Connect with us

देश

HDFC Bank का ग्राहकों को तोहफा, घटाई ब्याज दरें, जानें किसे मिलेगा फायदा?

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 0.05% तक की कमी की है, जो 7 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी है। इस फैसले से खासतौर पर शॉर्ट-टर्म लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, MCLR से जुड़े लोन पर यह कटौती सीधे तौर पर ग्राहकों को फायदा पहुंचाएगी। नई दरों के बाद बैंक का MCLR अब 8.10% से 8.55% के बीच हो गया है, जो पहले 8.15% से 8.55% के बीच था।

यह बदलाव मुख्य रूप से छोटी अवधि के लोन पर लागू किया गया है। ओवरनाइट और एक महीने की अवधि के लिए MCLR को 8.15% से घटाकर 8.10% कर दिया गया है। वहीं तीन महीने का MCLR 8.25% से घटकर 8.20% हो गया है। हालांकि, छह महीने, एक साल, दो साल और तीन साल की अवधि के MCLR में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये क्रमशः 8.35%, 8.35%, 8.45% और 8.55% पर ही बने हुए हैं।

क्‍या हुआ है बदलाव?

अवधि    पुराना MCLR    नया MCLR    बदलाव
ओवरनाइट    8.15%    8.10%  -0.05%
1 महीना 8.15%    8.10%    -0.05%
3 महीने8.25%  8.20%  -0.05%
6 महीने 8.35%  8.35%    कोई बदलाव नहीं
1 साल    8.35%  8.35%    कोई बदलाव नहीं
2 साल    8.45%    8.45%    कोई बदलाव नहीं
3 साल    8.55%   8.55%   कोई बदलाव नहीं

क्या है MCLR?

MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन दे सकते हैं। यह दर 2016 में लागू की गई थी और होम लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन की ब्याज दर तय करने का अहम आधार है।

FD दरों में भी बदलाव

एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में भी हल्का बदलाव किया है। अब सामान्य ग्राहकों को 3.25% से 7% तक और सीनियर सिटीजन्स को भी इसी रेंज में ब्याज मिल रहा है। कुछ अवधि के लिए इसमें 0.10% तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

किसे मिलेगा फायदा?

इस कटौती का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके लोन ओवरनाइट, एक महीने या तीन महीने के MCLR से जुड़े हैं। ऐसे उधारकर्ताओं की EMI में मामूली कमी आएगी, जिससे लोन चुकाने का बोझ थोड़ा कम होगा।

Continue Reading

देश

आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर अमिट छाप छोड़ी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की। भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आशा जी की आवाज में विविधता ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की, जिससे उन्होंने भावपूर्ण गजलों और पारंपरिक भजनों में महारत हासिल की।” राधाकृष्णन ने कहा कि आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ”उनकी कालजयी आवाज और संगीत की विरासत लाखों लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।” 

Continue Reading

देश

ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा

Published

on

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग,एजेंसी। पहले चलरण के लिए असम, केरल और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल के मतदान होना है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही है। इसी कड़ी पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा केंद्रीय योजनाओं का 25 प्रतिशत से भी कम काम पूरा हुआ है। क्योंकि यहां की सरकार काम में हमेशा बाधा डाल रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। ये लोगों को भयभीत रखते थे अब बंगाल सहन नहीं करेगा। भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं। TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है। हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है।TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है।TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा। मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपको हर बंगाली का दिल जीतना है। मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे। इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है। मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं।

सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बंगाल कला की धरती है। बहुत सारे आर्टिस्ट दोस्त बहुत बढ़िया पेंटिंग्स लाए हैं। किसी ने मोदी को नेपाली बना दिया है। जो लोग पेंटिंग्स लाए हैं, उनसे मैं अपील करता हूं; अगर आपका पता पीछे लिखा है, तो मैं आपको थैंक-यू लेटर भेजूंगा। मैं अपने SPG साथियों से कह रहा हूं कि जो आर्टिस्ट दोस्त ऐसी पेंटिंग्स लाए हैं, कृपया उन्हें ले लें। 

हालांकि पश्चिम बंगाल में इस बार भी चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगाए हुए है। जबकि भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल देखना होगा कि इस चुनाव में बीजेपी या फिर TMC  को जनता बहुमत देती है। 

Continue Reading

देश

Mumbai का ब्रीच कैंडी अस्पताल! जहां हुआ Asha Bhosle का निधन, जानें वहां कितना महंगा है इलाज?

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच मुंबई के इस प्रीमियम अस्पताल में होने वाले इलाज के खर्च को लेकर भी लोग जानकारी जुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि देश की दिग्गज हस्तियों के पसंदीदा इस अस्पताल में ओपीडी (OPD) फीस और कमरों का किराया कितना है।

ओपीडी (OPD) परामर्श शुल्क

ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने की फीस उनकी विशेषज्ञता और अनुभव पर निर्भर करती है:

जनरल फिजिशियन: सामान्य परामर्श के लिए फीस आमतौर पर रू.500 से रू.600 के बीच होती है।

स्पेशलिस्ट (विशेषज्ञ): यदि आप कार्डियोलॉजिस्ट या पीडियाट्रिशियन जैसे किसी सीनियर डॉक्टर से सलाह लेते हैं तो यह खर्च रू.1500 से रू.3000 तक जा सकता है।

इमरजेंसी/छुट्टी के दिन: रविवार या सरकारी छुट्टियों पर परामर्श लेने पर फीस सामान्य से डेढ़ गुना तक बढ़ सकती है।

PunjabKesari

अस्पताल में कमरों का किराया 

अस्पताल में भर्ती होने पर कमरे का चुनाव आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है:

प्रीमियम सुइट (Suite A & B): इनका किराया रू.20,600 से रू.31,900 प्रतिदिन तक है।

PunjabKesari

एग्जीक्यूटिव और डीलक्स रूम: इनका खर्च रू.11,000 से रू.16,000 प्रतिदिन के बीच आता है।

सिंगल रूम: मध्यम बजट के लिए ये कमरे रू.7000 से रू.10,000 प्रतिदिन में उपलब्ध हैं।

PunjabKesari

शेयरिंग वार्ड (4 बेड): यह सबसे किफायती विकल्प है, जिसका किराया लगभग रू.3100 प्रतिदिन है।

क्रिटिकल केयर (ICU/HDU) का खर्च

गंभीर स्थिति में आईसीयू (ICU) या एचडीयू (HDU) में भर्ती होने पर खर्च बढ़ जाता है। सुविधाओं और देखभाल के स्तर के आधार पर यहाँ का खर्च रू.9700 से रू.14,000 प्रतिदिन के बीच रहता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677