Connect with us

छत्तीसगढ़

CGBSE ने जारी किया D.El.Ed परीक्षा 2026 का टाइम टेबल:28 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे पूरा शेड्यूल

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की मुख्य और अवसर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक आयोजित की जाएंगी।

डी.एल.एड फर्स्ट ईयर (नवीन पाठ्यक्रम) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 28 मई 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगी। जबकि डी.एल.एड सेकंड ईयर (नवीन पाठ्यक्रम) की सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 29 मई 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का टाइम टेबल।

परीक्षा का टाइम टेबल।

सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा

मंडल के अनुसार दोनों परीक्षाओं का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत टाइम टेबल

परीक्षार्थी विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CGBSE पर जाकर देख सकते हैं। मंडल ने परीक्षार्थियों से परीक्षा तिथियों और समय का विशेष ध्यान रखने तथा समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अधिवक्ता के घर चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में एक साल पहले हुई थी वारदात, 8 लाख का माल बरामद

Published

on

कोरबा। कोरबा पुलिस ने एक अधिवक्ता के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 8 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने चोरों से नगद और सोने के गहने बरामद किये हैं।

पुलिस ने चोरों से नगद और सोने के गहने बरामद किये हैं।

चोरों ने 10 तोला सोना,नगद चुराए थे

चोरों ने लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिसमें रानी हार सेट, दो जोड़ी झुमके, एक सोने की चेन, दो नग चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। इस चोरी में एक बाइक का भी उपयोग किया गया था।

पुलिस की टीम बानी गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने टीम का नेतृत्व किया। तकनीकी सबूर और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमित खांडे और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई

पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गए गहने, 3000 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य लगभग 8 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित खांडे का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

कटघोरा पुलिस की अपील

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कटघोरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से बाहर जाते समय अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CGPSC मेंस एग्जाम का शेड्यूल बदला:पहले 16 से 19 मई तक होने वाली थी परीक्षा, अब 6 से 9 जून के बीच होगी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब आयोग ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए इसे 06, 07, 08 और 09 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी।

ऐसे रहेगा परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • 06 जून 2026 (शनिवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-I (भाषा)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-II (निबंध)
  • 07 जून 2026 (रविवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)
  • 08 जून 2026 (सोमवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक — पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)
  • 09 जून 2026 (मंगलवार)सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक — पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)

परीक्षा प्रवेश पत्र कब जारी होंगे?

आयोग के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से SMS या डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को स्वयं वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सचिन पायलट बोले-दिखावे के लिए बुलाया गया विशेष सत्र:कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के पाखंड को करेंगे बेनकाब, बैठक में सरकार को घेरने पर हुई चर्चा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विशेष सत्र केवल दिखावे और झूठ को आगे बढ़ाने के लिए बुलाया गया था, जिसकी सच्चाई को सामने लाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे छत्तीसगढ़ में घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और भाजपा की नाकामियों को बताएंगे। खासतौर से महिलाओं को भ्रमित करने के लिए ये जो पाखंड रच रहे हैं, उसे बेनकाब करने का काम करेंगे।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

महिला आरक्षण को लेकर पायलट ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

पायलट ने कहा, सदन में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पहले ही इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। महिला आरक्षण बिल तीन साल पहले ही पास हो चुका था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे लागू नहीं किया और लंबे समय तक रोककर रखा।

अब महिला आरक्षण के नाम पर सरकार जनगणना से पहले परिसीमन करना चाहती थी, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। कांग्रेस का कहना है कि अगर अभी लोकसभा में एक-तिहाई महिलाओं को आरक्षण दिया जाता है, तो पार्टी इसका समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए महिला आरक्षण का इस्तेमाल कर रही है। अब सरकार की मंशा सामने आ गई है और यह मुद्दा जनता के सामने रखा जाएगा।

बैठक में सरकार को घेरने और राजनीतिक चुनौतियों पर भी हुई चर्चा

पायलट ने रायपुर के राजीव भवन में हुई बैठक को लेकर कहा कि संगठन सृजन के तहत नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई, नए ब्लॉक अध्यक्ष बने हैं और नई कार्यकारिणी बनी है। हमारे विधायकों की संगठन में अलग भूमिका है, इसलिए उनसे मुलाकात की गई। बैठक में आने वाले समय में सरकार को घेरने और राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को राजीव भवन में विधायकों के साथ बैठक की।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को राजीव भवन में विधायकों के साथ बैठक की।

सचिन पायलट ने विधायकों के साथ की वन-टू-वन बैठक

सचिन पायलट ने शुक्रवार को विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हर विधायक से लगभग 15 मिनट तक अलग-अलग (वन-टू-वन) बातचीत की। इसमें संगठन की स्थिति के साथ-साथ उनके विधानसभा क्षेत्र की ग्राउंड रिपोर्ट भी ली गई।

अभी चुनाव में करीब ढाई साल का समय है, लेकिन पार्टी ने अभी से विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना शुरू कर दिया है। इस बैठक में दीपक बैज और चरणदास महंत भी मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा

महिला बिल को लेकर भ्रम दूर करने पर हुई चर्चा

बैठक को लेकर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के साथ महिला सशक्तिकरण बिल और उससे जुड़े भ्रम को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस विषय की पूरी जानकारी है या नहीं, इस पर भी बात हुई और आम लोगों तक सही संदेश पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

संगीता सिन्हा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस 33 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में नहीं है, बल्कि इसे लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना जरूरी है। वहीं, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह पूरी तरह स्वीकार्य होगा। गौरतलब है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में संगीता सिन्हा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

17 मार्च को हुआ था पिछला दौरा

सचिन पायलट का पिछला दौरा 17 मार्च को हुआ था, उस समय वे विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राजधानी में हुए इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी ने इस घेराव को सरकार के खिलाफ बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की रणनीति बनाई थी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677