देश
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम सिंघानिया ने मुखाग्नि दी, पद्म भूषण से सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था
मुंबई,एजेंसी। टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दोपहर 3 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम रस्में पूरी कीं।

87 वर्षीय सिंघानिया का शनिवार शाम को निधन हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी आशादेवी और तीन बच्चों- मधुपति सिंघानिया, शेफाली रुइया और गौतम सिंघानिया को छोड़ गए हैं।
गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में लिखा है कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

विजय सिंघानिया का शनिवार शाम को निधन हुआ था। दोपहर 3 बजे मुंबई में चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सीमेंट और स्टील सेक्टर में फैलाया कारोबार
विजयपत सिंघानिया 1980 में रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और MD बने थे। सिंघानिया के नेतृत्व में रेमंड ग्रुप सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने ग्रुप का विस्तार सिंथेटिक फैब्रिक्स, डेनिम, स्टील, इंडस्ट्रियल फाइल्स और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में किया।
उनके विजन ने रेमंड को एक कपड़ा कंपनी से बदलकर एक बड़े औद्योगिक ग्रुप के रूप में खड़ा कर दिया। बिजनेस के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा। वे 2007 से 2012 तक आईआईएम अहमदाबाद की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन भी रहे।
हॉट एयर बैलून में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
विजयपत सिंघानिया को जोखिम लेने वाले कॉर्पोरेट लीडर के तौर पर जाना जाता था। उन्हें एडवेंचर और एविएशन का शौक था। नवंबर 2005 में, 67 साल की उम्र में उन्होंने हॉट एयर बैलून के जरिए लगभग 69,000 फीट की ऊंचाई तक उड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
इससे पहले 1988 में उन्होंने एक माइक्रोलाइट विमान में लंदन से नई दिल्ली तक 23 दिन में अकेले उड़ान भरकर ‘स्पीड-ओवर-टाइम एंड्योरेंस रिकॉर्ड’ बनाया था। 1994 में भारतीय वायुसेना ने उन्हें 5000 घंटे से ज्यादा की फ्लाइट एक्सपीरियंस के कारण ‘मानद एयर कमोडोर’ बनाया, जबकि 2006 में उन्हें मुंबई का ‘शेरिफ’ नियुक्त किया गया था।

डॉ. विजयपत सिंघानिया ने 26 नवंबर 2005 को मुंबई में ‘कैमरून Z-1600’ हॉट-एयर बैलून के जरिए 68,986 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाने के लिए मिला था ‘पद्म भूषण’
विजयपत सिंघानिया को साल 2006 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया था। यह सम्मान उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने न केवल ‘रेमंड’ को एक ग्लोबल ब्रांड बनाया, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर में आधुनिक तकनीक और वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी के मानक स्थापित किए।

2006 में विजयपत को उद्योग और समाज में योगदान के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बेटे गौतम से संपत्ति का विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा
विजयपत सिंघानिया ने साल 2000 में रेमंड ग्रुप की कमान अपने बेटे गौतम सिंघानिया को सौंप दी थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पिता और बेटे के बीच संपत्ति और अधिकारों को लेकर कानूनी विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। 2017 में विजयपत ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने उन्हें जेके हाउस से निकाल दिया था।

रेमंड भारत का एक भरोसेमंद मेंस वियर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1925 में ठाणे से हुई थी। पहले यह मिल सेना के लिए वर्दी बनाती थी, लेकिन बाद में इसे आम लोगों तक पहुंचाया गया।
विजयपत सिंघानिया के समय कंपनी ने तेजी से तरक्की की और छोटे शहरों तक अपने शोरूम खोले। गौतम सिंघानिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को मॉडर्न बनाया।
उन्होंने नए फैब्रिक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम किया, जिससे रेमंड की पहचान और मजबूत हुई। आज कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कारोबार कर रही है।

देश
बंगाल के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट, 284 नाम:लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन को बहरामपुर से टिकट, पीएम केरल में बोले- LDF-UFD दोनों भ्रष्टाचारी
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई,एजेंसी। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार शाम 284 नामों की लिस्ट जारी की। राज्य में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। मालातीपुर से मौसम नूर को टिकट दिया गया है।
इधर, पीएम मोदी ने रविवार को केरल पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पलक्कड़ में पहली रैली की। इसके बाद वे त्रिशूर पहुंचे थे। यहां उनकी रैली 34 मिनट की थी।

पलक्कड़ में पीएम ने कहा- दशकों से केरल मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ LDF, दूसरी तरफ UDF; एक तरफ कम्युनिस्ट, दूसरी कांग्रेस। एक करप्ट, दूसरा महा-करप्ट। एक कम्युनल, दूसरा महा-कम्युनल। LDF और UDF की सारी पॉलिसी सिर्फ वोट-बैंक पॉलिटिक्स के लिए हैं।
पीएम ने कहा कि इन भ्रष्टाचारी पार्टियों को बीजेपी से डर लगता है। अगर हम सत्ता में आ गए तो इनके सारे काले कारनामों की पोल खुल जाएगी।

त्रिशूर में पीएम मोदी की रैली निकाली गई। उनके साथ भाजपा सांसद सुरेश गोपी नजर आए।

केरल के पलक्कड़ में रैली के दौरान पीएम ने स्थानीय वाद्य यंत्र भी बजाया।
5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स
तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी।
टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 284 प्रत्याशियों की लिस्ट




धमेंद्र प्रधान बोले- नंदीग्राम से मेरा 20 साल पुराना रिश्ता
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को खाना परोसा। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम से मेरा 20 साल से कनेक्शन है। नंदीग्राम की यह धरती बंगाली अस्मिता और परिवर्तन की चेतना का एक सशक्त प्रतीक रही है। यहां से जो आवाज उठी है, उसने समय-समय पर पूरे बंगाल की राजनीति की दिशा और दशा को प्रभावित किया है।
एलडीएफ उम्मीदवार बोलीं- हम विकास पर चर्चा कर रहे
केरल के कोच्चि में एलडीएफ उम्मीदवार एडवोकेट पुष्पा दास ने कहा- हम वाम लोकतांत्रिक सरकार की विकास पहलों के साथ-साथ थ्रिक्काकारा क्षेत्र के मुद्दों पर भी चर्चा कर रहे हैं। 25 सालों तक इस क्षेत्र पर यूडीएफ का शासन रहा, लेकिन अब लोग उन सालों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता बोलीं- हमारे कार्यकर्ता चुनाव के लिए एकजुट
केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने कहा- हमारे सभी कार्यकर्ता और नेता चुनाव के लिए एकजुट हैं। हम अपने गारंटी कार्डों के साथ घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं।

देश
भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया:94 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर इसी हफ्ते पहुंचेंगे, ईरान जंग पर पाकिस्तान में बैठक खत्म
नई दिल्ली/तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन,एजेंसी। डीसी भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है।
सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं।

सरकार ने बताया कि कुल 18 भारतीय जहाज और 485 भारतीय नाविक अभी भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है। देश की करीब 60% जरूरत आयात से पूरी होती है, जिसमें से 90% मिडिल ईस्ट से आता है।
इसी बीच ईरान जंग को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मिस्र, सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म हो गई है। दिनभर चली इस बैठक में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को कम करने और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की गई।

पाकिस्तान, तुर्किये, सऊदी अरब और मिस्र के प्रतिनिधियों ने इस्लामाबाद में बैठक की।
पाकिस्तान में क्यों हुई मीटिंग
पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना गया। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया।
पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है। उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है। तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं।
ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।

ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।

ईरान ने शनिवार को इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं।

लेबनान के उग्रवादी लड़ाकों ने शनिवार को एक इजराइली टैंक को तबाह कर दिया।
अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में 250 छात्र-शिक्षकों की मौत
अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान में अब तक कम से कम 250 छात्र और शिक्षकों की मौत हो गई है। ईरान के शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में 184 लोग घायल भी हुए हैं।
राजधानी तेहरान में 16 छात्र और 5 शिक्षकों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक करीब 600 शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाया गया है और 200 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
ईरान जंग पर 4 देशों की बैठक खत्म
ईरान जंग को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मिस्र, सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म हो गई है। दिनभर चली इस बैठक में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को कम करने और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से अलग से मुलाकात की।
इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और ISI प्रमुख भी मौजूद रहे। बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी होने की उम्मीद है, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर जानकारी दी जा सकती है।

बैठक खत्म होने के बाद मिस्र, सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के विदेश मंत्री निकलते हुए।
ईरान बोला- जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन हमला किया
ईरान ने कहा है कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सेना के एक एयरबेस को ड्रोन से निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, अजराक में मुवाफ्फाक साल्ती एयरबेस पर यह हमला किया गया, जो अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए अहम माना जाता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में बेस के रिहायशी हिस्सों और सैन्य उपकरणों को टारगेट किया गया। ईरान ने इसे अपने खिलाफ हो रहे हमलों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया है। हालांकि, इस हमले में हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सीरिया में ड्रोन हमले के बाद गेहूं गोदाम तबाह
सीरिया के हसाका इलाके में अमेरिकी बेस के पास ड्रोन हमले के बाद एक गेहूं गोदाम तबाह हो गया। घटना के बाद जमीन पर गेहूं और मलबा बिखरा नजर आया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कासराक इलाके में अमेरिकी बेस को निशाना बनाने की कोशिश के दौरान ड्रोन गिराए गए, जिससे पास का गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया।
हमले के बाद आसपास के इलाके में गेहूं के ढेर और मलबा फैला दिखाई दिया, जिससे स्थानीय सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।

ईरान के मिसाइल हमले से इजराइल के इंडस्ट्रियल एरिया में आग
ईरान के ताजा बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजराइल के दक्षिणी हिस्से में एक औद्योगिक क्षेत्र में आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेरशेबा के पास स्थित नियोट होवाव इंडस्ट्रियल जोन में मिसाइल गिरने के बाद आग भड़क उठी।
घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

देश
भारत का कनेक्टिविटी मिशनः 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड बनाने की योजना तैयार
नई दिल्ली,एजेंसी। भारत (India) सरकार ने देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आने वाले समय में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड बनाने की योजना तैयार की गई है, जिससे छोटे शहरों और कस्बों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) के उद्घाटन के दौरान बताया कि 2014 में देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 160 से ज्यादा हो गए हैं।

यह नया एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के Gautam Buddh Nagar जिले के जेवर में बनाया गया है। इस परियोजना की लागत करीब 1.2 अरब डॉलर है और पहले चरण में यह हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। पूरा होने के बाद यह भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा, जिसमें 6 रनवे होंगे और यह करीब 7,200 एकड़ में फैला होगा।
यहां हर 2 मिनट में एक उड़ान की सुविधा होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।इस परियोजना में Zurich Airport International AG निवेशक के रूप में शामिल है। सरकार का मानना है कि इस तरह के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
