खेल
भारतीय जीवन बीमा निगम की 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता- 04 से 05 जुलाई 2026
भारतीय जीवन बीमा निगम की “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” – दोनों प्रदेशो से जुटेंगे धुरंधर खिलाड़ी
रायपुर| भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” का आयोजन दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल एवं बैडमिंटन हाल, रायपुर में किया जा रहा है | उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सचिव एवं आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र (म.प्र. एवं छ.ग.) के 08 मंडल कार्यालय – रायपुर, बिलासपुर, भोपाल, शहडोल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर एवं सतना के महिला एवं पुरुष विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें कुल 26 खिलाड़ी शिरकत करेंगे |

प्रतियोगिता का उदघाटन 04 जुलाई को प्रात: 10.00 बजे मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के माननीय प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजीव कुमार मालवी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विशेष रूप से रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल, सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सहसचिव व्ही .एस. बघेल, सेन्ट्रल जोन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एच.के. गड़पाल, प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव एवं संजय कुमार साहा, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड,सदस्य रायपुर के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष राजेश पराते एवं महासचिव गजेंद्र पटेल, रायपुर डिवीजन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय पांडे एवं सचिव आशीष शर्मा उपस्थित रहेंगे। औपचारिक उदघाटन समारोह के तुरंत पश्चात मैच आरम्भ कर दिए जायेंगे। इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता की सफलता हेतु रायपुर मंडल द्वारा उत्साहपूर्वक तैयारियाँ की जा रही है। अतिथि प्रतिभागियों के आवास, यातायात, चिकित्सा व भोजन आदि सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है । प्रतियोगिता स्थल में भी सारी तैयारिया सम्पन्न हो चुकी है । खिलाडियों के सम्मान में 05 जुलाई को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है । उक्त प्रतियोगिता में रायपुर मंडल से टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कई बार के पूर्व अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम विजेता विनय बैसवाड़े (सीधी पात्रता प्राप्त), केशव खंडेलवाल (मंडल विजेता) एवं महिला वर्ग में कु. साक्षी धनविजय (मंडल विजेता) तथा बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में जुग्गल संजीव पटेल (मंडल विजेता) एवं महिला वर्ग में कु. जिशा टिग्गा (मंडल विजेता) रायपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक बैडमिंटन में रायपुर जिला टेबल टेनिस संघ सचिव अनुराग दीक्षित तथा टेबल टेनिस में अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे होंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम चार स्थान प्राप्त सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो मध्य क्षेत्र की टेबल टेनिस टीम एवं बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व भारतीय जीवन बीमा निगम की “अखिल भारतीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” में करेंगें | इस प्रतियोगिता को टेबल टेनिस संघ एवं बैडमिंटन संघ का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है । प्रतियोगिता के मैचो में राजधानी के खेल प्रेमी नागरिक भी दर्शक के रूप में उपस्थित रहकर आनंद उठा सकते है । उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर रायपुर के सचिव एवं आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी |
कोरबा
शह और मात के रोमांचक मुकाबले, 170 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल का सीनियर क्लब कोरबा पूर्व में मेगा शतरंज स्पर्धा हुई। अलग-अलग आयु वर्ग में हुए स्पर्धा में 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपीएम प्लांट के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने किया।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शतरंज स्पर्धा के अंडर-7 बालक वर्ग में सनय लोधी प्रथम, रुद्रांश टैगोर द्वितीय और प्रभास साहू तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रुप्सा नायक प्रथम, अनन्या वैष्णव द्वितीय और हितिक्षा तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-9 बालक वर्ग में अक्षय सोनी प्रथम, सक्षम जायसवाल द्वितीय और मुदित शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रेष्ठा साहू प्रथम, वैशाली सोनी द्वितीय और कैवल्या सोनी तृतीय रहीं।
अंडर-11 बालक वर्ग में सक्षम नेताम प्रथम, आरव ठाकुर द्वितीय और आह्वान शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शनाया कोशले प्रथम, सुनहिला रंजन द्वितीय और प्रियल प्रकाश तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-13 बालिका वर्ग में सिद्धि सराफ प्रथम, तैयबा फातिमा द्वितीय और अनिंदित तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अद्विक साहू प्रथम, सार्थक अग्रवाल द्वितीय और चैतन्य निर्मलकर तृतीय स्थान हासिल किया। शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शतरंज संघ कोरबा के अध्यक्ष राणा विश्वकर्मा, विशेष अतिथि इंजीनियर योगेश गोयल रहे।
अंडर-15 बालक वर्ग में बद्री प्रसाद प्रथम, बृजराज द्वितीय और अर्शित जैन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वैष्णवी नेताम प्रथम, अनुष्का प्रमाणिक द्वितीय और ऐशानी विश्वकर्मा तृतीय स्थान हासिल की। अंडर-17 बालक वर्ग में ऋषित सिंह व बालिका वर्ग में सृष्टि सिंह पहले स्थान पर रहे। ओपन पुरुष वर्ग में शुभम कुमार साहू प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय और अंशुमान कैवर्त ने तृतीय स्थान हासिल किया।
खेल
भारत की श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बनी:विमेंस वर्ल्डकप में 10 विकेट ले चुकीं, बैटिंग में मंधाना टॉप-5 में
मुंबई, एजेंसी। 21 साल की भारतीय स्पिनर श्री चरणी विमेंस टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

श्री चरणी को महिला टी-20 वर्ल्डकप 2026 में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वह फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। वहीं, 6 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में 8वें स्थान पर हैं।
बैटिंग रैंकिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में बनी हुई हैं। उन्होंने इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा शेफाली वर्मा 6वें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर हैं।
चरणी ने दीप्ति को पीछे छोड़ा, यंगेस्ट इंडियन बनीं
चरणी भारत की ओर से बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई। इससे पहले भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 27 साल की उम्र में 23 दिसंबर 2025 को पहली बार नंबर-1 बनी थीं।
बाएं हाथ की स्पिनर चरणी ने पिछले साल 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था। वे एक साल के भीतर दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गईं। वहीं दीप्ति ने 31 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और टॉप रैंकिंग तक पहुंचने में उन्हें लगभग 10 साल लगे थे।
चरणी ने मौजूदा महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 3/21, नीदरलैंड्स के खिलाफ 4/19 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3/24 के आंकड़े दर्ज किए हैं। उन्होंने अब तक 23 टी-20 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। बेस्ट 12 रन देकर 4 विकेट हैं।
पूर्व नंबर-1 गेंदबाज लिंसी स्मिथ तीसरे स्थान पर पहुंचीं
इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन 3 मैचों में 5 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं पूर्व नंबर-1 गेंदबाज लिंसी स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं। इंग्लैंड की ही स्टार स्पिनर सोफी एकलस्टन चार स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं।
वेस्टइंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज 9 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ 25 स्थान की छलांग लगाकर 20वें और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना10 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
बैटर्स रैंकिंग में 3 भारतीय
भारत की तीन बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। उपकप्तान स्मृति मंधाना 749 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। ओपनर शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान के फायदे के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ शॉट खेलते हुए।
ऑस्ट्रेलियन ओपनर जॉर्जिया वॉल नंबर-1 बैटर
ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वॉल 829 रेटिंग के साथ नंबर-1 बैटर बनी हुई हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 62 रन बनाए हैं। उनकी हमवतन बेथ मूनी एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट तीसरे स्थान पर हैं।
ऑलराउंडर में दीप्ति चौथे नंबर पर बरकरार
भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 364 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। वह ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज टॉप पर कायम हैं। न्यूजीलैंड की अमिलिया कर दूसरे नंबर पर हैं।
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू तीसरे, आयरलैंड की ऑर्ला प्रेंडरगास्ट पांचवें और पाकिस्तान की फातिमा सना छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारीजान कैप भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने 81 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए थे।
खेल
वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया
दांबुला, एजेंसी। इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।
भारत की जीत के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 ओवर क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड ने 40 और अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन का योगदान दिया।

378 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत खराब रही। टीम के लिए वनुजा सहान ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन की पारी खेली। भारत-ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट लिए।
वैभव ने 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव से पहले 50 ओवर की क्रिकेट में फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है।
वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने 16-16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को जोहानसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद उन्होंने 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे।
वहीं, 23 मई 2025 को डबलिन में वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
उतार-चढ़ाव भरा रहा भारत का सफर
इंडिया-ए का ट्राई सीरीज में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत-ए ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान-ए से 4 रन से हार गई। तीसरे मैच में श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में मात दी। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए अफगानिस्तान-ए को 101 रन से हराया और फाइनल में जगह बनाई।
प्लेइंग-XI
भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
