Connect with us

कोरबा

डायल-112 ने 24 घंटे में दो लोगों की बचाई जान:कोरबा में 22 घटनाओं पर तुरंत पहुंची टीम, तीन थानों में दी सेवा

Published

on

कोरबा। कोरबा में छत्तीसगढ़ सरकार की डायल 112 सेवा आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान, 112 की एक ही गाड़ी ने 22 घटनाओं में शामिल होकर मिसाल कायम की। इस दौरान टीम ने दो लोगों की जान भी बचाई।

यह 112 वाहन कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर, कोतवाली और सीएसईबी चौकी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहा। डायल 112 में तैनात आरक्षक प्यारे लाल भारद्वाज (833), आरक्षक तेज प्रकाश अजय (614), चालक मल्लू सिंह और चालक सूर्या साहू ने टीम भावना के साथ काम किया।

सबसे गंभीर मामलों में से एक रात 8 से 10 बजे के बीच सामने आया। शराब के नशे में एक पति-पत्नी आपस में लड़ रहे थे। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को पति ने बुरी तरह घायल कर दिया। 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घर में रोज रात पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है।

इमलीडुग्गु फाटक के पास लूटपाट की सूचना पर भी 112 की टीम तत्काल पहुंची। वहीं, ओवर ब्रिज के नीचे हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। 112 टीम ने समय पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि थोड़ी देर और होती तो उसकी जान जा सकती थी। इस प्रकार, 112 ने दो अलग-अलग मामलों में लोगों की जान बचाई।

कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 112 सेवा का भरपूर लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई सरकारी सेवाएं केवल औपचारिकता करती हैं, लेकिन 112 सूचना मिलते ही तीव्र गति से घटनास्थल पहुंचती है।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि कोतवाली क्षेत्र में केवल एक 112 गाड़ी है, जो लगातार कॉल अटेंड कर रही है। उन्होंने दुर्घटना के दो मामलों में पीड़ितों की जान बचने और लूट, मारपीट, सड़क दुर्घटना तथा पारिवारिक विवादों में 112 की भूमिका को सराहनीय बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात-बेरात जब कोई मदद नहीं करता, तब 112 ही सबसे पहले पहुंचती है। 24 घंटे में 22 कॉल अटेंड करना इस सेवा की प्रभावशीलता को दर्शाता है। पुलिस के जवान बिना थके लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री तथा स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा, “सरकार अपनी ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां ही बता दे।” उन्होंने कहा कि यदि विकास के दावे किए जा रहे हैं तो उन पर खुले मंच से सार्वजनिक बहस होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार के किसी भी मंत्री को कोरबा के विकास कार्यों पर चर्चा की चुनौती दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

डिप्टी सीएम अरुण साव ने चुनावी नतीजों का हवाला देकर किया पलटवार

कोरबा का दौरा करने की दी सलाह

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव लंबे समय बाद कोरबा आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको का दौरा करें, ताकि जिले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

महापौर पर नरमी, सरकार पर सवाल

पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत का कार्यकाल अभी केवल 16 महीने का है, इसलिए उनके कामकाज पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी अधिकारियों की गड़बड़ी का खुले मंच से विरोध किया जाता था।

अरुण साव का पलटवार

जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा, “पहले जयसिंह अग्रवाल अपने कार्यकाल का आत्ममंथन करें। पांच साल कांग्रेस की सरकार रही, महापौर भी उनके घर से थी, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया।”

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Published

on

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि बैठक की अगली तिथि एवं समय की सूचना संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थय, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ग्रामीण कोरबा/कटघोरा की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677