Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुंद:उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

Published

on

नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव

महासमुंद, 22 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज महासमुंद में 31 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। वे शहर के लोहिया चौक में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में महासमुंद के नए बस स्टैंड को सुविधायुक्त और आधुनिक बस स्टैंड के रूप में विकसित करने 6 करोड़ 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपए की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी शहर स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनें। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों को स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 38 नालंदा परिसर स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि घर बैठे मिल रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 12 हजार 666 करोड़ रुपए के पुल-पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। महासमुंद जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए 468 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर सड़कों और अधोसंरचना के विकास को गति दी जा रही है। महासमुंद के विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। श्री साव ने कहा कि आने वाले समय में महासमुंद को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी मिलकर संकल्प लें कि ये शहर हमारा है, यहां का मान-सम्मान मेरा सम्मान है और यहां का गौरव मेरा गौरव है।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में महासमुंद के विकास को लगातार प्राथमिकता मिल रही है। महासमुंद लगातार विकास की ओर अग्रसर है और सभी के सहयोग से जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासमुंद का गौरव पथ और तुमगांव रोड निर्माणाधीन है। नहर लिंकिंग रोड स्वीकृत हो चुका है तथा सड़कों के कार्यों के टेंडर भी जारी हो चुके हैं। सीकासेर का पानी कोडार तक पहुंच रहा है। सिरपुर बैराज भी स्वीकृत हो चुका है। विधायक श्री सिन्हा ने महासमुंद शहर के विकास के लिए रिंग रोड की आवश्यकता पर जोर देते हुए नए बस स्टैंड तथा नए कार्यालय भवन की मांग उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू ने महासमुंद को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या और शहर के विस्तार को देखते हुए महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम बनाने की मांग रखी। 

पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, छ.ग. राज्य स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित पार्षदगण, ऐल्डरमेन स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

Continue Reading

कोरबा

सम्मान समारोह में शामिल हुए जिपं अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह

Published

on

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। ग्राम पंचायत पसान विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में वरिष्ठ जन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सेवा कार्य करने वाले मितानिन, सेवानिवृत शिक्षक, वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह शामिल हुए। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत उपस्थित थीं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष-जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा प्रकाश चंद्र जाखड़, प्रताप सिंह मरावी- मंडल अध्यक्ष, सरपंच, ग्राम पंचायत पसान सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत अध्यक्ष का औचक निरीक्षण: बरामदे में कक्षा पहली से पांचवीं तक लग रही क्लास

Published

on

डीईओ को भवन के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए डॉ. पवन सिंह ने
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा की प्राथमिक शाला वीजाघूंटरा ग्राम पंचायत जामकछार संकुल केंद्र गडरा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने आकास्मिक निरीक्षण करते हुए पिछले 1 वर्षों से बरामदा में कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई हो रही पढ़ाई को संज्ञान में लिया और तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि भवन निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पारित करने हेतु सामान्य सभा की बैठक में रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय में दो शिक्षक मौजूद मिले और वहां की दर्ज संख्या 45 थी। छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हुए नजर आए। साथ ही साथ मध्यान्ह भोजन एक किनारे में ही समूह द्वारा बनाया जा रहा था।

Continue Reading

कोरबा

हरीश पोर्ते ने की कांग यात्से-2 फतह, फहराया तिरंगा,जिले का बढ़ाया गौरव

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के होनहार पर्वतारोही हरीश पोर्ते ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है उसने देश के लद्दाख हिमालय रेंज की पर्वत खंड कांग यात्से 2 में सफल चढ़ाई कर शिखर पर तिरंगा फहराया है

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक निवासी हरीश कुमार पोर्ते पिता विशाल सिंह पोर्ते ग्राम लोहड़िया (बतरा) देश के कुशल और साहसी पर्वतारोही मे शामिल हो रहा है जिसने दृढ़ निश्चय की बदोलत पिछले 2 माह में दो बड़ी पर्वत श्रृंखला की चोटी पर तिरंगा फहराया है हरीश ने बीते 4 जुलाई 2026 को, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में स्थित बेहद चुनौतीपूर्ण और दुर्गम माउंट यूनाम (ऊंचाई: 6,111 मीटर / 20,049 फीट) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की थी, और इस महिने माउंट कांग-यात्से 2 लद्दाख क्षेत्र में फतह हासिल किया है य़ह मार्खा घाटी मार्ग पर स्थित है यह पर्वत दो चोटियों में विभाजित है माउंट कांग-यात्से I (जो पूर्वी दिशा में 6400 मीटर की ऊंचाई पर है) और माउंट कांग-यात्से 2 (जो पश्चिमी दिशा में 6200 मीटर की ऊंचाई पर है) दोनों चोटियाँ चढ़ाई के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हैं कांग-यात्से 2 की चढ़ाई मोरेन और ढीली चट्टानों से भरी हुई है शिखर से काराकोरम और ज़ांस्कर पर्वतमाला की अंतहीन श्रृंखला दिखाई देती है हरीश ने बताया लद्दाख से कांग यात्से 2 का सफर आसान नहीं था और रास्ते में मौसम भी काफी खराब रहा, लेकिन अपनी टीम के अटूट हौसले और सही मार्गदर्शन की बदौलत शिखर पर तिरंगा फहराया इस यात्रा में ​मिग्मा शेरपा (नेपाल): जिनके अनुभव और मार्गदर्शन ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया, साथ ही ​बलजीत मैम जिन्होंने इस पूरी यात्रा में अपना निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन दिया और ​वीरेंद्र भाई जिन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में पिछले साल माउंट एवरेस्ट फतह किया था उनके मार्गदर्शन और ऊर्जा से आगे बढ़ने की बहुत प्रेरणा मिली उन्होंने इस यात्रा में सफलता के लिए जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत का भी आभार जताया उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास की बदौलत ही वह इतने बड़े मंच तक पहुँच पाया और सपनों को साकार कर ने एक कदम आगे बढ़ाया है

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677