Connect with us

कोरबा

कांग्रेसियों ने दी पं.रविशंकर शुक्ल एवं पं.विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी का जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम पं.रविशंकर शुक्ल एवं विद्या भैय्या के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पं.रविशंकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.रविशंकर शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। इससे पहले उन्होंने नायब तहसीलदार एवं शिक्षक के पद पर कार्य कर चुके थे । दिल्ली के संसद भवन परिसर में पं.रविशंकर शुक्ल जी की प्रतिमा स्थापित है वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विश्वविद्यालय का नाम पं.रविशंकर शुक्ल के नाम पर रखा गया है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि पं.रविशंकर शुक्ल समाज सुधार के प्रणेता थे। आज उनको याद कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।

रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने शहीद विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला । श्री राठिया ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विद्या भैय्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा थे, जो 25 मई 2013 को नक्सली हमले में घायल हो गए थे, बाद में गुड़गांव, हरियाणा के मेदांता अस्पताल में ईलाज के दौरान 11 जून 2013 को निधन हो गया था ।

पूर्व विधायक श्‍याम लाल कंवर ने विद्या भैय्या को याद करते हुए कहा कि विद्या भैय्या कुशल प्रशासक और उत्कृष्ट राजनेता थे । उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है । 

इस अवसर पर जिलाध्‍यक्ष मनोज चौहान, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, महिला आयोग की पूर्व सदस्‍य अर्चना उपाध्‍याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, जिला कांग्रेस पदाधिकारी मनहरण राठौर इंटक, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष  पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, एफ डी मानिकपुरी, महेन्‍द्र थवाईत, पार्षद रवि चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, डॉ.गोपाल कुर्रे, सुभाष राठौर, दुष्‍यंत शर्मा, आरिफ खान, संजू अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नाराणण कुर्रे, धनंजय चंद्रा, फरियाद अली रिजवी, पूर्व पार्षद मस्‍तुल कंवर, प्रदीप जायसवाल, डॉ. रामगेापाल यादव, रमेश वर्मा, रवि खुंटे, हिमांशु सिंह, शशि अग्रवाल, देव जायसवाल, सुनील निर्मलकर, हरविंदर सिंह, सुखनंदन सिंह आदि ने भी पं. रविशंकर शुक्‍ल एवं पं. विद्याचरण शुक्‍ल के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनके कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे । 

Continue Reading

कोरबा

अटलजी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार शर्मनाक, भाजपा सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए : डॉ. चरणदास महंत

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने  स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अटलजी जैसे सर्वमान्य नेता की स्मृति के साथ भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का ऐसा खिलवाड़ बेहद शर्मनाक है।

डॉ. महंत ने कहा कि कटघोरा के अटल परिसर में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से कांस्य प्रतिमा स्थापित की जानी थी, लेकिन आरोप है कि कांस्य प्रतिमा के स्थान पर सीमेंट की प्रतिमा बनाकर उस पर रंग-पेंट कर स्थापित कर दी गई। बारिश के बाद प्रतिमा की सतह उधड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पानी में बह जाने वाली कांस्य प्रतिमा का यह दुनिया का पहला मामला होगा। अब सरकार बताए कि अटलजी की प्रतिमा कांस्य की थी या सीमेंट की, और यदि कांस्य की थी तो कांस्य आखिर गया कहां?”
डॉ. महंत ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का मामला नहीं है, बल्कि सरकारी धन, सरकारी व्यवस्था और अटलजी की प्रतिष्ठा—तीनों के साथ खिलवाड़ का मामला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ठेकेदार के राजनीतिक संबंधों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण का ठेका किसे मिला, किस सामग्री की स्वीकृति थी और मौके पर क्या लगाया गया।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में अटल परिसर और अटल चौक के निर्माण तथा स्व. वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए विधानसभा में 183 स्थानों की घोषणा और लगभग 45 करोड़ रुपये की राशि जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में कटघोरा की घटना के बाद केवल एक प्रतिमा की जांच पर्याप्त नहीं होगी।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश में स्थापित सभी अटलजी की प्रतिमाओं की गुणवत्ता और सामग्री की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए। जिन प्रतिमाओं में घटिया सामग्री, निर्धारित मापदंडों से विचलन या वित्तीय अनियमितता मिले, वहां संबंधित ठेकेदार, सप्लायर और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
डॉ. महंत ने कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान करते थे। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी अटलजी को संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अवसर दिया था। अटलजी की राजनीतिक विरासत दलगत सीमाओं से कहीं ऊपर थी।
उन्होंने कहा, “मुझे सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात की है कि देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक की स्मृति के साथ उन्हीं की पार्टी की सरकार के कार्यकाल में ऐसी बेईमानी के आरोप लग रहे हैं। सरकार को बताना चाहिए कि यह अटलजी का सम्मान है या उनके नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट?”
डॉ. महंत ने भाजपा सरकार के नारे पर भी तंज कसते हुए कहा कि “सरकार कहती है—हमने बनाया, हम ही संवारेंगे। लेकिन कटघोरा में अटलजी की प्रतिमा देखकर सवाल उठता है कि सरकार ने बनाया क्या और संवारा क्या?”
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों पर एफआईआर तथा सरकारी राशि की वसूली की कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रदेश में स्थापित सभी अटल प्रतिमाओं का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।

Continue Reading

कोरबा

576.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 576.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 616.8 मिलीमीटर, अजगरबहार 418, भैंसमा, 531, करतला 537.5, बरपाली 618.4, कटघोरा 586.9 दीपका 619.9, दर्री 711.9, पाली 616.8, हरदीबाजार 474.6, पोंड़ी-उपरोड़ा 614.8, और पसान तहसील में 575.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 13.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त

Published

on

जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की गई। जिस दौरान राताखार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 ट्रेक्टर, कसरेंगा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर, बरमपुर में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर, सुराकछार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर, पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रेक्टर, कापूबहरा में मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर तथा भिलाई बाजार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रेक्टर व 1 टीपर सहित कुल 12 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए जब्त कर सिविल लाइन थाना, रामपुर, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना व खनिज जांच चौकी, कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
      खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन)  अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677