देश
तमिलनाडु की सत्ता बदलते ही श्रीलंका में हलचल, राष्ट्रपति दिसानायके ने विजय के CM बनने पर भेजा खास संदेश
श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे/चेन्नई, एजेंसी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Chandrasekar Joseph Vijay) को बधाई देते हुए भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने की बात कही। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने गठबंधन के सहारे सरकार बनाई है।अभिनेता से राजनेता बने विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी। बहुमत के लिए विजय को कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML का समर्थन मिला, जिसके बाद उन्होंने गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया।

शनिवार को विजय ने अपने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar से मुलाकात कर 120 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। राज्यपाल ने उन्हें 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। राष्ट्रपति दिसानायके ने अपने संदेश में कहा कि श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, व्यापार और पीढ़ियों से चले आ रहे लोगों के रिश्तों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच बढ़ती साझेदारी भविष्य में आर्थिक अवसरों और विकास के नए रास्ते खोलेगी। उन्होंने आगे कहा कि वह भारत-श्रीलंका साझेदारी के तहत विजय सरकार के साथ मिलकर अधिक समृद्धि और प्रगति की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हैं। श्रीलंका की जनता की ओर से भी उन्होंने तमिलनाडु को शुभकामनाएं दीं।
विशेषज्ञों का मानना है कि तमिलनाडु की राजनीति का असर हमेशा श्रीलंका पर पड़ता रहा है, खासकर वहां रहने वाले तमिल समुदाय के मुद्दों पर। श्रीलंका में तमिलों के अधिकार, गृहयुद्ध की विरासत और मछुआरों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच संवेदनशील बने हुए हैं। तमिलनाडु के मछुआरे अक्सर Katchatheevu Island के आसपास मछली पकड़ने जाते हैं, जहां श्रीलंकाई नौसेना उन्हें समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है। इस मुद्दे पर कई बार दोनों देशों के बीच तनाव भी देखने को मिला है।
देश
पीएम मोदी की एक अपील से 3 लाख करोड़ के गोल्ड कारोबार पर संकट, सर्राफा बाजार में बढ़ी चिंता
मुंबई, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील ने देश के ज्वेलरी कारोबार में हलचल बढ़ा दी है। हैदराबाद में रविवार को आयोजित एक रैली में पीएम मोदी ने नागरिकों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपनी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव लाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अगले एक साल तक शादी या अन्य समारोहों के लिए सोना खरीदने से बचें। पीएम की इस अपील के बाद सर्राफा बाजार और ज्वेलरी उद्योग में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि भारत में शादियों के दौरान सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है।

भारत में हर साल लगभग 40 से 50 लाख शादियां होती हैं और शादी के गहनों का कारोबार अरबों रुपए का माना जाता है। आमतौर पर एक शादी में 50 से 100 ग्राम तक सोने के आभूषण खरीदे जाते हैं। यही वजह है कि देश में होने वाली कुल सोने की बिक्री का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा वेडिंग सीजन में होता है। उद्योग से जुड़े संगठनों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 में केवल वेडिंग ज्वेलरी सेगमेंट में ही 2 से 3 लाख करोड़ रुपए तक का कारोबार हो सकता है। ऐसे में पीएम मोदी की अपील से ज्वेलर्स को बिक्री में भारी गिरावट की आशंका सताने लगी है।
ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट
इसका असर शेयर बाजार में भी तुरंत दिखाई दिया। सोमवार सुबह कारोबार शुरू होते ही ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। Titan Company, Senco Gold और अन्य गोल्ड स्टॉक्स में 10 प्रतिशत तक की कमजोरी देखी गई। कारोबारियों का कहना है कि अगर लोग सोने की खरीद टालते हैं तो पूरे उद्योग पर दबाव बढ़ सकता है।
90% सोना विदेशों से आयात
सरकार की चिंता मुख्य रूप से बढ़ते आयात बिल और विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर है। भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत से अधिक सोना विदेशों से आयात करता है और इसका भुगतान डॉलर में किया जाता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच सरकार विदेशी मुद्रा बचाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार घटा है।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है। हर साल देश में 700 से 800 टन सोने की खपत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन केवल 1 से 2 टन के आसपास है। लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद शादी के मौसम में सोने की मांग मजबूत बनी रहती है। अब बाजार की नजर इस बात पर है कि लोग पीएम मोदी की अपील को कितना गंभीरता से लेते हैं और इसका ज्वेलरी कारोबार पर कितना असर पड़ता है।
देश
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर महाराष्ट्र में लगाएगी नया संयंत्र, 2029 में शुरू होगा उत्पादन
नई दिल्ली, एजेंसी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर महाराष्ट्र में एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी जहां 2029 की पहली छमाही में उत्पादन शुरू किया जाएगा। कंपनी ने इस संयंत्र में निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया। हालांकि, जापान की मीडिया की खबरों के अनुसार मूल कंपनी टोयोटा मोटर भारत में क्षमता विस्तार के लिए महाराष्ट्र में लगभग 300 अरब येन (करीब 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर) का निवेश करने की योजना बना रही है।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि नया वाहन विनिर्माण संयंत्र महाराष्ट्र के बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, ”नए संयंत्र से उत्पादन 2029 की पहली छमाही में शुरू करने का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य भारतीय बाजार में टोयोटा के कारोबार की बुनियाद को और मजबूत करना है।” इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख वाहनों की होगी और इससे लगभग 2,800 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया कि इस संयंत्र में एक नया एसयूवी मॉडल तैयार किया जाएगा। इसमें स्टैम्पिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग और असेंबली जैसी प्रमुख प्रक्रियाएं शामिल होंगी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कर्नाटक में दो संयंत्र हैं जिनकी कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 5.52 लाख इकाई प्रति वर्ष है।
कोरबा
एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय चुने गए
द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि.3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ सम्पन्न हो गया। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का चुनाव भी हुआ जिसमें वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में लायंस क्लब भिलाई के लायन अनिल अग्रवाल चुने गए। वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए लायन अनिल अग्रवाल एवं लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला था और लायन अनिल अग्रवाल को 62 मतों से विजयश्री हासिल हुई।
विजयश्री हासिल करने के बाद लायन अनिल अग्रवाल ने सभी पीडिजी एवं लायन मेंबर्स का आभार जताया और कहा कि आप सभी ने जो आशीर्वाद दिया, उसका सम्मान करते हुए मैं डिस्ट्रिक्ट 3233सी में सेवाभावी कार्यों, सदस्य विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करूंगा और सभी पीडिजी मेरे मार्गदर्शक होंगे।
2028-29 के लिए होंगे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

लायन अनिल अग्रवाल आगामी सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर होंगे।
2026-27 के लिए लायन रिपुदमन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित

वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 चुनाव के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई और सत्र 2026-27 के लिए पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी निर्वाचित हुए, वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए पीएमजेएफ लायन पवन मलिक निर्वाचित हुए। इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 23 मतों से विजयश्री हासिल की। इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल और लायन बसंत मिश्रा के बीच मुकाबला था।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एवं परिणाम की घोषणा होते ही सभी विजेता लायंस का भव्य सम्मान किया गया।
हार-जीत सिक्के के दो पहलू:सहयोग करने वाले सभी लायन सदस्यों का आभार-लायन आशीष अग्रवाल

वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में भाग्य आजमाने वाले लायंस क्लब्स बिलासपुर से एवं जीएलटी कोआर्डिनेटर एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल थोड़े निराश लगे, लेकिन चेहरे पर मुस्कान लाते हुए मंच से सभी लायन सदस्यों का आभार जताया और कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। लायन सदस्यों ने दोनों प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया, लेकिन मेरे प्रतिद्वंदी लायन अनिल अग्रवाल को जीत हासिल हुई। चुनाव में जीत किसी एक की ही होती है। उन्होंने बड़े प्रेरणास्पद बातें कहीं-चुनाव तो एक ही दिन होता है, लेकिन हम साल के 365 दिन लायन होते हैं और हमें लायन होने में गर्व है। मैं हमेशा लायनवादी रहूंगा और किसी भी सदस्य या क्लब को जब भी मेरी जरूरत होगी, हमेशा उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने एक बार फिर सभी का आभार जताया और कहा कि जितना आशीर्वाद मिला, उसके लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लायन सदस्यों का ह्दय से आभार।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने शांति और सद्भाव के साथ चुनाव सम्पन्न होने एवं अधिवेशन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया।
पीडीजी का सम्मान









अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्लबों का सम्मान

हम सब मिलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास का संकल्प लें-लायन चौहान

मुख्य अतिथि पीआईडी लायन जितेन्द्र सिंह चौहान ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी भव्यता मैंने बहुत कम देखी, इसके लिए डिस्ट्रिक्ट को बधाई और चुनाव सम्पन्न हुआ, जीतने और हारने वाले इस बात का संकल्प लें कि मिलजुलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि हार में निराश न हों और निरंतर आगे बढ़ने के लिए अपनी कमियों को दूर करें, आगे सफलता अवश्य मिलेगी। हम सभी लायन सदस्य समाज की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयास करते रहें और यह प्रयास कभी कम नहीं होना चाहिए।






-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
