Connect with us

छत्तीसगढ़

भूपेश बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं:भिलाई में पूर्व सीएम ने कहा-विधायक तक सुरक्षित नहीं

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी कर रही है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में कहा कि,प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कई गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरने वाली है।

भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश में चिंताजनक हालात बन गए हैं। आज प्रदेश में अफीम की खेती तक हो रही है। छात्रावासों में आदिवासी बच्चियों के गर्भवती होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो बहुत ही भयावह स्थिति है।

उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल दावे कर रही है। प्रदेश के गांवों में मनरेगा का काम बंद कर दिया गया है और मजदूरों को मिलने वाला अधिकार अब खैरात की तरह दिया जा रहा है।

भिलाई में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

भिलाई में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

कल विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों से धान की खरीदी ठीक से नहीं हो पाई है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। सरकार किसानों और मजदूरों दोनों की अनदेखी कर रही है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार के खिलाफ विरोध जताएंगे।

पैरा मिलिट्री फोर्स की वापसी ही मानी जाएगी नक्सलवाद से मुक्ति

नक्सलवाद के मुद्दे पर भी भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार बार-बार दावा कर रही है कि नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर है, लेकिन असली स्थिति तब मानी जाएगी जब बस्तर से पैरामिलिट्री फोर्स की वापसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से कुछ नहीं होगा।

अगर सरकार सच में मानती है कि, नक्सल समस्या खत्म हो गई है तो फिर बस्तर से सुरक्षा बलों की वापसी की तैयारी भी होनी चाहिए। 31 मार्च की तारीख अब काफी नजदीक है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स की वापसी होगी या नहीं? यह बड़ा सवाल है।

सरकार गंभीरता से ले रही या नहीं? अब तक जानकारी नहीं

भाजपा विधायक रिकेश सेन की हत्या की साजिश के मामले में भी भूपेश बघेल ने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक वीडियो सामने आया था। इसे लेकर विधानसभा में भी सवाल उठाया गया था। बघेल ने कहा कि अगर प्रदेश में विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

चाहे विधायक सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की तरफ से साफ बयान आना चाहिए। अगर वीडियो गलत है या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अगर साजिश की बात सही है तो फिर इसकी गंभीर जांच होना जरूरी है।

Continue Reading

कोरबा

सड़क दुर्घटना रोकने बालको प्रबंधन और ट्रांसपोर्ट्स की पुलिस ने ली बैठक

Published

on


कोरबा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पुलिस प्रशासन ने सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत जरूरी कवायद शुरू कर दी है।

इसके तहत बुधवार को एएसपी लखन पटले ने बालको थाना में बालको प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान उनके साथ सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी युवराज तिवारी भी मौजूद रहे। एएसपी पटले ने बैठक में सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर भारी वाहनों के कारण होने वाली रात्रि दुर्घटनाओं को रोकने अब सुरक्षा मानकों में कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने सभी ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया कि सभी भारी वाहनों के पीछे रेडियम पट्‌टी (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाना अनिवार्य है, ताकि रात के अंधेरे में वाहन दूर से दिखाई दे सकें। आने वाले दिनों में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और मालिकों पर भारी जुर्माना ठोका जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में चलती डम्फर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published

on

कोरबा। कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना के गोदावरी फेंस में बुधवार देर रात एक चलती 100 टन क्षमता वाली डम्फर में आग लग गई। कोयला परिवहन कर रही इस डम्फर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। पीछे चल रही दूसरी गाड़ी के ड्राइवर की सतर्कता से डम्फर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

यह घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे कुसमुंडा खदान के गोदावरी फेंस एरिया में हुई। एसईसीएल की 100 टन डम्फर कोयला लेकर जा रही थी, तभी अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा।

डम्फर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

डम्फर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

कुछ ही सेकण्ड्स में आग की लपटें दिखी

पीछे चल रहे दूसरे डम्फर के ड्राइवर ने आग देखकर हॉर्न बजाकर आगे वाले ड्राइवर को सतर्क किया। कुछ ही सेकंड में आग की लपटें निकलने लगीं।

दमकल आते तक गाड़ी का एक हिस्सा जल कर खाक

बताए जाने पर डम्फर ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को साइड में खड़ा किया और कूदकर बाहर निकल आया। इसके तुरंत बाद पूरी डम्फर आग की चपेट में आ गई। खदान में काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल के पहुंचने तक डम्फर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

दूसरी गाड़ी के ड्राइवर की सतर्कता से डम्फर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

दूसरी गाड़ी के ड्राइवर की सतर्कता से डम्फर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

दमकल के पहुंचने तक डम्फर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

दमकल के पहुंचने तक डम्फर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

खदान में पहले भी हुई है इसी घटनाएं

कुसमुंडा खदान में डम्फर में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार शॉर्ट सर्किट और तकनीकी खराबी के कारण एसईसीएल के भारी वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खदान कर्मियों का आरोप है कि वाहनों का नियमित रखरखाव न होने और पुराने डम्फरों के इस्तेमाल से ऐसे हादसे हो रहे हैं।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात कही है । मामले की विस्तृत तकनीकी जांच कराई जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने ईंट से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

Published

on

कोरबा। कोरबा उरगा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते अपने पिता की हत्या करने वाले नाबालिग (17) के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने घटना में उपयोग ईंट भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 46 वर्षीय व्यक्ति का अपने नाबालिग बेटे से घरेलू बातों और पैसों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर नाबालिग ने अपने पिता के सिर और चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में पिता को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने घटना में उपयोग ईंट भी बरामद कर लिया है, जिस से नाबालिग ने अपने पिता को मार डाला।

पुलिस ने घटना में उपयोग ईंट भी बरामद कर लिया है, जिस से नाबालिग ने अपने पिता को मार डाला।

इलाज के दौरान घायल पिता की मौत हो गई

घटना के बाद परिजनों ने घायल को तुरंत जिला हॉस्पिटल कोरबा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। बिलासपुर में इलाज के दौरान 7 अप्रैल को घायल पिता की मौत हो गई। मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस की कार्रवाई

मौत की पुष्टि होते ही, थाना उरगा में 28 अप्रैल को अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बेटा शराब पीने का आदी था

बताया जा रहा है कि नाबालिग बेटा शराब पीने का आदी था। घटना वाले दिन उसने शराब के लिए पैसे मांगे थे और पैसे न मिलने पर उसने पिता पर हमला कर दिया था। मृतक की उम्र लगभग 46 साल बताई जा रही है, जबकि नाबालिग की उम्र करीब 17 साल है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677