Connect with us

कोरबा

कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन के मूल आधार को सुदृढ़ किया जा सके।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मई और जून माह में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे. अभियान की शुरुआत 1 मई 2026 को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम धनरास से होगी। इसके पश्चात 4 मई को करतला के कनकी में, 5 मई को पोडीउपरोड़ा के पिपरिया एवं पाली के ईरफ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
मई माह के दौरान अन्य प्रमुख आयोजन 7 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जल्के और जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पहंदा, 8 मई को पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम बैरा, तथा 12 मई को पाली के ग्राम चोढ़ा एवं कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण षिविर संपन्न होंगे।
इसी प्रकार 13 मई को जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी, 14 मई को कटघोरा के ग्राम  सिंघाली एवं कोरबा के ग्राम केराकछार, 15 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमीना, 16 मई को पाली के ग्राम रामाकछार और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के लमना, पाली के नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा। माह के उत्तरार्ध में 20 मई को जनपद करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के मोरगा व कोरबा के ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के धौराभांठा, 26 मई को पाली के निरधी, पोंड़ीउपरोड़ा के जटगा व कटघोरा के छिंदपुर, 28 मई को करतला के नवापारा (चै.) और  29 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के तुमान एवं पाली के डोगानाला में शिविर लगेंगे।
जून माह के प्रथम सप्ताह में भी यह अभियान जारी रहेगा, जिसमें 1 जून को जनपद कोरबा के ग्राम देवपहरी, 2 जून को करतला के कोटमेर व पोंड़ी उपरोड़ा के लेपरा, 3 जून को कोरबा के बरपाली, 4 जून को करतला के सुखरीकला व पाली के मुड़ापार तथा 5 जून को जनपद पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के चिर्रा एवं जनपद कटघोरा के ग्राम खैरभवना में अंतिम चरण के शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को इन शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक शिविर के लिए विशिष्ट क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो संबंधित विभागों के समन्वय से आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे।

Continue Reading

कोरबा

उरगा क्षेत्र में दो जगह मिले शव:2 दिन बाद हसदेव नदी से 15 साल के सूरज की लाश मिली, खेत में मिला अज्ञात शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुदुरमाल के हसदेव नदी एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में बहे 15 वर्षीय बालक सूरज महंत का शव दो दिन बाद बरामद हो गया।

वहीं पचपेड़ी गांव के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव अब भी पहेली बना हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

एनीकट में नहाते समय बहा था 15 साल का सूरज

पहली घटना कुदुरमाल गांव की है। गुरुवार सुबह 15 वर्षीय सूरज महंत हसदेव नदी के एनीकट में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर और बहाव बढ़ गया और वह तेज धारा में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिजनों और उरगा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सेना के गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। लगातार बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज था, जिससे रेस्क्यू में मुश्किलें आईं।

दो दिन बाद कटबीतला के पास मिला शव

लगातार दो दिन तक तलाश अभियान चलाने के बाद शनिवार को सूरज का शव कटबीतला गांव के पास हसदेव नदी में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

दूसरी घटना पचपेड़ी गांव की है। यहां PDS सोसाइटी भवन के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शव से दुर्गंध आने के कारण उसके करीब 3 से 4 दिन पुराना होने का अनुमान है। तीन दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

उरगा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए WhatsApp ग्रुप और कोटवारों के जरिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। पुलिस फिलहाल हत्या के साथ-साथ हादसे की संभावना को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

‘सशक्त ऐप’ की मदद से फिर मिली बड़ी सफलता: चोरी की मोटर साइकिल बरामद

Published

on

कोरबा 05 सितंबर 2026। दर्री पुलिस टीम ने लावारिस अवस्था में मिली एक मोटर साइकिल की सशक्त ऐप के माध्यम से तुरंत जांच कर चोरी का मामला उजागर किया है।
सशक्त ऐप से ऐसे सुलझी गुत्थी
डिजिटल चेकिंग व पहचान: 05.09.2026 को चेकिंग के दौरान लावारिस मिली हीरो सी.डी. 110 ड्रीम (CG-12-AV-1387) का डाटा सशक्त ऐप में दर्ज किया गया।

तकनीकी मिलान: ऐप में चेचिस नंबर (ME4JC677EJ8169808) एवं इंजन नंबर (JC67E84175032) सर्च करते ही वाहन का पूरा पिछला पुलिस रिकॉर्ड सामने आ गया।

वास्तविक मालिक का पता: वाहन गुलाम मुस्तफा (26 वर्ष), निवासी- 15 ब्लॉक, कोरबा का होना पाया गया।

पूर्व में दर्ज FIR: यह बाइक 14.08.2026 को चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 21.08.2026 को चौकी CSEB (थाना सिविल लाइन रामपुर) में अपराध क्र. 741/2026 के तहत दर्ज थी।

सशक्त ऐप की खासियत: यह ऐप पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही इंजन, चेचिस या रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन का रिकॉर्ड जांचने की सुविधा देता है, जिससे अपराधियों की धरपकड़ और चोरी की गाड़ियों की बरामदगी आसान हुई है

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के संकेतकों की पूर्ति हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के दिए निर्देश

कोरबा, 05 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों में मैदानी स्तर पर कार्यरत पशु चिकित्सकों, पैरावेट्स, पीएआईडब्ल्यू एवं पशु सखियों सहित कुल 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को योजना के अंतर्गत निर्धारित सभी संकेतकों की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड एवं हरा चारा विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रभावी मैदानी कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.एन. मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत विभागीय कार्यक्रमों एवं निर्धारित संकेतकों की पूर्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मयंक गोस्वामी ने कृत्रिम गर्भाधान विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीमेन के उचित रखरखाव, कृत्रिम गर्भाधान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा अधिकतम गर्भधारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी बिंदुओं को उदाहरण सहित समझाया।
इसी क्रम में डॉ. एच.के. सोनी ने मदकाल की पहचान, समाकालन एवं संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के संकेतकों की पूर्ति के लिए पशु रोग नियंत्रण, टीकाकरण तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677