देश
मोदी बोले- देश जानता है कांग्रेसी पहले से नंगे:पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, मेरठ में रैपिड–मेट्रो रेल का उद्घाटन किया
मेरठ,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस पर भड़क गए। मेरठ में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए।
मोदी ने कहा-
मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है।
मोदी ने कहा- देखिए दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें TMC, DMK या बसपा के लोगों ने पाप किया… नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे।
इससे पहले, मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ सफर किया। उनसे बातचीत की। 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी। 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा। मेट्रो बेगमपुल से मेरठ साउथ तक जाएगी। इसमें 7 स्टेशन बनाए गए हैं। मेट्रो का किराया 20 से 60 रुपए, जबकि रैपिड रेल का 20 से 210 रुपए तक होगा।

पीएम ने मेट्रो ट्रेन का सफर किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने पीएम को पेटिंग और तस्वीरें दिखाईं।

पीएम मोदी ने स्टेशन पर कर्मचारियों से व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

योगी ने पीएम मोदी को मेट्रो ट्रेन का एक श्वेत मॉडल और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा भेंट की।
मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें-
1. कांग्रेस-सपा से कहा था जहरीली राजनीति छोड़िए
पीएम मोदी ने कहा- मैंने कांग्रेस, सपा और बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए और आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं। लेकिन, इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली। भाजपा ने अपनी विकास की नीति को हमेशा सर्वोपरि रखा। इसका एक उदाहरण हमारी मेट्रो भी है। 2014 से पहले यानी कांग्रेस सरकार के समय में 5 ही शहरों में मेट्रो थी। आज 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है।
2. पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे
मोदी ने कहा- जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो ये सब संभव ही नहीं था। तब इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे। मेट्रो जैसी अधिकतर टेक्नोलॉजी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले बंद किए। देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। मेरठ और पश्चिम यूपी वालों का जीवन बदलने वाला है। अब एक ही स्टेशन से, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी।
3. कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी
उन्होंने कहा- हम तो वो लोग हैं, जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी-जान से जुट जाता है। ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाएं। कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है। कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। हम इसे भी सहन कर लेंगे। लेकिन, कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि ये AI ग्लोबल समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, न ही उस समय भाजपा का कोई नेता वहां था।
4. देश कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू कर रहा
मोदी ने कहा- पूरा देश कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू कर रहा है। दुर्भाग्य देखिए, इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाए गाजते हैं। बेशर्मी के साथ देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं। ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है। संसद में खुद परफॉर्म नहीं कर पा रहे तो अपने साथी को भी बोलना का मौका नहीं देते। सदन को चलने नहीं देते। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है।
5. पाप कांग्रेस करती है, भुगतना साथियों को पड़ता है
उन्होंने कहा- मैं नम्रतापूर्वक देश के मीडिया से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि कृपा करके हम जब इस प्रकार की हरकतों की आलोचना करें तो इस तरह की हेडिंग न बनाएं कि मोदी ने विपक्ष को धो डाला। ये विपक्ष-विपक्ष करके आप कांग्रेस को बचा रहे हैं। विपक्ष में जो और साथी बैठे हैं, वो भी समझ गए हैं कि पाप कांग्रेस करती है और भुगतना उन्हें पड़ता है।

देश
आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर अमिट छाप छोड़ी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
नई दिल्ली,एजेंसी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की। भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आशा जी की आवाज में विविधता ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की, जिससे उन्होंने भावपूर्ण गजलों और पारंपरिक भजनों में महारत हासिल की।” राधाकृष्णन ने कहा कि आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ”उनकी कालजयी आवाज और संगीत की विरासत लाखों लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

देश
ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा
सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग,एजेंसी। पहले चलरण के लिए असम, केरल और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल के मतदान होना है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही है। इसी कड़ी पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा केंद्रीय योजनाओं का 25 प्रतिशत से भी कम काम पूरा हुआ है। क्योंकि यहां की सरकार काम में हमेशा बाधा डाल रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। ये लोगों को भयभीत रखते थे अब बंगाल सहन नहीं करेगा। भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं। TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है। हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है।TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है।TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा। मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपको हर बंगाली का दिल जीतना है। मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे। इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है। मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं।
सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बंगाल कला की धरती है। बहुत सारे आर्टिस्ट दोस्त बहुत बढ़िया पेंटिंग्स लाए हैं। किसी ने मोदी को नेपाली बना दिया है। जो लोग पेंटिंग्स लाए हैं, उनसे मैं अपील करता हूं; अगर आपका पता पीछे लिखा है, तो मैं आपको थैंक-यू लेटर भेजूंगा। मैं अपने SPG साथियों से कह रहा हूं कि जो आर्टिस्ट दोस्त ऐसी पेंटिंग्स लाए हैं, कृपया उन्हें ले लें।
हालांकि पश्चिम बंगाल में इस बार भी चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगाए हुए है। जबकि भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल देखना होगा कि इस चुनाव में बीजेपी या फिर TMC को जनता बहुमत देती है।

देश
Mumbai का ब्रीच कैंडी अस्पताल! जहां हुआ Asha Bhosle का निधन, जानें वहां कितना महंगा है इलाज?
मुंबई, एजेंसी। भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच मुंबई के इस प्रीमियम अस्पताल में होने वाले इलाज के खर्च को लेकर भी लोग जानकारी जुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि देश की दिग्गज हस्तियों के पसंदीदा इस अस्पताल में ओपीडी (OPD) फीस और कमरों का किराया कितना है।

ओपीडी (OPD) परामर्श शुल्क
ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने की फीस उनकी विशेषज्ञता और अनुभव पर निर्भर करती है:
जनरल फिजिशियन: सामान्य परामर्श के लिए फीस आमतौर पर रू.500 से रू.600 के बीच होती है।
स्पेशलिस्ट (विशेषज्ञ): यदि आप कार्डियोलॉजिस्ट या पीडियाट्रिशियन जैसे किसी सीनियर डॉक्टर से सलाह लेते हैं तो यह खर्च रू.1500 से रू.3000 तक जा सकता है।
इमरजेंसी/छुट्टी के दिन: रविवार या सरकारी छुट्टियों पर परामर्श लेने पर फीस सामान्य से डेढ़ गुना तक बढ़ सकती है।

अस्पताल में कमरों का किराया
अस्पताल में भर्ती होने पर कमरे का चुनाव आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है:
प्रीमियम सुइट (Suite A & B): इनका किराया रू.20,600 से रू.31,900 प्रतिदिन तक है।

एग्जीक्यूटिव और डीलक्स रूम: इनका खर्च रू.11,000 से रू.16,000 प्रतिदिन के बीच आता है।
सिंगल रूम: मध्यम बजट के लिए ये कमरे रू.7000 से रू.10,000 प्रतिदिन में उपलब्ध हैं।

शेयरिंग वार्ड (4 बेड): यह सबसे किफायती विकल्प है, जिसका किराया लगभग रू.3100 प्रतिदिन है।
क्रिटिकल केयर (ICU/HDU) का खर्च
गंभीर स्थिति में आईसीयू (ICU) या एचडीयू (HDU) में भर्ती होने पर खर्च बढ़ जाता है। सुविधाओं और देखभाल के स्तर के आधार पर यहाँ का खर्च रू.9700 से रू.14,000 प्रतिदिन के बीच रहता है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
