Connect with us

कोरबा

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Published

on

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। शनिवार 7 मार्च को आयोजित इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में महिला मरीजों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।

शिविर के दौरान अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों ने महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही महिलाओं को यह भी समझाया गया कि परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग, पोषण, हार्मोनल समस्याएं और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सकें।
इस अवसर पर अस्पताल में डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस का भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन भी किया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने इन महिलाओं के साहस, धैर्य और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को सम्मानित किया। बताया गया कि कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित डायलिसिस करा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी मजबूती और हिम्मत के साथ निभा रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऐसी महिलाएं समाज के लिए हौसले और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं, जिनकी सकारात्मक सोच और जुझारूपन हर किसी को प्रेरित करता है।

न्यू कोरबा हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

सौर ऊर्जा को अपनाकर राहुल ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम

Published

on

कोरबा, 30 सितंबर 2026। विकासखंड कटघोरा के ग्राम मोहरलाइन भाटा निवासी राहुल शर्मा, पिता रमेश चंद शर्मा, के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान घरेलू खर्च का एक बड़ा हिस्सा था। बिजली की खपत के अनुरूप आने वाला बिल उन्हें आर्थिक बोझ लगता था। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली और उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।

योजना से जुड़ने के बाद राहुल शर्मा ने अपने घर में सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू किया। उनके अनुसार, इससे बिजली पर होने वाले खर्च में बचत करने में मदद मिली है। साथ ही, अपने घर के लिए स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अवसर दे रहा है।
राहुल शर्मा बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का उपयोगी माध्यम बनी है।

Continue Reading

कोरबा

सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

Published

on

डीएमएफ से जामबहार में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी,  ग्रामीणों ने जताया प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार
कोरबा 30 सितम्बर 2026। शाम ढलते ही जामबहार के चौक-चौराहे सोलर हाईमास्ट की रोशनी से जगमगा उठते हैं। रोशनी के साथ ग्रामीणों को अब रात में सुरक्षित आवागमन, बाजार तक आसान पहुंच और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधा का भरोसा मिला है। कोरबा विकासखंड के ग्राम जामबहार में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि से स्थापित सोलर हाईमास्ट सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक जनसुविधा पहुंचाने की पहल का प्रभावी स्वरूप बनकर सामने आया है।

जिला प्रशासन द्वारा क्रेडा के माध्यम से स्थापित यह सोलर हाईमास्ट सौर ऊर्जा से संचालित है। सामान्य विद्युत आपूर्ति पर निर्भरता के बिना रात में प्रकाश उपलब्ध कराने वाली इस व्यवस्था से गांव के प्रमुख आवागमन मार्ग और सार्वजनिक स्थल रोशन हो रहे हैं। पर्याप्त बैटरी बैकअप के कारण मौसम खराब होने या बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी रात में प्रकाश बना रहता है।
जामबहार में हाईमास्ट लगने से पहले रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में अंधेरे रास्तों पर सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का खतरा भी बना रहता था। अब चौक-चौराहों और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त उजाला रहने से ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। बाजार और स्थानीय दुकानों में शाम के बाद आवश्यक गतिविधियां भी अधिक सहज हुई हैं।
सोलर हाईमास्ट डस्क-टू-डॉन तकनीक से संचालित होता है। सूर्यास्त के साथ लाइट स्वतः चालू और सूर्याेदय के बाद बंद हो जाती है। सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की बचत होती है और ग्राम पंचायत पर अतिरिक्त बिजली बिल का भार नहीं पड़ता। स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए ग्रामीणों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जामबहार में सोलर हाईमास्ट की सुविधा से गांव की रातें उजली हुई हैं और ग्रामीणों के लिए आवागमन तथा सार्वजनिक गतिविधियों का दायरा अधिक सुविधाजनक बना है।
ग्रामवासियों ने इस जनहितकारी सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के प्रमुख स्थान पर रोशनी मिलने से रात में आने-जाने में सुविधा बढ़ी है और सार्वजनिक स्थल पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक महसूस होते हैं।

Continue Reading

कोरबा

कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम जोरहाडबरी निवासी किसान मनी प्रसाद यादव के लिए खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है। पांच सदस्यों के परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ खेती के खर्च का इंतजाम करना उनके लिए चुनौती थी।
श्री यादव को कृषि विभाग के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें लगभग 89 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि से खाद, बीज और कीटनाशक जैसी खेती की आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिली। समय पर संसाधन जुटा पाने से खेती का काम आसान हुआ और परिवार को आर्थिक सहारा मिला।

श्री यादव का कहना है कि योजना का लाभ मिलने से खेती की लागत वहन करने में राहत मिली है। उन्होंने सहायता के लिए राज्य शासन और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677