत्ता वाली सीसीटीवी कैमरा विथ वॉयस रिकॉर्डर लगवाए जो हमेशा चालू हालत में रहे जिसमें लंबी बैकअप की क्षमता हो।

• गमछा, मास्क और मुंह बांध कर आने वाले ग्राहकों को दुकान में प्रवेश न दें।

• सराफा दुकान खोलने और बंद करने के समय सतर्क रहे ।

• आस पास कोई आपत्तिजनक या अंजान व्यक्ति नज़र आए तो तुरंत थाना या 112 को संपर्क कर जानकारी दे।

• ग्राहकों से लेनदेन के समय अपने स्टाफ को सतर्क रहने का हिदायत दे।

• खरीदारी करने आए ग्राहकों का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखे।

• सराफा व्यापारी ज्वेलरी और कैश रकम लेकर आते और जाते वक्त एक ही रस्ते का इस्तेमाल न करे और समय बदल बदल कर जाए।

• ग्राहकों को आभूषण ले जाते वक्त सतर्क रहने और साथ में किसी को लेकर आने की हिदायत दे।

• अपने अपने कर्मचारियों की पुलिस सत्यापन अवश्य करावे।

• दुकानों और बैंक से नगद रकम लाते और लेजाते वक्त सतर्क रहे साथ ही अपने सहयोगी को साथ जरूर रखे ।

उक्त बिंदुओं पर चर्चा कर उपस्थित समस्त व्यापारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की हिदायत दी साथ ही किसी घटना की जानकारी या अंजान संदेहजनक व्यक्ति की जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत देने की निवेदन की।

1 – पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193399

2 – थाना प्रभारी बाँकी मोगरा – 9479193312

Continue Reading

Uncategorized

बाँकी मोंगरा – कटाईनार LCH क्वार्टर में युवक ने फांसी लगकर अपनी ईहलीला की समाप्त, पार्षद ने निभाई सराहनीय भूमिका….. देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा:– थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाईनार के LCH क्वार्टर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका परिषद बाँकी के वार्ड क्रमांक 13 कटाइनार मे निवास करने वाले 19 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र पटेल (चीकू), पिता नर्सिंग पटेल ने हर रोज की तरह कल रात खाना खाकर अपने कमरे मे चला गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर उसकी माँ ने उसका दरवाजा खटखटाया पर अंदर से बहुत देर तक किसी तरह हरकत या प्रतिक्रिया नहीं मिला तो घरवालों ने पीछे की ओर से जाकर कमरे के अंदर झाँक कर देखा तो पुष्पेंद्र पटेल (चीकू) पाइप मे नाइलून के रस्सी से झूलता नज़र आया जिसके बाद आनन फानन मे चिल्लाते हुए कमरे की ओर दौड़ा जहाँ पर वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा भी पहुंचे और दरवाजा तोड़ अंदर जाकर पुष्पेंद्र पटेल (चीकू) को निचे उतारा और पार्षद के मदद से युवक को secl अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ जाँच के दौरान चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया और थाना बाँकी मोंगरा मे सुचना दी गई।

सुचना के बाद थाने मे पदस्त उप निरक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नन्दलाल टंडन के नर्देश पर विवेचक प्रधान आरक्षक राजेश कँवर ने मृतक के शव का पंचनामा कर मर्ग क्रमांक 9, धारा 194 बी एन एस पंजीबद्ध कर पी ऍम कराकर परिजन को शौप दिया।

मृतक वाहन चालक का काम करता था।

• मृतक के पिता कोरबा मे सुरक्षा गॉर्ड का काम करते है।

“वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने इस बुरे वक्त मे परिजन की मदद कर सराहनीय भूमिका निभाई, और हर बार की तरह इस बार भी अपने वार्ड के निवासियों के सुख दुख मे साथ खड़े रह कर एक अच्छा प्रतिनिधित्व निभाते हुए अपने पद का कर्तव्य निभाया।”

फिलहाल बाँकी पुलिस घटना की जाँच कर रही है, मृतक के इस घटना का मुख्य वजह तो पी एम रिपोर्ट आने बाद हि स्पस्ट हो पायेगा।

Continue Reading

Uncategorized

बाँकी मोंगरा – शिकायत के बाद भी धड़ल्ले से अवैध कब्ज़ा जारी, बेखौफ़ अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद,,,,,देखे पूरी खबर….

Published

on

सुराकाछार बलगी बांकी उपक्षेत्र अधिग्रहित भूमि बांकी secl अस्पताल के सामने वाले रिक्त भूमि खसरा क्रमांक 151, 171 लम्बाई 20 मीटर चौडाई 15 मीटर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा :– कल दिनांक 13 फरवरी को secl अस्पताल बांकी के सामने वाले भूमि को कुछ लोगो द्वारा अवैध निर्माण कार्य कर कब्ज़ा किया जा रहा था, जिसकी सुचना पर secl विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर विभागीय कर्मचारी सुरक्षा गार्ड तूलसीराम साहू, सहयोगी कौसिल्या बाई, सावित्री बाई, secl सर्वे मजदूर मनोज गोपाल के साथ टीम बनाकर जेसीबी के साथ घटनास्थल रवाना किया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और देखा की वहाँ तेज गति से अतिक्रमण की जा रही थीं, तब जेसीबी से कब्ज़ा की दिवार तोड़कर वापस आ गए थे, पर विभाग के वापस जाने के बाद ही फिर से अतिक्रमण निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिसकी सुचना पर पुनः शाम को secl विभाग के लोग घटनास्थल पहुंचे जहाँ माखन लाल, जाम बाई और रीता महंत उपस्थित थे ।

अवैध निर्माण कार्य को हमारे द्वारा रोकने के लिए कहा गया जिसके बाद उन्होंने गंदी गंदी गालिया देनी शुरू कर दी और मरने की धमकी देने लगे इतना ही नहीं उनके द्वारा कहा गया की एक बार और आजाओगे तो तुम लोगो को मार कर फेक देंगे कहकर धमकी दे डाला।

आखिर इनके आका कौन है?

• इनका शिकायत के बाद भी इस तरह अवैध निर्माण जारी रखना कही न कही ये साबित करता है की इनके ऊपर किसी बड़े पहुंच वाले का हाथ है ।

शिकायत और अपराध दर्ज करने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं होना समझ से परे।

प्रार्थी secl गार्ड तुलसीराम साहु पिता स्वर्गीय दाताराम साहू पंखा दफाई बांकी मोंगरा ने उक्त सारी घटनाओ की लिखित शिकायत बांकी थाना पहुंच दर्ज कराई जिसके बाद थाना मे पदस्त उप निरक्षक नन्दलाल टंडन ने शिकायत पर नामजद माखन लाल यादव, जाम बाई, रीता महंत पर अपराध क्रमांक 33/26 धारा 296, 351 (3), 221, 224, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी है

मजे की बात ती यह है की कल की घटना और शिकायत के बाद भी अवैध निर्माण कब्ज़ा का कार्य आज भी बिना किसी डर के जारी है, इससे यह स्पष्ट है की इनके ऊपर किसी बड़े नामचीन का हाथ है या इनकी पहुंच इतनी ऊपर तक है की इनको किसी का डर नहीं है।

अब देखना ये है की बांकी पुलिस इनके द्वारा किये जा रहे कृत्य पर कब तक जाँच करती है और क्या कार्यवाहज करती है, या फिर हरबार की तरह इस बार भी उक्त भूमि को कब्ज़ा कर बेच दिया जायेगा।

ऐसे खुले आम धमकी देकर डंके की चोट पर अवैध कब्ज़ा निर्माण कराने वाले अपवादों पर विभागीय और प्रशाशन को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिये ताकि भविष्य मे ऐसी कृत्य करने से लोग डरे।

फिलहाल बांकी पुलिस प्रशाशन की जाँच जारी है, पर इधर अवैध निर्माण भी जारी है, जिसपर पुलिस प्रशाशन को रोक लगाकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये, इस बार भी अगर हमेशा की तरह लेट लतीफ की जाने की स्तिथि मे अवैध कब्ज़ा धारी कामयाब हो जायेंगे और secl प्रबंधन और पुलिस प्रशाशन अपने हाँथ पे हाँथ धरे रह जायेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending