एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग से कारोबार में समय बचाने और उत्पादकता बढ़ाने पर दिया जोर
पुणे के ट्रेनर एवं लेखक गोल्डी अंबवानी ने व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी इस्तेमाल की दी जानकारी
कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यवसायियों को बदलते व्यावसायिक परिवेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक के व्यावहारिक और प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रशिक्षण सत्र पुणे के ट्रेनर एवं लेखक गोल्डी अंबवानी द्वारा लिया गया। उन्होंने व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि एआई आधारित टूल्स का उपयोग दैनिक व्यावसायिक कार्यों को सरल बनाने, समय की बचत करने, उत्पादकता बढ़ाने के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में किस प्रकार किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एआई टूल्स के व्यावसायिक उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान यह समझाने का प्रयास किया गया कि तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल किस प्रकार व्यवसाय से जुड़े नियमित कार्यों को अधिक व्यवस्थित और सरल बनाने में सहायक हो सकता है। प्रशिक्षण में शामिल व्यवसायियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए एआई के व्यावसायिक उपयोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए आशीष खेतान, विजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस इंटरनेशनल, पूर्व अध्यक्ष सजन अग्रवाल एवं पूर्व जोन अध्यक्ष सीए अमर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ शुभम अग्रवाल, रोहित असरानी, नरेंद्र अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, जोन उपाध्यक्ष अंकित टमकोरिया, सनी मित्तल, उत्कर्ष अग्रवाल, राजन बरनवाल, राम कुमार सोनी और अभिषेक अग्रवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जेसीआई एवं व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े अन्य सदस्य एवं प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान एआई को व्यवसाय के लिए उपयोगी तकनीक के रूप में समझने और उसके प्रभावी इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र में रुचि के साथ भाग लेते हुए एआई के विभिन्न व्यावसायिक उपयोगों को समझा। कार्यक्रम के आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, अभिषेक अग्रवाल, अंश अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सीए पलाश रेलवानी, प्रियम अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल एवं ज्योति बाला सहित जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सदस्यों का सहयोग रहा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसायियों को एआई की केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं था, बल्कि बदलते व्यावसायिक परिवेश में तकनीक के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। प्रशिक्षण के माध्यम से व्यवसायियों को एआई आधारित टूल्स के उपयोग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों के अनुसार, वर्तमान व्यावसायिक परिवेश में तकनीक के उपयोग की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में व्यवसायियों को एआई जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों की जानकारी देने और उनके व्यावहारिक उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारी और व्यवसायियों की सक्रिय भागीदारी के साथ एआई के व्यावसायिक उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। जेसीआई कोरबा सेंट्रल की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण के माध्यम से व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी देने का प्रयास किया गया।
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। ग्राम पंचायत पसान विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में वरिष्ठ जन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सेवा कार्य करने वाले मितानिन, सेवानिवृत शिक्षक, वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह शामिल हुए। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत उपस्थित थीं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष-जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा प्रकाश चंद्र जाखड़, प्रताप सिंह मरावी- मंडल अध्यक्ष, सरपंच, ग्राम पंचायत पसान सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
डीईओ को भवन के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए डॉ. पवन सिंह ने कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा की प्राथमिक शाला वीजाघूंटरा ग्राम पंचायत जामकछार संकुल केंद्र गडरा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने आकास्मिक निरीक्षण करते हुए पिछले 1 वर्षों से बरामदा में कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई हो रही पढ़ाई को संज्ञान में लिया और तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि भवन निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पारित करने हेतु सामान्य सभा की बैठक में रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय में दो शिक्षक मौजूद मिले और वहां की दर्ज संख्या 45 थी। छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हुए नजर आए। साथ ही साथ मध्यान्ह भोजन एक किनारे में ही समूह द्वारा बनाया जा रहा था।
कोरबा/पाली। कोरबा जिले के होनहार पर्वतारोही हरीश पोर्ते ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उसने देश के लद्दाख हिमालय रेंज की पर्वत खंड कांग यात्से 2 में सफल चढ़ाई कर शिखर पर तिरंगा फहराया है।
कोरबा जिले के पाली ब्लॉक निवासी हरीश कुमार पोर्ते पिता विशाल सिंह पोर्ते ग्राम लोहड़िया (बतरा) देश के कुशल और साहसी पर्वतारोही मे शामिल हो रहा है। जिसने दृढ़ निश्चय की बदोलत पिछले 2 माह में दो बड़ी पर्वत श्रृंखला की चोटी पर तिरंगा फहराया है। हरीश ने बीते 4 जुलाई 2026 को, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में स्थित बेहद चुनौतीपूर्ण और दुर्गम माउंट यूनाम (ऊंचाई: 6,111 मीटर / 20,049 फीट) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की थी, और इस महिने माउंट कांग-यात्से 2 लद्दाख क्षेत्र में फतह हासिल किया है। य़ह मार्खा घाटी मार्ग पर स्थित है। यह पर्वत दो चोटियों में विभाजित है। माउंट कांग-यात्से I (जो पूर्वी दिशा में 6400 मीटर की ऊंचाई पर है) और माउंट कांग-यात्से 2 (जो पश्चिमी दिशा में 6200 मीटर की ऊंचाई पर है) दोनों चोटियाँ चढ़ाई के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हैं। कांग-यात्से 2 की चढ़ाई मोरेन और ढीली चट्टानों से भरी हुई है। शिखर से काराकोरम और ज़ांस्कर पर्वतमाला की अंतहीन श्रृंखला दिखाई देती है। हरीश ने बताया लद्दाख से कांग यात्से 2 का सफर आसान नहीं था और रास्ते में मौसम भी काफी खराब रहा, लेकिन अपनी टीम के अटूट हौसले और सही मार्गदर्शन की बदौलत शिखर पर तिरंगा फहराया इस यात्रा में मिग्मा शेरपा (नेपाल): जिनके अनुभव और मार्गदर्शन ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया, साथ ही बलजीत मैम जिन्होंने इस पूरी यात्रा में अपना निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन दिया और वीरेंद्र भाई जिन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में पिछले साल माउंट एवरेस्ट फतह किया था। उनके मार्गदर्शन और ऊर्जा से आगे बढ़ने की बहुत प्रेरणा मिली। उन्होंने इस यात्रा में सफलता के लिए जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास की बदौलत ही वह इतने बड़े मंच तक पहुँच पाया और सपनों को साकार कर ने एक कदम आगे बढ़ाया है।